माघ स्नान 2021: आज से शुरू हुआ माघ स्नान, जानिए महत्व, ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ पवित्र नदियों का जल डालकर करें स्नान

धर्म डेस्क। पौष शुक्ल पूर्णिमा यानी कि आज से माघ स्नान प्रारंभ हो गया है। इस दिन गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से गुरु-पुष्य का पवित्र और पुण्यदायी योग बना है। माघ स्नान माघ शुक्ल पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 शनिवार को दांडारोपिणी पूर्णिमा के साथ पूर्ण होगा। माघ का पूरा माह पवित्र नदियों में स्नान, दान, पुण्य के लिए शुभ होता है। माघ स्नान का बड़ा महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शास्त्रों में माघ स्नान का बड़ा महत्व बताया है। इसे मोक्ष प्रदाता कहा गया है। मान्यता…

पौष पूर्णिमा 2021:पौष पूर्णिमा आज, ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने संगम तट और घाटों में लगाई आस्था की डुबकी, जानिए महत्व

धर्म डेस्क। आज पौष पूर्णिमा का पावन दिन है, आज के दिन सुबह से श्रद्धालुगण संगम नगरी में डुबकी लगा रहे हैं और भगवान भास्कर को जल चढ़ा रहे हैं, दान और मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि माघ स्नान आज से प्रारंभ हो गया है। मालूम हो कि कड़ाके की ठंड और घना कोहरा भी भक्तों के जोश को कम नहीं कर पाया। आज सुबह से ही ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ श्रद्धालु संगम तट समेत अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे…

तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, हिंसा के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार : प्रकाश जावडेकर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर निकाले गए किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर भाजपा ने कहा है कि इस हिंसा की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इसमें शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। देश तिरंगे के अपमान को नहीं भूलेगा। कांग्रेस लगातार किसानों के विरोध प्रदर्शन को हवा दे रही है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। सीएए के समय भी ऐसा ही किया…

‘‘पंजाब के शेर’’, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’’ महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन। Remembering the great Lala Lajpat Rai Ji on his Jayanti. His contribution to India’s freedom struggle is indelible and inspires people across generations. — Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2021 आज ही के दिन 1865 में पंजाब में…

किसानों को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसाने वाला किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का वीडियो हुआ वायरल…आप भी देखिए …

न्यूज़ डेस्क। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को बैरिकेड तोड़ने के लिए भड़काया था। चढूनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैक्टर रैली से पहले के इस वीडियो में गुरनाम सिंह चढूनी किसानों से साफ-साफ कह रहे हैं कि वे ट्रैक्टर लेकर दिल्ली आए और बैरिकेड को तोड़ दें… आप भी देखिए- https://twitter.com/gopalharigopal/status/1354313721913327617?s=20

अभिव्यक्ति की आजादी अनंत नहीं…तांडव के एक्टर जीशान अयूब, निर्माताओं और अमेजन प्राइम वीडियो को सुप्रीम कोर्ट से झटका

नई दिल्ली। वेबसीरीज तांडव में हिंदू देवताओं पर आपत्तिजनक दृश्यों को दिखाए जाने को लेकर घिरे एक्टर, निर्माताओं और अमेजन प्राइम इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब, अमेजन प्राइम वीडियो (इंडिया) और तांडव के निर्माताओं को उनके खिलाफ दर्ज कई FIR में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अग्रिम जमानत या FIR रद्द कराने के लिए वे हाई कोर्ट में गुहार लगाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की…

कोविड-19 : केंद्र ने जारी किया नए दिशा-निर्देश, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल को भी अनुमति

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोविड-19 संबंधी नए दिशा-निर्देश के तहत सिनेमा हॉल और थियेटरों को ज्यादा क्षमता के साथ संचालन जारी रखने की अनुमति दे दी, वहीं स्वीमिंग पूलों को भी सबके लिए खोलने की मंजूरी दे दी। यह नया दिशा-निर्देश एक फरवरी से लागू होगा। इसके मुताबिक राज्यों के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। इसके लिए किसी तरह की अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कुछ को छोड़कर सभी…

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को दोबारा माइनर हार्ट अटैक, अपोलो हॉस्पिटल में हुए एडमिट

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली फिर से बीमार पड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बुधवार को उन्हें सीने में दर्द के साथ कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया। उन्हें एक बार फिर सीने में परेशानी महसूस हुई इसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। सौरव गांगुली की तबीयत फिलहाल कैसी है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सूत्रों के मुताबिक गांगुली की तबीयत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी…

भारतीय कृषि को सुधारों की जरूरत, नए कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता: IMF गीता गोपीनाथ

वॉशिंगटन। आईएमएफ (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत में हाल में लागू कृषि कानूनों में किसानों की आय बढ़ाने की क्षमता है, लेकिन साथ ही कमजोर किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि को सुधारों की जरूरत है। वॉशिंगटन स्थित वैश्विक वित्तीय संस्थान की मुख्य अर्थशास्त्री ने मंगलवार को कहा कि ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां सुधार की जरूरत है। भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में तीन कृषि कानूनों को लागू किया था और इन्हें कृषि क्षेत्र में बड़े…

किसान आंदोलन के बीच सरकार ने दिया तोहफा, इस फसल के लिए बढ़ाई MSP

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट ने कोपरा निर्माण करने वाले किसानों को तोहफा देते हुए उसके न्यूतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढोतरी की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जिसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कोपरा निर्माण करने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। आज MSP में बढ़ोतरी की गई। 375 रुपये से ज़्यादा बढ़कर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया…