रायपुर(बीएनएस)। दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरी दुनिया ने नारी शक्ति को सलाम किया। वहीं एक ओर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से एक बेहद ही संवेदनशील खबर सामने आई है। यहां एक महिला कैडेट जो कि 8 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नक्सल ऑपरेशन पर जाने से इनकार नहीं किया। हाथ में एके- 47 और कंधे पर सामान से भरा करीब 25 किलो का बैग कंधों पर लटकाकर नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में लोगों की सुरक्षा में तैनात है। महिला कैडेट की तस्वीर की हर…
महीना: मार्च 2020
इटली में काेरोना वायरस का कहर जारी, एक दिन में हुई 133 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 366
रोम। इटली में कोरोना वायरस से एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई है। इसस अब इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 366 तक पहुंच गई। इसके साथ ही इटली ने कोरोना वायरस से मौत के मामले में दुनिया में दूसरा स्थान दर्ज करा लिया है। सबसे ज्यादा मौत चीन में हुई हैं। इटली के बाद दक्षिण कोरिया का नाम तीसरे नम्बर पर आता है। इटली की नागरिक सुरक्षा ने बताया कि हार्डबोन लोम्बार्डी क्षेत्र में अधिकांश मौतें सामने आई हैं, जहां संख्या लगभग 3…
केरल और जम्मू-कश्मीर में आए Corona के पॉजिटिव केस, भारत में मरीजों की संख्या बढाकर हुई 40
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं। इटली की यात्रा कर केरल लौटे 3 वर्षीय बच्चे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के करगिल में ईरान से लौटे एक शख्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आपको बता दें कि रविवार को एक परिवार के पांच लोगों में कोरोना का टेस्ट पॉजिटीव पाया गया था। देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 41…
काेरोनावायरस एडवाइजरी और खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 मार्च का बांग्लादेश दौरा रद्द
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश ने शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है। इस समारोह में PM नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने के लिए ढाका जाने वाले थे लेकिन वे अब नहीं जाएंगे। यह शताब्दी समारोह कोरोनो वायरस (COVID-19) के कारण रद्द हो गया है। सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने बताया कि हसीना सरकार ने जन्म शताब्दी समारोह रद्द करने का निर्णय किया है। इस बारे में चौधरी ने कहा कि COVID2019 से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य…
भारत को हराकर आस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार जीता ICC महिला T20 विश्व कप खिताब, धराशाई हुआ भारत का सपना
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और एलिसा हीली के अर्धशतक के बाद मेगान स्कट की अगुआई में शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार ट्राफी अपने नाम की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेले गये मुकाबले में आस्ट्रेलियाई टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले उसने 2010, 2012, 2014, 2018 में खिताब जीता था जबकि 2016 में उसे फाइनल में वेस्टइंडीज से हार मिली थी। 7️⃣5️⃣ runs3️⃣9️⃣ balls7️⃣ fours 5️⃣…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। श्री बघेल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार हैं। होली का त्यौहार हमारे जीवन को खुशी के रंगों से सराबोर कर जाता है। यह हमें आपसी…
मुख्यमंत्री 8 मार्च की शाम बिलासपुर जाएंगे, 9 मार्च को अमरकंटक और रतनपुर के दौरे पर जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 मार्च को रायपुर से शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे बिलासपुर के सरकण्डा स्थित एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 9 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। श्री बघेल अमरकंटक में मंदिर दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रतनपुर…
महिला दिवस पर सात महिलाओं ने PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से सुनाई अपनी दास्तां, साझा किया जज्बा, जिंदगी के खास पल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किजिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं रविवार को महिला दिवस के मौके पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने जीवन के सफर को साझा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, “जैसा मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं विदा ले रहा हूं।” उन्होंने कहा, “जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं अपनी जीवन यात्रा को मेरे सोशल मीडिया अकांउट्स के जरिए,दिन में साझा करेंगी और शायद आपसे बातचीत भी करें।” सिलसिलेवार कई ट्वीट…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। जिसे लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और…
CM उद्धव ठाकरे ने किया रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण के लिए किया 1 करोड़ का ऐलान
लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंनें एक प्रेस कान्फ्रेंस की। इस प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। भाजपचा अर्थ हिंदुत्व नाही, आम्ही भाजपपासून वेगळे झालो आहोत हिंदुत्वापासून नाही ! #राममंदिर pic.twitter.com/NEZahSvkjM — Uddhav Thackeray (@uddhavthackeray) March 7, 2020 मीडिया से मुखातिब होते हुए उद्धव ने कहा मैं बार- बार अयोध्या आऊंगा। हमने…
