पंजाब, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान ने भी केंद्रीय कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने वाला विधेयक किया पारित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने केंद्र के कृषि कानूनों को राज्य में बेअसर करने के लिए सरकार द्वारा पेश किए गए तीन संशोधन विधेयक सोमवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस दौरान सदन से बहिर्गमन किया। इन विधेयकों पर दिन भर हुई चर्चा के बाद राज्य विधानसभा ने ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)(राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा कर पर करार(राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 तथा आवश्यक वस्तु (विशेष उपबंध और राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 को…

सिविल सर्विस परीक्षा के एप्लीकेशन फॉर्म में ‘ट्रांसजेंडर’ कैटेगरी शामिल करने वाला पहला राज्य बना असम, इस वर्ष 42 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स ने किया आवेदन

न्यूज़ डेस्क। स्‍टेट सिविल सर्विस परीक्षाओं के एप्लीकेशन फॉर्म में जेंडर कैटेगरी में ‘ट्रांसजेंडर’ ऑप्‍शन शामिल करने वाला असम देश का पहला राज्य बन गया है। इस बार असम पब्लिक सर्विस कमीशन (APSC) द्वारा आयोजित होने वाले कंबाइंड कॉम्पिटीटिव (प्रीलिम्स) एग्जाम के लिए कुल 42 ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इस सिलसिले में 15 सितंबर को आयोग ने पहली बार नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक APSC के एक अधिकारी ने बताया कि “ट्रांसजेंडर” विकल्प को UPSC ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में पहले ही शामिल…

फ्रांस विवाद के बहाने अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहे इस्लामिक कट्टरपंथी

न्यूज़ डेस्क। फ्रांस में हाल ही में पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून विवाद को लेकर कट्टरपंथी मुस्लिम ने एक टीचर की हत्या कर दी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे इस्लामी आतंकवाद करार दिया। इस वारदात के बाद उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथियों और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। फिर क्या था दुनियाभर में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन और बॉयकॉट अभियान शुरू हो गए। भारत में भी जगह-जगह फ्रांस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन में कई जगह उसी तरह के नारे लगाए जा रहे हैं जो कमलेश तिवारी हत्याकांड…

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाने को कहा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायलय ने सोमवार को निचली अदालत से कहा कि वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोपी तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाएं। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने तबलीगी जमात के 13 विदेशी सदस्यों को निजामुद्दीन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काली सूची में डालने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के लिए 20 नवम्बर की तारीख तय की और निचली अदालत से इनके मामलों की सुनवाई…

पीएम मोदी 8 नवंबर को घोघा-हजीरा ‘रोपैक्स’ फेरी सेवा का करेंगे लोकार्पण, समुद्र मार्ग से दोनों स्थानों के बीच की दूरी होगी 60 किलोमीटर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। चाहे सड़क हो, रेल हो, हवाई मार्ग हो या फिर जल मार्ग। मोदी सरकार लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, जिनसे लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को भावनगर के घोघा और सूरत के हजीरा के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोपैक्स’ फेरी सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में स्थित दोनों स्थलों के बीच यात्रियों…

मथुरा के नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। मथुरा के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा के थाना बरसाना की पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार किया है। उसके साथी चांद मोहम्मद की तलाश में पुलिस जुटी है। ज्ञात हो कि 29 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली निवासी फैजल खान, मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान चारों ने सेवायत कृष्ण मुरारी…

लॉकडाउन के बाद एक बार फिर धीरे धीरे पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था, #GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ पार हुआ

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। कोरोना काल में जिस रफ्तार से कारोबार और रोजगार के मोर्चे पर तेजी दिखी है उससे साफ है कि अर्थव्यवस्था के अच्छे दिन फिर से आ गए हैं। इसके संकेत GST कलेक्शन, PMI इंडेक्स, वाहनों की रिकॉर्ड संख्या में बिक्री, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार से मिलने लगे हैं। GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार इस अक्टूबर में वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी कलेक्शन आठ महीने के बाद एक बार…

जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुनकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हो जाता है दिमाग ख़राब, देखिए वीडियो-

न्यूज़ डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आजकल अजीबोगरीब बर्ताव करने लगे हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में उनसे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद तो किसी को नहीं थी। एक प्रदेश मुख्यमंत्री होकर भी हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुन कर उनका दिमाग खराब हो गया है। देखिए वीडियो- जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुन कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिमाग़ ख़राब हो गया… झारखंड में राजद और कांग्रेस इनके सहयोगी दल है……

केरल की प्रियंका राधाकृष्णन बनीं न्यूजीलैंड की पहली भारतवंशी मिनिस्टर, जानिए इनके बारे में

मेलबर्न। प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें प्रियंका भी शामिल है। भारत में जन्मी प्रियंका (41) ने स्कूल तक सिंगापुर में पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड गईं। उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों जैसे लोगों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती…

दिल्ली-NCR में दिवाली में पटाखों पर रहेगा बैन? NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय, CPCB से मांगा जवाब

नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब यदि मोदी सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और चार राज्य सरकारों की ओर से हां में दिया जाता है तो हो सकता है कि इस बार दिल्ली-NCR में आतिशबाजी पर बैन रहे। NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के अलावा CPCB और अन्य से पूछा कि क्या जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के हित में 7 से 30 नवंबर के बीच आतिशबाजी के प्रयोग पर रोक लगा दी जाए? गौरतलब है कि दिवाली 14 नवंबर को है,…