Delhi Election 2020 : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहाँ मिला टिकट
नई दल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव का शंखनाद हो चुका है और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। 8 महिलाओं को टिकट मिला है। दिल्ली के CM और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी इस बार पहले से ज्यादा सीटें जीतने के लक्ष्य लेकर मैदान में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी चेहरा बने कुछ नेताओं को भी विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। इनमें पार्टी के युवा चेहरा और दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके राघव चड्ढा, पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी रहे आतिशी और उत्तरी-पूर्वी सीट पर चुनाव लड़ चुके दिलीप पांडेय शामिल हैं वहीं 15 विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया है।
आप के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:-
- नरेला – शरद चौहान
- बुराड़ी – संजीव झा
- तीमारपुर – दिलीप पांडे
- आदर्श नगर – पवन शर्मा
- बादली – अजेश यादव
- रिठाला – महेंद्र गोयल
- बवाना – जय भगवान उपकार
- मुंडका – धर्मपाल लकड़ा
- किराड़ी – ऋतुराज झा
- सुल्तानपुर माजरा – मुकेश कुमार अहलावत
- नागलोई जाट – रघुविंदर शौकीन
- मंगोलपुरी – राखी बिड़ला
- रोहिणी – राजेश वंशीवाला
- शालीमार बाग – बंदना कुमारी
- शकूरबस्ती – सत्येंद्र जैन
- त्रीनगर – जितेंद्र तोमर
- वजीरपुर – राजेश गुप्ता
- मॉडल टाउन – अखिलेश पति त्रिपाठी
- सदर बाजार – सोमदत्त
- चांदनी चौक – प्रह्लाद सिंह साहनी
- मटिया महल – शोएब इकबाल
- बल्लीमारान – इमरान हुसैन
- करोल बाग – विशेष रवि
- पटेल नगर – राजकुमार आनंद
- मोदी नगर – शिवचरण गोयल
- मदीपुर – गिरीश सोनी
- रजौरी गार्डन – धनवती चंदेला
- हरि नगर – राजकुमारी ढिल्लों
- तिलक नगर – जरनैल सिंह
- जनकपुरी – राजेश ऋषि
- विकासपुरी – महेंद्र यादव
- उत्तम नगर – नरेश बाल्यान
- द्वारका – विनय कुमार मिश्र
- मटियाला – गुलाब सिंह यादव
- नजफगढ़ – कैलाश गहलोत
- बिजवासन – बीएस जून
- पालम – भावना गौर
- दिल्ली कंटोलमेंट – वीरेंद्र सिंह कादयान
- राजेंद्र नगर – राघव चड्ढा
- नई दिल्ली – अरविंद केजरीवाल
- जंगपुरा – प्रवीण कुमार
- कस्तूरबा नगर – मदनलाल
- मालवीय नगर – सोमनाथ भारती
