उच्च न्यायालय ने अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दायर दो प्राथमिकियों को किया निलंबित

मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दायर दो प्राथमिकियों को निलंबित कर दिया। पालघर में पीट-पीटकर की गयी संतों की हत्या के मामले और लॉकडाउन के बीच बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासी श्रमिकों की भीड़ जमा होने के संबंध में कथित उकसावे और भड़काऊ टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ ये प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी थीं। न्यायमूर्ति उज्जल भूयां और न्यायमूर्ति रियाज चागला की एक खंड पीठ ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि पहली नजर में गोस्वामी के खिलाफ…

PM मोदी का बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज

न्यूज़ डेस्क। आज कोरोना संकट काल में छठी बार देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना अब अगले पांच महीनों तक जारी रहेगी। मंगलवार, 30 जून को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। सरकार द्वारा इन 5 महीनों के लिए, 80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को…

#Unlock2 : अनलॉक 2 की गाइडलाइंस जारी, जानिए किन्हें मिलेगी छूट और किस पर जारी रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को अनलॉक 2 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने देश में कोराना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्को पर लगे प्रतिबंधों को जारी रखने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों पर कहा है कि सभी स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी और उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। घरेलू उड़ानों और यात्री ट्रेन सेवाओं को अनलॉक 2 में चरणबद्ध…

पत्नी ने सिंदूर लगाने और चूड़ी पहनने से किया इनकार, पति की अपील पर HC ने दी तलाक की अनुमति

गुवाहाटी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय (HC) ने ‘सिंदूर’ लगाने और ‘चूड़ी’ पहनने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से तलाक लेने की अनुमति दे दी। अदालत ने इस आधार पर तलाक को मंजूरी दी कि एक हिंदू महिला द्वारा इन रीति-रिवाजों को मानने से इनकार करने का मतलब है कि वह शादी स्वीकार करने से इनकार कर रही है। पति की याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश अजय लाम्बा और न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया की एक खंड पीठ ने एक पारिवारिक अदालत के उस आदेश को खारिज कर…

पेट्रोलियम मंत्री प्रधान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- पेट्रोल-डीजल से मिला राजस्व किसी दामाद या RGF फाउंडेशन को नहीं जा रहा

नई दिल्ली। भाजपा नेता और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की बिक्री से प्राप्त राजस्व का उपयोग गरीबों के कल्याणार्थ चलाई जा रही केंद्रीय योजनाओं में कर रही है न कि किसी ‘‘दामाद या राजीव गांधी फाउंडेशन’’ के लिए। प्रधान ने कांग्रेस पर यह तंज इसलिए कसा क्योंकि सोमवार को कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन…

भारत सरकार ने TIK Tok, यूसी ब्राउसर समेत 59 चाइनीज मोबाइल एप पर लगाया प्रतिबंध, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश की संप्रुभता, एकता और रक्षा के लिए खतरा बताते हुए टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से अधिकतर चीनी मोबाइल एप हैं। सरकार ने जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें टिक टॉक, शेयर इट, वी चैट और यूसी ब्राउजर शामिल हैं। मोदी सरकार ने इन 59 चाइनीज एप्स को किया बैन, देखिए पूरी लिस्ट pic.twitter.com/0EuiPuPwsH — भारत न्यूज़ सर्विस #मीडिया और समाचार कंपनी (@LinkBharatnews) June 29, 2020 इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार ये एप देश की…

जानिए कैस UPA सरकार के दौरान 35 से 71 रुपये पहुंचे पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में भी हुई करीब ढाई गुना बढ़ोतरी

न्यूज़ डेस्क। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक वीडियो मैसेज पोस्ट कर लोगों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है। कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना संकट के दौरान परेशान आम लोगों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से दोहरी मार पड़ रही है। इस समय कांग्रेस पेट्रोल और डीजल को सियासी हथियार बना कर बीजेपी को घेरना चाहती है। लेकिन कांग्रेस को शायद अपना कार्यकाल…

खत्म हुआ इंतजार, 27 जुलाई तक लैंड करने वाले हैं 6 राफेल विमान, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार यानि 28 जून को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। साथ ही कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन से संकेत मिलता है कि अब मोदी सरकार ने चीन को सबक सीखाने का फैसला कर लिया है। भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों को समय से पहले आपूर्ति…

श्रावण मास 2020 : सावन महीने में दयालु-कृपालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने से योग्य वर मिलने की है मान्यता

न्यूज़ डेक्स। सावन माह हिंदू पंचाग के अनुसार सबसे पवित्र महीना है। ये महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने शिवलिंग पर जल चढ़ाना, भगवान महादेव का दर्शन करना और व्रत करना और रुद्राभिषेक कराने पर हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव भगवान की शरण में श्रद्धापूर्वक जो जाता है, उसके सभी संकट भगवान भोलेनाथ दूर कर देते हैं। मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने से सभी प्रकार के दुखों, परेशानियों और संकटों से निजात मिल जाती है। इस बार…

रक्षा बंधन 2020 विशेष : इस बार रक्षा बंधन पर श्रावणी नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग

न्यूज़ डेस्क। भाई-बहन के प्रेम उत्सव का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का पर्व इस बार 3 अगस्त को कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार श्रावणी पूर्णिमा के साथ महीने का श्रावण नक्षत्र भी पड़ रहा है इसलिए पर्व की शुभता और बढ़ जाती है। श्रावणी नक्षत्र का संयोग पूरे दिन रहेगा। हालांकि सुबह सवा सात बजे तक भद्रा रहेगा। भद्राकाल में पर्व मनाना शुभ नहीं है इसलिए यह समय निकल जाने के बाद ही पर्व मनाएं। ज्योतिषियों के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व पर इसके पूर्व में भी कई बार…