मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के पार्षद पद के दावेदारों को दिलायी जा रही है कुरान की शपथ, वीडियो वायरल, मचा बवाल

न्यूज़ डेस्क। मध्यप्रदेश की सत्ता हाथ से निकलने के बाद कांग्रेसियों में खौफ का आलम है। कांग्रेसी संभावित हार से बचने के लिए हर तरह के तिकड़म आजमा रहे हैं। इससे धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहलाने वाली कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की धज्जियां उड़ा रही है। आज कांग्रेस इस्लामीकरण के रास्ते पर है। इंदौर में कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुस्लिम इलाकों में कुरान की कसम खिलाई जा रही है। बीजेपी और शहर काजी ने कांग्रेस पर मजहब के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को करेंगे विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन- 2021 का उद्घाटन

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को शाम साढ़े 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन-2021(World Sustainable Development Summit) का उद्घाटन करेंगे। इस सम्‍मेलन का विषय है – हमारे साझा भविष्य की एक ही परिभाषा: सभी लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण। नई दिल्‍ली स्थित द एनर्जी एण्‍ड रिसोर्सेज इंस्टिटयूट-टेरी द्वारा आयोजित यह बीसवां शिखर सम्‍मेलन है जिसमें विश्‍व में सतत विकास को लेकर दो दिन तक ऑनलाइन चर्चा होगी। 10 से 12 फरवरी तक ऑनलाइन आयोजित इस सम्मेलन के दौरान चर्चा किए जाने वाले…

4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, गुलाम नबी आजाद की फेयरवेल स्पीच देते हुए भावुक हुए PM मोदी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के 4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पीएम मोदी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। यह नेता है गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि मैं आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए, आपके अनुभव, आपके ज्ञान का सदन को और देश को लाभ देने के लिए और आपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए आपके योगदान का धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने गुलाम नबी आजाद के…

तेंदुलकर, लता के ट्वीट की जांच पर बोले जावड़ेकर, देशभक्ति गुनाह हो गई?

नई दिल्ली। अमेरिकी सिंगर रिहाना और एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली, अक्षय कुमार आदि भारतीय हस्तियों के जवाब देने पर महाराष्ट्र सरकार के जांच कराने की कवायद पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गया है। लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन इत्यादि द्वारा भारत…

पंचायत चुनाव : मतदान केंद्र पर सेल्फी लेना पड़ेगा भारी, EC ने जारी किया दिशा-निर्देश, उल्लंघन करने पर वोट होगा रद्द

अमरावती। आंध्र प्रदेश में जारी पंचायत चुनाव में यदि कोई सेल्फी लेता है तो उसका वोट रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस समय स्मार्ट फोन का युग चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट फोन के चलते हर जगह सेल्फी लेना फैशन हो गया है। यदि कोई मतदाता उसी आदत से मजबूर होकर मंगलवार को हो रहे मतदान केंद्र में सेल्फी लेता है उस व्यक्ति का डाला गया वोट अवैध होगा। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा (49) के तहत कोई…

जिस बच्चे के सर से उठ गया पिता का साया, माँ भी छोड़ गई…, कभी सोशल मीडिया में लगाई थी गुहार, अब योगी सरकार ने उठाया पढ़ने-रहने-खाने का बीड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गरीबी से जूझ रहे एक बच्चे की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार आगे आई है। उसके खाने-पाने से लेकर पढ़ाई-लिखाई की भी समुचित व्यवस्था की है, ताकि आर्थिक स्थिति उसके भविष्य के आड़े न आए। दरअसल, रश्मि शर्मा नामक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें एक बच्चा चूल्हे पर भोजन पकाते दिख रहा था और कोई व्यक्ति उससे बातचीत करते हुए वीडियो बनाता है। उस व्यक्ति ने बच्चे से नाम पूछा, जिसके जवाब में उसने बताया कि उसका नाम…

सरकार के पास JNU का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं: लोकसभा में शिक्षामंत्री निशंक ने दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का नाम बदलने को लेकर विचार नहीं कर रही है। केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को लोकसभा में ये जानकारी दी है। सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय जेएनयू का नाम बदलने पर विचार कर रही है। इस पर अपने जवाब में केंद्रीय शिक्षामंत्री ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव सरकार को नहीं मिला है। देश से सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जवाहर लाल नेहरू…

ट्रैक्टर रैली हिंसा : 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का लगा था आरोप

नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जिस तरह से दिल्ली के लाल किले सहित अलग-अलग जगहों पर हिंसा हुई थी, उसके बाद दिल्ली पुलिस इस हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की तलाश कर रही थी। अब आखिरकार दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपियों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 26 जनवरी को हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का गठन किया गया था…

अमेरिका में साड़ी और धोती पहन कपल ने की जबरदस्त स्कीइंग, देखने वाले हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक जोड़ा स्कीइंग करता दिख रहा है। इसमें खास बात ये है कि ये लोग साड़ी और धोती पहनकर स्कीइंग कर रहे हैं। ये वीडियो अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के वेल्च विलेज का है। वेल्च विलेज को स्कीइंग के शौकीन लोगों की काफी पसंदीदा जगह मानी जाती है। भारतीय मूल के दिव्या और मधु धोती और साड़ी में बर्फ पर खूब मजे में दौड़ लगा रहे हैं। वेल्‍च गांव में बर्फ के बीच धोती और साड़ी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की है। जो बिडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उनकी और नरेंद्र मोदी की ये पहली बातचीत है। नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम ट्वीट कर लिखा, जो बाइडेन से बातचीत की और उन्हें उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। हमने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और प्राथमिकताएं पर भी बात की। Spoke to @POTUS @JoeBiden and conveyed my best wishes for his success. We discussed regional issues and…