प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को स्टार्टअप से बातचीत करेंगे और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी 16 जनवरी को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्टार्टअप से बात करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन 15 और 16 जनवरी 2021 को किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री द्वारा अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की…

वैक्सीन से सभी विपरीत प्रभावों की स्थिति में ‘Covishield और Covaxin दोनों कंपनियां’ देगी हर्जाना

नई दिल्ली। एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र सरकार ने साफ किया है कि उसने जिन दोनों कंपनियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, उन्हें सरकार से किसी तरह की क्षतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगर किसी तरह की नुकसान की बात सामने आती है तो इन दोनों वैक्सीन को विकसित करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमेटिड को खुद ही उस नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी, सरकार उन्हें इसके लिए किसी तरह की…

गणतंत्र दिवस पर दिखेगा कोरोना का साया, लिया गया बड़ा फैसला- इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नहीं होंगे कोई विदेशी मेहमान चीफ गेस्ट

नई दिल्‍ली। गणतंत्र दिवस पर इस बार कोरोना का साया दिखेगा। इस बार इस मौके पर कोई भी विदेशी राष्‍ट्राध्‍यक्ष मुख्‍य अतिथि नहीं होंगे। कोरोना की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है। ज्ञात हो कि साल 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि वैश्‍विक स्‍तर पर कोरोना वायरस की स्थिति के कारण गणतंत्र दिवस पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का…

WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, तुरंत रोक लगाने की मांग

नई दिल्ली। गुरुवार को WhatsApp की आगामी डेटा और गोपनीयता नीति के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक आवेदन दिया गया है। चैतन्य रोहिल्ला नामक वकील द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि WhatsApp की नई नीति भारत के नागरिकों की निजता के अधिकार का हनन करती है। चैतन्य द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि यह नीति किसी भी व्यक्ति की ऑनलाइन गतिविधि में 360 डिग्री प्रोफाइल व्यू देती है। साथ ही याचिका में व्यक्ति की राइट टू प्राइवेसी का हवाला देते हुए कहा गया…

राजकीय सम्मान के साथ चायवाले को दी गई अंतिम विदाई, PM मोदी – CM पटनायक ने जताया दुख; जानिए, कैसे प्रकाश राव ने बच्चों की जिंदगी को संवारा

भुवनेश्वर। पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित ओडिशा के चायवाले देवरापल्ली प्रकाश राव को गुरुवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया। इसके अलावा भी कई दलों के नेताओं ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। राव दशकों तक कटक के काफी लोकप्रिय चायवाले रहे। कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में अंतिम सांस लेने वाले 63 वर्षीय राव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। वे कोई मामूली चाय बेचने वाले शख्स…

साक्षी महाराज का बड़ा दावा- उप्र और बंगाल जीतने में ओवैसी करेंगे भाजपा की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर राजनीति गर्म है। अभी हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ का भी दौरा किया था। असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। भाजपा विरोधी पार्टियां लगातार ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी टीम बताती है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। BJP MP from Unnao…

मकर संक्रांति आज, पर यूं पूरे विधि-विधान से करें सूर्य पूजा तो प्रसन्न होंगे भुवन भास्कर, जानें महत्व व शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क। मकर संक्रांति साल का पहला त्योहार है और इस पर्व की धूम हमारे देश के हर हिस्से में देखी जा सकती है। इस बार यह पर्व 14 जनवरी 2021, गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उनके इसी राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। मकर राशि में उनका प्रवेश होने के कारण इस त्योहार का नाम मकर संक्रांति पड़ गया। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं और सभी शुभ व मंगल कार्यों की…

मकर संक्रांति आज, अनंत गुणा फल देने वाले त्योहार मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

धर्म डेस्क। देशभर में मकर संक्राति की धूम है, आज सुबह से ही श्रद्धालुगण गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। इलाहाबाद हो या काशी, हर जगह के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम दिखाई पड़ रहा है। कोरोना महामारी, घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद भक्तों ने सूरज की पहली किरण के साथ ही गंगा में स्नान किया है। माना जाता है कि इस दिन राशियों का बड़ा महत्व होता है और सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं।…

ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव पास, 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी ट्रंप के खिलाफ किया वोट

वाशिंगटन। दो बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के इतिहास के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिनके खिलाफ एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। राष्ट्रपति ट्रंप पर महाभियोग चलाने के लिए सदन के पास पर्याप्त मत हो चुके हैं। ज्ञात हो कि यह दूसरी बार है जब अमेरिकी सदन के अधिकतर सदस्यों ने ट्रंप पर दोबारा महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए सत्र की कार्यवाही शुरू…

ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला ने बंद किया राष्ट्रीय राजमार्ग, कोरोना वैक्सीन ले जा रहे वाहन को बदलना पड़ा मार्ग

कोलकाता। 16 जनवरी से देश में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसके मद्देनजर देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी वैक्सीन भेजी जानी थी लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था, जिसकी वजह से वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को रोक दिया गया। पश्चिम बंगाल में भी कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ममता बनर्जी की कैबिनेट में राज्यमंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया।…