रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों…
दिन: 21 दिसम्बर 2025
जांजगीर में जनादेश परब 22 दिसम्बर को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव…
अब दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी, जोहान्सबर्ग के पास बार में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत
Johannesburg Shooting: दक्षिण अफ्रीका में रविवार सुबह एक बार में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दूर बेकर्सडेल इलाके में हुई, जो अपनी सोने की खदानों के लिए जाना जाता है। इस महीने देश में मास शूटिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है। सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:00 बजे हुई, जब दो गाड़ियों में आए दर्जन भर हमलावरों ने बार में बैठे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। भागते समय भी हमलावर अंधाधुंध फायरिंग…
