निर्वस्त्र किए बिना, ‘कपड़ों के सहित ब्रेस्ट पर हाथ लगाना यौन हमला नहीं’, 12 वर्षीय लड़की के उत्पीड़न पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

न्यूज़ डेक्स। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक 12 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के केस पर सुनवाई करते हुए कहा है कि 12 साल की नाबालिग बच्ची को निर्वस्त्र किए बिना, उसके ब्रेस्ट को छूने को यौन हमला नहीं कहा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि पोक्सो ऐक्ट के तहत यौन हमले को परिभाषित करने के लिए स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि हम इस तरह के केस को पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला नहीं बना सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई आरोपी…

अगर आपकी गाड़ी में लगा है बंपर तो हो जाएं सावधान, लगेगा 5000 रुपए का जुर्माना

लखनऊ। अगर आपकी गाड़ियों पर बंपर लगा है तो सतर्क हो जाएं। चार पहिया हल्के वाहन हों या भारी दोनों प्रकार के वाहनों पर आगे व पीछे बंपर लगना अब महंगा पड़ेगा। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों पर लगे क्रैश-गार्ड या बुल-बार खतरनाक हैं। इससे वाहनों की आपसी टक्कर में क्षति पहुंचने की संभावना ज्यादा रहती है। बंपर लगी गाड़ियों पर 5 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी देते हुए यूपी के उपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) एके पांडेय ने बताया कि कोहरे में प्राय: यह देखा…

अपनी ही नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी से निकले गए केपी शर्मा ओली, पहले छीना अध्यक्ष पद फिर दिखाया बाहर का रास्ता

काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में अब नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि काफी वक्त से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी के 2 टुकड़ों में बंटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि विरोधी गुट के…

मशहूर सिंगर सोनू निगम रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्‍या, जताई ये इच्‍छा

अयोध्‍या। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम रविवार देर शाम कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्‍म मेकर संदीप सिंह के साथ प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्‍होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर न‍िर्माण में एक ईंट रखने की इच्‍छा जताई। उन्‍होंने कहा कि समस्‍त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें। इस दौरान सोनू ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, ये निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। National Voters Day is an occasion to appreciate the remarkable contribution of the EC to strengthen our democratic fabric and ensure smooth conduct of elections. This is also a day to spread…

राहुल गांधी ने RSS पर साधा निशाना, कहा- ‘नागपुर के निक्करवाले तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकते’

नई दिल्ली। अपने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर RSS पर निशाना साधा। उन्होंने तिरुपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजपी का पैतृक संगठन RSS तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता है,इसका फैसला राज्य की जनता और इसके युवा करेंगे। नागपुर के ‘निक्करवाले’ कभी भी यहां का भविष्य तय नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ‘भ्रम’ है और वह सोचते हैं कि वह तमिलनाडु सरकार को…

Good luck jerry : पटियाला में किसानों ने रोकी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, कहा- कृषि कानूनों की वापसी तक नहीं होगा ये सब

मनोरंजन डेस्क। पंजाब के पटियाला में बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की शूटिंग स्थानीय किसानों ने बंद करवा दी है। क्रांति किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मल्टी स्टाटर बॉलीवुड फिल्म गुडलक जेरी की शूटिंग साइट पर जाकर जमकर हंगामा किया। स्थानीय किसानों ने कहा है कि जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक पंजाब में किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे। इसके अलावा फिल्म रोके जाने की वजह कंगना रनौत भी हैं। असल में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने किसान आंदोलन…

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि रविवार को सुबह-सुबह खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ई-बाइक रेस के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। पुलिस के मुताबिक, “तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने की शिकायत की गई। मौके पर पहुंचने पर ही पुलिस को नीली रंग की युलु के साथ 2 पुरुष, 3 महिलाएं और एक किशोर मिले।”…

पौष पुत्रदा एकादशी 2021 : पुत्रदा एकादशी आज, जानिए पूजाविधि, महत्व और कथा

धर्म डेस्क। पौष माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी पुत्रदा एकादशी कहलाती है। इस एकादशी का व्रत संतान की प्राप्ति, संतान की आयु और आरोग्यता के लिए किया जाता है। पुत्रदा एकादशी 24 जनवरी 2021 रविवार को आ रही है। इस दिन भगवान विष्णु का विधिपूर्वक पूजन कर उनसे उत्तम संतान की कामना की जाती है। यह व्रत उन दंपतियों को भी करना चाहिए जिन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा हो। जिनकी कुंडली में किसी ग्रह दोष के कारण संतान सुख नहीं मिल रहा हो वे…

अमिताभ बच्चन ने KBC में की IMF चीफ गीता गोपीनाथ की सुंदरता की तारीफ, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, बताया सेक्सिस्ट टिप्पणी

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एक हालिया एपिसोड के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ की सुंदरता की तारीफ की, जिसको लेकर गोपीनाथ ने अभिनेता का आभार प्रकट किया लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों को उनकी टिप्पणी रास नहीं आई। गोपीनाथ ने शुक्रवार को ट्विटर पर शो की एक क्लिप साझा की, जिसमें बच्चन ने एक प्रतिभागी से स्क्रीन पर दिखाई गई तस्वीर में व्यक्ति की पहचान करने संबंधी सवाल पूछा। गोपीनाथ की तस्वीर को पर्दे पर दिखाते हुए बच्चन ने…