नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में पिछले साल सितंबर महीने में आयोजित किए गए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का खर्च उसने नहीं वहन किया था और इसका आयोजन अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ने किया था। वर्ष 2019 में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन के एक स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 50,000 भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित किया था। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया, ‘‘अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया…
महीना: सितम्बर 2020
#HappyBdayNaMo PM मोदी बर्थडे: राष्ट्रपति सहित दिग्गज नेताओं ने दी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं-बधाई, देखिए किसने क्या कहा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई दिग्गज नेताओं से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी…
CBI की विशेष अदालत ने दिए अरुण शौरी समेत 5 के खिलाफ FIR के आदेश, 250 करोड़ का होटल 7.50 करोड़ में बेचने का आरोप
जोधपुर। वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जोधपुर में स्पेशल CBI कोर्ट ने 2002 में सरकार द्वारा संचालित होटल में कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में अरुण शौरी, पूर्व विनिवेश सचिव प्रदीप बैजल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। CBI के विशेष न्यायाधीश पूरन कुमार शर्मा ने यह भी आदेश दिया कि उदयपुर के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को राज्य सरकार को सौंप दिया जाए। अदालत ने यह आदेश लक्ष्मी…
#HappyBdayNaMo पीएम मोदी बर्थ डे स्पेशल : राष्ट्र के लिए समर्पित है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा जीवन, 70वें जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं
न्यूज़ डेस्क। 2020 भारत के राष्ट्रऋषि और न्यू इंडिया के ‘विश्वकर्मा’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज, 17 सितंबर को जन्मदिन है। भारत के इस पावन धरती पर अनेक महान विभूतियों ने जन्म लिया और अपने खून पसीने और कर्मठता से देश को महान बनाने में योगदान दिया। लेकिन राष्ट्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अप्रतिम है। एक गरीब घर में पैदा होने के बावजूद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपने जीवन के एक एक पल को…
क्या आप जानते है महाभारत युद्ध में कैसे बनता था लाखों सैनिको का भोजन और कभी भी नहीं गया भोजन का एक दाना भी व्यर्थ
धर्म डेस्क। महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति के इतिहास वर्ग में आता है। कभी कभी इसे केवल भारत कहा जाता है। यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं। महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता थे। महाभारत ग्रंथ का लेखन भगवान् गणेश ने महर्षि वेदव्यास से सुन सुनकर किया था। वेदव्यास महाभारत के रचयिता ही नहीं, बल्कि उन घटनाओं के साक्षी भी रहे हैं, जो क्रमानुसार घटित हुई हैं। अपने आश्रम से हस्तिनापुर की समस्त गतिविधियों की सूचना उन तक…
#JayaBachchanShamlessLady : सुशांत मौत और ड्रग विवाद में निशाने पर जया बच्चन, सोशल मीडिया पर यूजर्स यह कह…….. के कर रहे हैं ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन का बचाव करने पर अमिताभ बच्चन की पत्नी और सांसद जया बच्चन निशाने पर है। बॉलीवुड ड्रग रैकेट को खत्म करने की रवि किशन की मांग पर जया बच्चन ने मंगलवार को संसद में कहा कि ‘जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।’ इसपर सबसे तीखा हमला कंगना रनौत ने बोला है। कंगना ने ट्वीट कर पूछा कि आखिर जया बच्चन और उनकी इंडस्ट्री ने कौन सी थाली दी है? कौन सी थाली दी है जया…
सांसदों – विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मुकदमों को तेजी से निपटाए जाएं : केंद्र सरकार
नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट (SC) में बुधवार को पूर्व और वर्तमान सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मुकदमों के तेजी से निपटारे पर जोर दिया। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत से कहा कि इन मामलों को एक निश्चित समय-सीमा में उनके नतीजों तक पहुंचाना जरूरी है। न्यायमूर्ति एन.वी. रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इन मामलों के तेजी से निस्तारण के बारे में न्याय- मित्र विजय हंसारिया के सुझावों पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।…
IPL के दौरान सट्टेबाजी रोकने के लिये ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान सट्टेबाजी और अन्य भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने ले लिये ब्रिटेन स्थित कंपनी स्पोर्टरडार के साथ करार किया है जो अपनी धोखाधड़ी जांच प्रणाली (FDS) के जरिये सेवाएं देगी। आईपीलए का 13वां सत्र खाली स्टेडियमों में खेला जाएगा और ऐसे में अजित सिंह की अगुवाई वाली बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACU) के सामने एक अलग तरह की चुनौती होगी क्योंकि कुछ राज्यस्तरीय लीग के दौरान सट्टेबाजी से जुड़ी धोखाधड़ी बढ़ी है और इस लुभावनी प्रतियोगिता के दौरान…
सांसद ‘पोषण माह’ में अपने स्तर पर भूमिका निभाएं, कुपोषण के खिलाफ जागरुकता फैलाने में दे योगदान : स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए बना डाइट चार्ट लोकसभा में रखा और सांसदो से आग्रह किया कि वे कुपोषण के खिलाफ जागरुकता फैलाने के मकसद से मनाए जा रहे ‘पोषण माह’ में अपने स्तर पर भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार यह डाइट चार्ट तैयार किया गया है। Here is a list of quick tips to #support your child’s learning at home, emotionally reassure them and help them to thrive during these challenging…
एक साल तक सांसदों के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती वाला बिल लोकसभा से पास, कोविड-19 से मुकाबले के लिए होगा इस धनराशि का उपयोग
नई दिल्ली। लोकसभा ने सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिये 30 प्रतिशत कटौती करने के प्रावधान वाले एक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस धनराशि का उपयोग कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से मुकाबले के लिये किया जायेगा। निचले सदन में संक्षिप्त चर्चा के बाद संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक 2020 को धवनिमत से मंजूरी दे दी गयी। यह विधेयक इससे संबंधित संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेशन अध्यादेश 2020 के स्थान पर लाया गया है। इसके माध्यम से संसद सदस्यों के…
