#P20Summit:’अब दुनिया को अहसास हो रहा आतंकवाद कितना खतरनाक है’, P20 Summit में बोले PM Modi
नई दिल्ली। दिल्ली के यशोभूमि में जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समिट एक प्रकार से दुनिया भर की अलग-अलग संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ है। आप सभी प्रतिनिधि अलग-अलग संसदीय कार्यशैली के अनुभवी हैं। आपका इतने समृद्ध लोकतांत्रिक अनुभवों के साथ भारत आना हम सभी के लिए बहुत सुखद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले साल भारत में फिर एक बार आम चुनाव होने जा रहा है। मैं P20 शिखर सम्मेलन में आए आप सभी प्रतिनिधियों को अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखने के लिए अग्रिम निमंत्रण देता हूं। भारत को आपकी फिर से मेज़बानी करने में बहुत खुशी होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है। बीस साल पहले हमारी संसद पर अटैक हुआ था। तब संसद का सत्र चल रहा था। अब दुनिया को अहसास हो रहा है आतंकवाद कितना खतरनाक है। आतंक की परिभाषा तय न हो पाने का दुनिया भर के आतंकी फायदा उठा रहे है।
9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) में PM मोदी ने कहा कि भारत में हम लोग आम चुनाव को सबसे बड़ा पर्व मानते हैं। 1947 में आज़ादी मिलने के बाद से अब तक भारत में 17 आम चुनाव और 300 से अधिक विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव ही नहीं कराता बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही है। देशवासियों ने मेरी पार्टी को लगातार दूसरी बार विजयी बनाया है। 2019 का आम चुनाव मनाव इतिहास की सबसे बड़ी मानव कसरत थी। इसमें 60 करोड़ वोटर ने हिस्सा लिया। तब भारत में 91 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे, जो पूरे यूरोप की कुल आबादी से अधिक है… यह दिखाता है कि भारत में लोगों का संसदीय प्रक्रियाओं में कितना भरोसा है।
