रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना गोधन न्याय योजना की बड़ी सफलता है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आधे से अधिक गौठान स्वयं के संसाधनों से गोबर की खरीदी कर रहे हैं। राज्य शासन को इन गौठानों को गोबर खरीदने के लिए राशि देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 376 करोड़ 50 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। योजनांतर्गत कोरिया जिले में विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के मझगंवा गौठान की…
