नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर 2021 को वर्चुअल फॉर्मेट में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय ‘ब्रिक्स @ 15: निरंतरता, समेकन और आम सहमति के लिए इंट्रा-ब्रिक्स सहयोग’ है। इस कार्यक्रम में भारत के अलावा चीन, रूस ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बार बैठक में सभी देशों का फोकस अफगानिस्तान मुद्दे पर हो सकता है। यह तीसरी बार है जब भारत 2012 और 2016 के बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 2020 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन…
महीना: सितम्बर 2021
50 साल बाद ओवल में जीत हासिल कर भारत ने रचा इतिहास, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त
खेल डेक्स। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हरा दिया है। लंदन के द ओवल में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार शतक के बाद भारत ने इंग्लैंड के सामने 368 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इंग्लिश टीम महज 210 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 की बढ़त हासिल कर चुका है। भारत को ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने के लिए 50 वर्षों का…
‘यूनिवर्सिटी कैंपस में मस्जिद बनाना सही नहीं’: UP सरकार के एक्शन पर रोक लगाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट का इनकार
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह यूनिवर्सिटी सपा सांसद और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़ा हुआ है। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि ट्रस्ट को जिन शर्तों पर 2005 में जमीन दी गई थी, उनमें से कुछेक का पालन करने में वह विफल रहा है। अदालत…
हिंदुओं और मुस्लिमों के पुरखे एक ही थे, हर भारतीय हिंदू : RSS चीफ मोहन भागवत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के पुरखे एक ही थे और हर भारतीय नागरिक हिंदू है।पुणे में ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समझदार मुस्लिम नेताओं को कट्टरपंथियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा हो जाना चाहिए। साथ ही कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय को किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हिंदू किसी से दुश्मनी नहीं रखते हैं। भागवत ने कहा, ‘हिंदू शब्द मातृभूमि, पूर्वज और भारतीय संस्कृति…
हेमंत सोरेन सरकार का मुस्लिम तुष्टिकरण, झारखंड विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए अलग से कमरा आवंटित, स्पीकर के आदेश पर मचा बवाल
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस और तथाकथित सेक्युलर पार्टियां धर्मनिरपेक्षता की खूब वकालत करती हैं। लेकिन इनकी सरकारें धर्मनिरपेक्षता की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। धर्मनिरपेक्षता का नाम लेकर ये मुस्लिम तुष्टिकरण की कैसी राजनीति करती हैं, इसका फिर सबूत झारखंड में मिला है। झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अलग से कक्ष आवंटित किया गया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की ओर से आदेश जारी किया गया। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ। वहीं 2 सिंतबर, 2021 को…
अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी ने हासिल किया शीर्ष स्थान, जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के कई बड़े नेताओं को पछाड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने जो बाइडेन, बोरिस जॉनसन, एंजेला मर्केल, जस्टिन ट्रूडो और अन्य जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक नेता अप्रूवल रेटिंग में यह शीर्ष स्थान हासिल किया है। पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है जो कि टॉप 13 विश्व नेताओं में सबसे अधिक है। दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर 64 प्रतिशत के साथ बने हुए…
कुर्सी के लिए आपस में भिड़े तालिबानी; हक्कानी ने चलाई गोली, बरादर घायल
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में कब्जा जमाए तालिबान के दो सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है, मगर अब तक सरकार गठन को लेकर कोई हल नहीं निकला है। अफगानिस्तान में सत्ता की कुर्सी को लेकर तालिबान और हक्कानी नेटवर्क आपस में ही भिड़े पड़े हैं। इस बीच खबर है कि तालिबान के सह-संस्थापक अब्दुल गनी बरादर और हक्कानी गुट के बीच झड़प हुई है और इसमें गोली भी चली है। अफगानिस्तान की वेबसाइट पंजशीर ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस झड़प में अब्दुल गनी बरादर घायल हो गए हैं।…
CBI पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा; SC ने पूछा- कितनों को दिलवाई सजा, कितने केस पेंडिंग, सब बताओ
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI की कार्यशैली से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से सक्सेस रेट बताने को कहा है। सीबीआई द्वारा मुकदमा चलाए जा रहे मामलों में अत्यधिक देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालती मामलों में एजेंसी की सफलता दर (सक्सेस रेट) पर डेटा मांगा है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकता है। दरअसल, एक मामले में सीबीआई द्वारा 542 दिनों की देरी के बाद अपील दायर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की…
रोहित शर्मा ने पूरे किए अंतरराष्ट्रीय क्रिक्रेट में पुरे किये 15,000 रन; ये कीर्तिमान हासिल करने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बने
खेल डेक्स। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा पार किया। रोहित ये कीर्तिमान हासिल करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज हैं। लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में मात्र 11 रन बनाकर आउट हुए रोहित 15000 के आंकड़े से 12 रन दूर थे। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित ने तीन चौके लगाकर 15000 रन…
ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम: भारत और रूस के बीच मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती समय की कसौटी पर पूरी तरह से खरी उतरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और रूस के बीच मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। अभी हाल ही में इसे कोविड -19 महामारी के दौरान टीकों के क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में हमारे सुदृढ़ सहयोग के रूप में देखा गया। महामारी ने हमारे द्विपक्षीय सहयोग में स्वास्थ्य और दवा क्षेत्रों के विशेष महत्व को सामने लाया है।”…
