Covid-19: भारत में 15 फरवरी तक चरम पर पहुंचेगा ओमिक्रॉन, तीसरी लहर का अंत संभव – विशेषज्ञ

नई दिल्ली । स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि भारत में फरवरी के मध्य तक ओमिक्रॉन के मामले चरम पर पहुंचेंगे और इसके साथ ही तीसरी लहर का अंत हो जाने की संभावना है। कोविड-19 महाराष्ट्र स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मुंबई और दिल्ली दोनों शहरों में ओमिक्रॉन का संक्रमण दक्षिण अफ्रीकी पैटर्न पर फैलते देखा गया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत तेजी से आई विस्फोटक लहर है और उम्मीद है कि जितनी तेजी से आई है, उतनी…

Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तुरंत जांच बढ़ाने को कहा

नई दिल्ली। देश में कोरोना और उसके नए ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में रोजाना करीब 2। 50 लाख केस सामने आ रहे हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए राज्य सरकारों ने कई पाबंदियां (Covid Restriction) लगा रखी हैं। साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान (Covid Vaccine Update) भी तेजी से चल रहा है। इन सबके बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 जांच की संख्या में गिरावट को चिह्नित करते हुए जांच बढ़ाने को कहा ताकि महामारी के प्रसार पर प्रभावी…

पटना में डॉक्टर ने लगवाए कोरोना के 5 टीके! पैन से 2 और आधार कार्ड से 3 डोज लेने के सर्टिफिकेट आए सामने

पटना। कोविन पोर्टल पर पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह के नाम से पांच बार टीका लेने के दो सर्टिफिकेट जारी हुए हैं। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। इस बारे में जब डीएम ने सविल सर्जन से जानकारी मांगी तो उन्होंने इसे बेबुनियाद बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने कहा कि एक डॉक्टर की तो छोड़ दें किसी भी स्तर का स्वास्थ्यकर्मी इस तरह का कृत्य नहीं करेगा। किसी ने जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की साजिश…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा…

झालम गौठान ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर, मल्टी एक्टिविटी से महिला समूह को हुई साढ़े 4 लाख की आय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत झालम में निर्मित ‘गौठान-पशु आश्रय स्थल’ पशुधन के रखरखाव एवं उनकी देखभाल का डे-केयर सेंटर बनने के साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं की आजीविका का केन्द्र बन गया है। यह गौठान 3 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ लगभग 430 पशुओं के चारे-पानी का प्रबंध एवं देखरेख की जाती है। गोठान से जुड़ी चार स्व सहायता समूह की 40 महिलाओं यहां आजीविका की विभिन्न गतिविधियों को संचालित कर बेहतर आय प्राप्त करने लगी हैं।…

मशहूर कथक डांसर पद्म विभूषण बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। प्रसिद्ध कथक डांस बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार की देर रात वह अपने दिल्ली स्थित आवास पर पोते के साथ खेल रहे थे, खेलते खेलते वह अचानक बेहोश हो गए। परिवार आनन फानन में बिरजू महाराज को दिल्ली के साकेत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महान कथक नृतक बिरजू महाराज के निधन पर उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से उनका…

कोविड-19 : कोरोना महामारी से राहत नहीं, ओमिक्रॉन के बाद भी नए वैरिएंट्स दे सकते हैं दस्तक

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के फैलने के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं। विशेषज्ञों ने साफ किया कि तेजी से फैलता संक्रमण हर बार वायरस के म्यूटेंट में बदलाव का मौका देता है। कोरोना के अन्य स्वरूप की तुलना में ओमिक्रॉन ऐसे समय तेजी से फैल रहा है, जब दुनियाभर में कोरोना संक्रमण और कोरोनारोधी टीका लगने के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हुई…

टेक्सास में 4 लोगों को बंधक बनाने वाले को पुलिस ने मार गिराया : ‘लेडी अल-कायदा’ आफिया सिद्दीकी की रिहाई की कर रहा था माँग

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में एक पाकिस्तानी आंतकी ने यहूदी मंदिर पर हमला कर चार लोगों को बंधक बना लिया है। इन यहूदियों के बदले उसने आफिया सिद्दीकी को रिहा करने की मांग की है। वहीं एफबीआई और स्थानीय पुलिस ने शनिवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, सभी बंधक सुरक्षित हैं।अधिकारियों ने कहा कि बंधक बनाने वाला एक शूटिंग में मारा गया है।टेक्सास सरकार ग्रेग एबॉट ने रात करीब 9:35 बजे ट्वीट किया कि सभी बंधक सुरक्षित है। #BREAKING: Hostage situation at Congregation Beth Israel Temple in…

कोरोना लॉकडाउन में नागरिकों को भूखे मार रहा चीन, क्वारंटीन शिविरों में कैद किए गए बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए चीन जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दे रहा है। इसके लिए चीनी सरकार सभी हदें पार करने के लिए भी तैयार है। फिर चाहे लोगों को घरों में कैद करना हो या फिर स्टील के बक्से में रखना। चीनी सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि शियाल में कोरोना का प्रकोप 5 जनवरी के बाद से अब काबू में है। हालांकि सरकार की ओर से नियमों को और ज्यादा कड़ा कर दिया गया है। लोग अभी भी…

यूपी चुनाव : चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक बढ़ाया

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को शारीरिक मौजूदगी वाली रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने हालांकि राजनीतिक दलों को यह छूट दी है कि अधिकतम 300 व्यक्तियों की भागीदारी या हॉल क्षमता के 50 प्रतिशत या राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा निर्धारित सीमा के तहत बंद स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा सकती हैं। चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ-साथ इन पांच…