पर्यटन डेस्क (Bns)। हिंद महासागर में मौजूद द्वीपीय देश मालदीव बड़ी मुसीबत में फंस गया है। उसके नेताओं के जरिए भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोगों ने मालदीव का बायकॉट करना शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट कैंसिल करने की बात भी हो रही है, जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। मालदीव ने उन तीन मंत्रियों को भी सस्पेंड कर दिया है, जिनकी वजह से ये विवाद शुरू हुआ था। पूरे देश पर छा गया है…
साल: 2024
#ViksitBharatSankalpYatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता देखकर मिलती है संतुष्टि: प्रधानमंत्री श्री मोदी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर पर भी निर्बाध ढंग से पहुंच रहा है, यह जानकर उन्हें काफी संतुष्टि मिली है। आदवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलते हुए देखने पर संतुष्टि मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जा रहे शिविरों में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले…
Bilkis Bano Gang Rape: सुप्रीम कोर्ट ने 1 फैसले को किया रद्द, दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को बताया क्लासिक केस, और क्या कहा यंहा देखें
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान हुए बिलकिस बानो गैंग रेप केस (Bilkis Bano Case) में 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द किया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका सुनवाई योग्य माना. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा कि सजा अपराध रोकने के लिए दी जाती है। गुजरात सरकार को रिहाई का फैसला लेने का अधिकार नहीं है। वो दोषियों को कैसे माफ कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को दो सप्ताह के…
#BangladeshElections2024: Bangladesh की PM Sheikh Hasina ने लगातार चौथी बार हासिल की जीत, अवामी लीग को मिला दो-तिहाई बहुमत
नई दिल्ली। बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बहिष्कार के बीच रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान किया गया, जिसमें वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रिकॉर्ड चौथी बार जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी अवामी लीग ने हिंसा की छोटी मोटी घटनाओं और विपक्षी दल द्वारा चुनाव के बहिष्कार के मध्य चुनावों में जीत हासिल की है। आवामी लीग को चुनावों में दो तिहाई सीटें मिली है। शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने 300 सीटों में से 200 पर जीत हासिल की है। रविवार…
राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको भक्त माता राजिम एवं भक्त माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण…
#OneNationOneElection: ‘एक देश, एक चुनाव’ पर आप भी दे सकते हैं सुझाव, कैसे भेजें केंद्र को अपनी राय? जानिए
न्यूज़ डेस्क (Bns)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल ने दूसरी बैठक में ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर विधि आयोग के सदस्यों से मुलाकात की है। इस बीच देश में एक साथ चुनाव के मुद्दे पर पैनल ने जनता से भी राय मांगी गई है। इसके के लिए कमेटी ने समय भी निर्धारित कर किया है। एक सूचना में कहा गया है कि वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी ने अपनी वेबसाइट और ईमेल के जरिए लिखित रूप में जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं। एक सार्वजनिक अधिसूचना…
सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सिम्स में भी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए चिकित्सा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद श्री जायसवाल ने अधिकारियों की बैठक…
#AdityaL1Mission: #AdityaL1, हेलो ऑर्बिट में स्थापित, भारत की बड़ी कामयाबी, सूरज के L1 प्वाइंट पर पहुंचा Aditya यान, PM Modi ने वैज्ञानिकों को किया सलाम
नई दिल्ली। देश की पहली सौर वेधशाला ‘आदित्य-एल1’ अपने गंतव्य तक पहुंच गई है। 110 दिनों की यात्रा, 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने और बाद में एक सटीक कक्षा में प्रवेश के बाद, आदित्य-एल1 मिशन को अंतरिक्ष की विशालता में एक इष्टतम स्थान पर सफलतापूर्वक पार्क किया गया है, जहां से उसे सूर्य का अबाधित दृश्य दिखाई देगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खबर साझा की और कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत की पहली सौर वेधशाला, आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई…
#T20WorldCup2024: एक जून से शुरू होगा T20 World Cup 2024; कब होगा भारत Vs पाकिस्तान मुकाबला? देखें पूरा शेड्यूल
खेल डेस्क(Bns)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद शुक्रवार को 2024 टी20 विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की। टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को फ्लोरिडा में यूएसए और कनाडा के बीच मुकाबले के साथ होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। कैरेबियन में छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। T20 World Cup 2024 Schedule 🏏💙#CricketTwitter pic.twitter.com/HaQx18h2e8 — Ishan Joshi (@ishanjoshii) January 5, 2024…
#PMPoshanYojana: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत 76 करोड़ रूपए से अधिक की तृतीय किस्त जारी
रायपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ 2 लाख 90 हजार रूपए की तृतीय किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आबंटित कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को जारी तृतीय किस्त में से मटेरियल कास्ट के लिए 33 करोड़ 77 लाख 31 हजार रूपए, रसोईया मानदेय 40 करोड़ 75 लाख 84 हजार रूपए और एम.एम.ई. (प्रबंधन) के लिए एक करोड़ 49 लाख 75 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों…
