दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नए अध्यक्ष बने शक्ति सिंह

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नए अध्यक्ष बने शक्ति सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को डूसू के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह को औपचारिक रूप से संगठन का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय के 18 दिसंबर 2018 के आदेश की अनुपालना में, डूसू चुनाव समिति 2018 .19 ने डूसू के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह को पदोन्नत कर अध्यक्ष बना दिया है।’’

सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह फैसला काफी देर से आया जिसके चलते छात्र संघ का कामकाज बाधित हुआ लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि डूसू के अध्यक्ष के तौर पर वह अपने बचे हुए कार्यकाल का अधिकतम उपयोग करने का प्रयास करेंगे। एनएसयूआई ने कहा है कि भाजपा संस्थानों पर कब्जा कर रही है और जहां वह ऐसा करने में नाकाम है वहां वह लोगों को बाहर निकाल रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.