शनि 25 जुलाई, 2026

हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का किया गया भव्य स्वागत

0

हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का किया गया भव्य स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के पहली बार सोमवार को तातापानी पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री ए.के. टोप्पो ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री की आगुवानी की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत, रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह हेलीकॉप्टर से तातापानी आए थे। इस अवसर पर सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री हिमांशु गुप्ता, कलेक्टर श्री हीरालाल नायक, पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर.कोसिमा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिव अनंत तायल तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों