इंडिया गेट पर महिला ने लगाए पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे, जवान पर उठाया हाथ, फेंका चप्पल

इंडिया गेट पर महिला ने लगाए पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे, जवान पर उठाया हाथ, फेंका चप्पल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (New Delhi) के अति सुरक्षित इंडिया गेट (India Gate) इलाके में अमर जवान ज्‍योति (Amar Jawan Jyoti) के पास रविवार सुबह 35 वर्षीय हंगामा करने लगी। वह अमन जवान ज्योति की तरफ बढ़ने लगी तो उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इस पर वह नाराज हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी और उसने चप्पल फेंकने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। वह दिल्ली से मुंबई में पहुंची है। बहरहाल दिल्ली पुलिस सहित अन्य दूसरी एजेंसियों ने भी उससे कई घंटे तक सघन पूछताछ की। मुंबई पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इंडिया गेट पर सुबह एक महिला ने इस कदर हंगामा मचाया कि सुरक्षा में तैनात एंटी टेररिस्ट यूनिट का पराक्रम दस्ता व अन्य सुरक्षा कर्मियों को 100 नंबर पर फोन करना पड़ा। फोन कर सुरक्षार्मियों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि महिला ने अमर जवान ज्‍योति पर 0पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाए। महिला का हंगामा करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि महिला ने अमर जवान ज्‍योति की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई तक करने की कोशिश की। जब तक इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता नहीं पहुंचा, तबतक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी बेबस खड़े रहे। बहरहाल दिल्ली पुलिस के महिला दस्ते ने उसे मौके पर पहुंचते ही काबू कर लिया।

अबतक की जांच में यह साफ हो पाया है कि हंगामा करने वाली महिला का नाम सुल्ताना है और वह मूलरूप से मुंबई की रहने वाली है। वह दिल्ली कब पहुंची और कैसे पहुंची, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। हालांकि महिला अपने बारे में कुछ ज्यादा बता नहीं पा रही है। इस कारण दिल्ली पुलिस ने महिला के मुंबई का होने के कारण मुंबई पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस महिला का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। इस दौरान यह बात सामने आई कि महिला मानसिक रूप से कुछ बीमार है। नई दिल्‍ली जिला के डीसीपी मधुर वर्मा के मुताबिक महिला ने यह बताया कि वह ट्रेन से आई है। मुंबई पुलिस की मदद से महिला के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पुलिस की एक टीम दिल्ली आ रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.