भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव में नेताओं के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बताया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि भारत न्यूज़ नहीं करता है। वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से बातचीत का है। इसमें मिर्जा के चुनाव लड़ने का…
महीना: अक्टूबर 2020
महिला सेक्स वर्करों की हालत से बेपरवाह सभी राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिया निर्देश उपलब्ध कराएं राशन
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सेक्स वर्कर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे सेक्स वर्कर्स को राशन उपलब्ध कराएं। जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा सेक्स वर्कर्स को सूखा राशन पर्याप्त मात्रा और एकरूपता में प्रदान किया जा रहा है या नहीं। सेक्स वर्कर्स को यह राशन कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न हुईं परिस्थितियों के चलते मुहैया…
प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, देश के हर एक नागरिक को लगाई जाएगी ‘कोरोना वैक्सीन’, कोई भी पीछे नहीं छूटेगा, क्या फ्री टीका की हैं तैयारी?
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 80 लाख के पार पहुंच चुकी है और चुनावों की तरफ बढ़ते हुए राज्यों ने मुफ्त में ‘कोरोना वैक्सीन’ लगाने का वादा किया है। ऐसे में भारत सरकार का कोरोना वैक्सीन को लेकर रुख क्या है ? तो आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि जब भारत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी तो हर एक नागरिक को दी…
गुजरात के दो बार मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर आज उन्हें इलाज के लिए स्टर्लिंग अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी। केशुभाई पटेल ने हाल ही में कोरोना को हराया था। बढ़ती उम्र के बावजूद, उन्होंने कोरोना को हराया था। 24 जुलाई 1928 को गुजरात के जूनागढ़ में जन्में केशुभाई केशुभाई पटेल काफी कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
‘अल्लाह के वास्ते अभिनंदन को जाने दो, नहीं तो भारत हमला कर देगा’,पाक MP ने संसद में खोली डर की पोल, मोदी के डर से पानी-पानी हुआ था पकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी 2019 को भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तानी आर्मी और वहां की सरकार भले ही हमेशा से सवाल उठाती रही हो, लेकिन अब पाकिस्तान की संसद में इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। पाकिस्तान सीनेटर अयाज सादिक ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बैठक के दौरान कहा था कि अगर पाकिस्तान ने भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा नहीं किया, तो भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला…
फिर झूठ बोलते पकड़े गए राहुल गांधी, देखिए पटना मेट्रो को लेकर क्या कहा…
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी एक बार फिर चुनावी मंच से फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए हैं। अब बिहार में एक चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झूठ बोलते हुए कहा है कि पटना में मेट्रो नहीं है। जबकि सच्चाई ये है कि पटना में मेट्रो का काम नवंबर 2019 से ही शुरू है। झूठ : पटना में मेट्रो नहीं है सच: पटना मेट्रो का काम नवंबर 2019 से शुरू है #BiharWithNDA #PatnaMetro pic.twitter.com/24Fl8oXASc — Modi Bharosa (Modi Ka Parivar) (@ModiBharosa) October 28,…
राहुल गांधी ने एक बार फिर किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज, 28 अक्तूबर को बिहार चुनाव में मतदान के दिन ही मतदाताओं से सीधे वोट मांगकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। राहुल ने मतदान के बीच ट्विटर पर वोटरों से महागठबंधन को वोट देने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को…
कोरोना संक्रमण ट्रेसिंग, आरोग्य सेतु ऐप (App) किसने बनाया, सरकार के पास नहीं है जानकारी, RTI बॉडी ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की ट्रेसिंग के लिए आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की तरफ से आवश्यक टूल करार देते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ इसे एक बड़ा हथियार माना गया। लाखों भारतीयों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। लेकिन, अब इस App को आखिर किसने बनाया इस बात पर सस्पेंस पैदा हो गया है। एक तरफ जहां आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह कहा गया है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से तैयार किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सूचना…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर त्यागी को किया सस्पेंड
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) योगेश त्यागी को बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। साथ ही कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों में त्यागी के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय (MOE) के अधिकारियों ने दी। केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्चस्व की लड़ाई के बीच यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राष्ट्रपति ने त्यागी को निलंबित कर दिया है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जांच निष्पक्ष हो और…
बैंक खाते में पैसा जमा करने और निकालने पर भी देना होगा चार्ज, इन बैंक ने बदले नियम, कंही आपके बैंक का भी नाम तो नहीं, यंहा पढ़े…
नई दिल्ली। बैंकों में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी फीस देना पड़ेगी। बॉब ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। अगले महीने से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। इस पर बैंक ऑफ इंडिया, PNB, एक्सिस और सेंट्रल बैंक भी जल्द फैसला लेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ने चालू खाते, कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट से जमा-निकासी के अलग और बचत खाते से जमा-निकासी के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं। लोन अकाउंट के लिए महीने में तीन बार के बाद…
