न्यूज़ डेस्क। अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हंडिया-राजा तालाब खंड के छह—लेन चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा, काशी को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और उपहार मिल रहा है। इसका लाभ काशी के साथ प्रयागराज के लोगों को भी होगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी में वाराणसी-प्रयागराज सिक्स लेन हाईवे चौड़ीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते…
दिन: 30 नवम्बर 2020
कुत्ते के साथ खेलते हुए फिसलने के बाद जो बाइडेन के पैर में हुआ फ्रैक्चर, पहनना होगा मेडिकल बूट
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और संभवत: उन्हें एक मेडिकल बूट पहनना होगा। उनकी टीम ने कहा कि रविवार को 78 वर्षीय बाइडेन को डॉक्टर के पास ले जाया गया क्योंकि वह अपने कुत्ते के साथ खेलते हुए फिसल गए थे। बाइडेन, जो अपने जनवरी के शपथ ग्रहण पर सबसे पुराने अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे, को मेजर के साथ शनिवार को चोट लगी, जो उनके दो जर्मन चरवाहों में से एक था। राष्ट्रपति-चुनाव के निजी चिकित्सक केविन ओ’कॉनर ने शुरू…
चंद्रग्रहण 2020: आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भूल कर भी न करे ये गलतियां..
नई दिल्ली। साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण आज (30 नवंबर 2020, सोमवार) कार्तिक पूर्णिमा को पड़ेगा। यह ग्रणह भारत समेत कई देशों में पड़ेगा। 30 नवंबर 2020 को पड़ने वाला चंद्रग्रहण साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण दोपहर 01:04 बजे से आरम्भ होगा और शाम 5:22 पर समाप्त होगा। जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा। भारत में इस ग्रहण का असर कुछ खास नहीं होगा। साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र…
श्री गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व आज, कोरोना काल में बदला रहेगा आयोजन का स्वरूप
धर्म डेस्क। श्री गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व आज 30 नवंबर को मनाया जाएगा। लेकिन इस बार आयोजन का स्वरूप बदला जा रहा है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते आयोजन में इस बारी प्रमुख बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि करोना की स्थिति को देखते हुए काफी जरूरी था हालांकि गुरु पर्व के मौके पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण समागम पूर्व की तरह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर…
कार्तिक पूर्णिमा 2020: जाने क्या है कार्तिक पूर्णिमा का महत्व, क्यों की जाती है तुलसी पूजा, पढ़ें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में भी, क्या है इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व
नई दिल्ली। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और ईश्वर की उपासना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना दस यज्ञों के समान पुण्यकारी माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत 29 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से ही हो जाएगी जो अगले दिन यानी 30 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस पूर्णिमा से जुड़ी…