इन्तजार ख़त्म, अब कोरोना को हराएगा भारत, 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा वैक्सीनेशन, पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू होगा और इस दौरान करीब 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 की परिस्थितियों और तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। सरकारी बयान के मुताबिक, विस्तृत समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आने वाले त्योहारों लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु आदि के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू…

पहले पोर्न फिल्म देखी फिर कुर्सी से बांध कर किया सेक्स, दम घुटा हुई युवक की मौत, जानें पूरा मामला

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक अजीब घटना सामने आयी है। एक 28 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को सेक्स के दौरान घुटन से मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, युवक की गर्दन के चारों ओर रस्सी बंधी हुई थी। यह घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में घटी है। पुलिस के मुताबिक, युवक ने महिला के साथ समय बिताने के लिए गुरुवार रात एक लॉज में एक कमरा बुक किया। एक पोर्न क्लिप देखने के बाद महिला ने सेक्स के दौरान महिला ने एक कुर्सी पर युवक…

तो क्या अब WhatsApp की दादागीरी से परेशान यूजर्स ,Signal के पीछे ‘भाग रहे’ है ?

नई दिल्ली। वॉट्सऐप (WhatsApp) के नए नियम और शर्तों ने यूजर्स के बीच खलबली मचाना शुरू कर दी है। यूजर्स के मन में अपने प्राइवेट डेटा की सिक्यूरिटी को लेकर एक डर का माहौल पैदा हो गया है। यही वजह है की यूजर्स इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए दूसरा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं। इस बीच अचानक चर्चा में आ गया है सिग्नल मैसेंजर ऐप (Signal Messenger)। दरअसल टेस्ला (Tesla) के सीईओ इलॉन मस्क (Elon Musk) के एक ट्विट “यूज सिग्नल” ने यूजर्स के बीच वॉट्सऐप (Whatsapp) को लेकर आशंका पैदा कर…

महाराष्ट्र : भंडारा जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, पीएम मोदी ने जताया शोक

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में देर रात सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि 7 बच्चों को बचा लिया गया है। आग की घटना गंभीर रूप से बीमार नवजात बच्चों के रखे जाने वाले वार्ड में हुई है। फिलहाल मौके पर प्रशासन मौजूद है। जानकारी के अनुसार, भंडारा जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी ने कुछ नहीं कहा है कि आग की वजह क्या है। जिला अस्पताल के सिविल…

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोले PM मोदी- हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है भारत सरकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर गरीबों को सशक्त करने के भारत के प्रयासों पर पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था, लेकिन आज भारत ही वह स्थान है जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है और सबसे जीवंत है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है। लेकिन हम सबका मन हमेशा से…

ट्विटर ने फिर की बड़ी कार्रवाई, ट्रंप का ट्विटर अकाउंट के बाद Team Trump हैंडल भी किया सस्पेंड

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है ( Donald Trump Twitter) ट्विटर ने शनिवार (09 जनवरी) को इस बात की घोषण की है कि ”आगे हिंसा और भड़कने के जोखिम” के आशंका को देखते हुए ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा रहा है। ट्रंप के निजी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने के बाद सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर ने ट्रंप के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। ट्विटर ने अब ”टीम ट्रंप” (Team Trump suspend) हैंडल को भी सस्‍पेंड…

ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जल्दी कोविड वैक्सीन भेजने की अपील की

ब्राजीलिया। भारत में जल्द ही कोविड टीकाकरण शुरू होने वाला है। भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका और भारत बायोटेक की वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिख यह अपील की है कि वे एस्ट्रेजेनेका की कोविड वैक्सीन को जल्द से जल्द ब्राजील भेजें ताकि वहां टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सके। बोलसोनारो के प्रेस ऑफिस ने यह चिट्ठी जारी की है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर है और वहां टीकाकरण अभियान में लगातार…

जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने सत्ता का ‘‘सुचारू, व्यवस्थित एवं निर्बाध’’ हस्तांरण सुनिश्चित करने का वादा करने के बाद यह कहा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘जिन लोगों ने मुझसे इस बारे में पूछा था, मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होऊंगा।’’ अमेरिका में तीन नवंबर को हुए चुनाव में कई सप्ताह…

जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अमेरिकी इतिहास का सबसे अयोग्य राष्ट्रपति

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने या उनके कार्यकाल के बचे हुए 12 दिन से पहले उन्हें हटाने संबंधी प्रश्न पर बाइडेन ने कहा कि 20 जनवरी को उनका पद संभालना ही ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका है। बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, मैं एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि वह (Trump) इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। वह अमेरिकी…

‘सिरफिरे’ ट्रंप, के पास हैं परमाणु कोड, अमेरिका में चिंता, नैंसी पेलोसी ने की ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन से बात

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सैन्य कार्रवाई शुरू करने या परमाणु हमले करने से रोकने को लेकर शुक्रवार को ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन से बात की। पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थिर राष्ट्रपति को सैन्य शत्रुता शुरू करने या (परमाणु मिसाइल दागने के लिए) ‘लॉन्च कोड’ तक पहुंचने और परमाणु हमले का आदेश देने से रोकने के लिए उपलब्ध एहतियातों पर चर्चा करने के लिए जनरल मार्क मिले के…