फिर पकड़ी गई राहुल गांधी की गलती, सोशल मीडिया पर लोगो ने ऐसे लगा दी क्लास

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अक्सर अपनी गलतियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिर उन्होंने एक ऐसी गलती की है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी ने आज ब्रिटिश शासन के दौरान चंपारण आंदोलन की तुलाना कृषि-संबंधित कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों आंदोलन से की और एक बड़ी गलती कर बैठे। देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने जा रहा…

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे कोच्चि-मंगलुरु गैस पाइपलाइन का उद्घाटन, जानिए कैसे होगा लोगों को फायदा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 5 जनवरी को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम ‘एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड’ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। कुल 450 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का निर्माण गेल (इंडिया) लिमिटेड ने किया । इसकी परिवहन क्षमता 12 मिलियन मीट्रिक मानक क्यूबिक मीटर प्रति दिन है और यह कोच्चि (केरल) स्थित एलएनजी टर्मिनल से एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिले होते हुए मंगलुरु…

पश्चिम बंगाल चुनाव : कोलकाता में रोड शो के दौरान कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर फेंका गया जूता, TMC कार्यकर्ताओं पर जूता फेंकने का आरोप

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिल रहा है। सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी के एक रोड शो के दौरान पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय के वाहनों पर जूता फेंका गया। बताया जा रहा है कि भाजपा के इस रोड शो को कोलकाता पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद पार्टी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो निकाला। इस रोड शो का नेतृत्व कैलाश…

फिर बेनतीजा रही सरकार और किसानों की बातचीत, जारी रहेगा आंदोलन, अगली बैठक 8 जनवरी को

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए किसान संगठनों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच सातवें दौर की वार्ता खत्म हो गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने मीटिंग के बाद साफ घोषणा की है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी से कम वो मानने को तैयार नहीं है। सरकार के रुख से किसानों के संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सरकार की तरफ…

फिल्मी नहीं, हकीकत में जब पिता ने बेटी को किया सैल्यूट, पुलिस अधीक्षक ने दी दोनों को बधाई।

चित्तूर। एकीकृत आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद पहली बार तिरुपति में आंध्र प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट के मौके पर एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। सीआई के रूप में कार्यरत श्याम सुंदर ने अपनी बेटी व DSP जेस्सी प्रशांति को सैल्यूट किया। मौके पर मौजूद जिला पुलिस अधीक्षक रमेश रेड्डी ने दोनों पिता और पुत्री को बधाई दी। #APPolice1stDutyMeet brings a family together! Circle Inspector Shyam Sundar salutes his own daughter Jessi Prasanti who is a Deputy Superintendent of Police with pride and respect at #IGNITE which is being…

Covid Vaccine: Covishield और Covaxin के बाद अब DNA टीके लिए तैयार हो रहा भारत, तीसरे चरण के परीक्षण को मिली हरी झंडी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई सहमति

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद अब नए कोरोना स्ट्रेन ने देश में हर किसी के लिए टेंशन भरा माहौल तैयार कर दिया है। नए साल पर कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) के आ जाने के बावजूद देशवासियों में यह संशय बना हुआ है कि क्या यह वैक्सीन नए कोरोना स्ट्रेन पर भी कारगर हो पाएगी या नहीं? इसी सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी सहमति जताई है। ट्वीट में साथ शब्दों में…

गाजियाबाद श्मशान हादसे पर एक्शन: अब तक 25 की मौत, ईओ, जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। इस मामले में मुरादनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह केस मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में जेई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया…

DGCI ने दी 2 कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, PM मोदी ने दी बधाई, ट्वीट कर कहा- ‘कोविड मुक्त भारत’ की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बॉयोटेक की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उत्साही लड़ाई का निर्णायक मोड़ बताया है। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है। वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की जंग में एक निर्णायक क्षण! @SerumInstIndia और @BharatBiotech की वैक्सीन को DCGI की मंजूरी से एक स्वस्थ और कोविड मुक्त भारत की मुहिम को बल मिलेगा। इस मुहिम में जी-जान से जुटे वैज्ञानिकों-इनोवेटर्स को शुभकामनाएं और देशवासियों को बधाई। — Narendra Modi (@narendramodi)…

फ़िल्मी दुनिया से बाहर निकलेंगे मोगली-बगीरा, हैदराबाद में बनेगा ‘द जंगल बुक’ की थीम पर पार्क

हैदराबाद। TV पर नजर आने वाले मशहूर शो ‘द जंगल बुक’ (The Jungle Book) के तमाम कैरेक्टर को अब हैदराबाद के लोग नजदीक से देख सकेंगे। मोगली, बालू, बगीरा और शेर खान किताबी दुनिया से निकलकर लोगों के बीच होंगे। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन शहर के कूकटपल्ली के एक पार्क में जल्द यह नजारा दिखेगा। खबर के मुताबिक, कूकटपल्ली के एक पार्क को नए तरीके से विकसित किया जाएगा। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी काफी सुकून भरा होगा। पार्क में हरे-भरे जंगल…

पाक में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर जाकिर नाईक के जहरीले बोल- इस्लामिक देशों में ऐसा ही होना चाहिए

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भगोड़े जाकिर नाईक ने एक बार फिर से जहर उगलते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू मंदिर से हुई तोड़फोड़ का समर्थन किया है। जाकिर नाईक ने कहा है कि इस्लामिक देशों में मंदिर नहीं होने चाहिए और अगर मंदिर हैं तो उन्हें तोड़ दिया जाना चाहिए। इपने मुंह से जहर उगलने वाले जाकिर नाईक का मंदिरों और मूर्ति पूजा पर दिया ये शर्मनाक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जाकिर नाईक ने कहा है कि…