छत्तीसगढ़ में आईटी, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया में यूएस इण्डिया स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ एक बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांसुलेट जनरल संदीप चक्रबर्ती ने मीटिंग की औपचारिक शुरूआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और राज्य…

मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान शासक और योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी के साहस और पराक्रम को याद करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज को स्मरण करते समय सदैव एक आत्मविश्वास और शौर्यता से भरे व्यक्तित्व की तस्वीर उभरती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयार्क स्थित कॉन्सूलेट जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी। कम संख्या की सेना के…

छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्य और अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों को मिल रही सराहना

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्य के आयामों के क्रियान्वयन और अर्थव्यस्था को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अमेरिका में भी सराहना मिल रही है। भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर में लिखा है कि छत्तीसगढ़ केे मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दौरे में छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था को गतिदेने के लिए बहुआयामी प्रयास के साथ ही सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्रियान्वित किए जा रहे प्रयासों को साझा किया है। इसके लिए हम उनके आभारी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र संघ UN की जनरल असेम्बली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान आज न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत के साथ वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर चर्चा की। आज न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली पहुंचकर वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर चर्चा की। pic.twitter.com/zRsg20AdCy — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 17, 2020…

इंडिया आयोडीन सर्वे : 90 फीसदी से अधिक आबादी तक आयोडीन नमक की पहुंच वाले देश के 10 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोडीनयुक्त नमक की पहुंच 93 प्रतिशत घरों तक है। यहां की 98.4 फीसदी आबादी रिफाइन्ड नमक इस्तेमाल कर रही है। छत्तीसगढ़ मध्य भारत और पश्चिम भारत का इकलौता राज्य है जहां 93 प्रतिशत घरों में आयोडीन नमक का उपयोग हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत 76.3 प्रतिशत है जिससे छत्तीसगढ़ काफी आगे है। स्वास्थ्य विभाग व न्यूट्रीशन इंटरनेशनल द्वारा आज यहां एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में इंडिया आयोडीन सर्वे एवं किशोर तथा मातृपोषण कार्यक्रम के अनुभव साझा किए गए। कार्यशाला में संचालक, स्वास्थ्य…

वनांचलों का विकास: नए फैसले नई रणनीति

प्रदेश में लगभग एक तिहाई आबादी अनुसूचित जनजातियों की है। आदिवासी अंचलों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा तेजी से नए फैसले लिए जा रहे है। इन फैसलों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। वनांचल में रहने वाले आदिवासी समुदाय के जनजीवन को आसान बनाने के लिए नए रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगो को मूलभूत सुविधाएं देने का मुद्दा हो या रोजगार का मुद्दा हो इन सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। आदिवासी समुदाय की संस्कृति संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य…

गौतम अडानी – नाडर, जैसे दिग्गजों को पछाड़, रिटेल चेन कंपनी D-Mart के संस्थापक दमानी बने भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली। रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी D-Mart के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने शि‍व नाडर, गौतम अडानी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। दमानी का नेटवर्थ करीब 17.5 अरब डॉलर (करीब 1,25,000 करोड़ रुपये) हो गया है। दमानी शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक भी हैं। देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी हैं। इनका नेटवर्थ 57.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियरीज इंडेक्स के मुताबिक पिछले हफ्ते एवेन्यू सुपरमार्केट के शेयर पिछले हफ्ते 5 फीसदी…

दो राज्यों के तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस में ‘भोले बाबा’ के लिये रिजर्व है 1 सीट, सीट पर बनाया गया एक मंदिर

लखनऊ। PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी से काशी महाकाल एक्सप्रेस को रवाना किया। इसमें एक सीट भगवान शिव के लिए भी आरक्षित है। यह एक्सप्रेस दो राज्यों के तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करेगी। ट्रेन में भगवान शिव के लिए सीट आरक्षित करने ने नए विचार के बाद रेलवे प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि ट्रेन में स्थायी तौर पर ‘भोले बाबा’ के लिए एक सीट आरक्षित की जाए। यह ट्रेन इंदौर के निकट ओंकारेश्वर, उज्जैन में महाकालेश्वर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी। उत्तरी रेलवे…

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेना में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थाई कमीशन, केंद्र के विचारों को किया खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सेना में स्थाई कमीशन पाने से वंचित रह गयी महिला अधिकारियों के मसले पर आज फैसला सुनाया। 2010 में दिल्ली हाई कोर्ट से लड़ाई जीतने के बावजूद महिलाएं सरकार के बेपरवाह रवैये के चलते अपना हक हासिल नहीं कर सकी थीं। आज सेना में स्थाई कमीशन पाने से वंचित रह गई महिला अधिकारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेना में सभी महिला अधिकारियों को सेवा के वर्षों…

भारत पेरिस समझौते के लक्ष्य पाने और तापमान को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठा रहा : COP 13 सम्मेलन में बोले मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जो तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के पेरिस समझौते के लक्ष्य को पाने की दिशा में कदम उठा रहा है। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गांधीनगर में COP 13 के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जलवायु संबंधी ऐसे कदमों का समर्थन करता है जो संरक्षण के मूल्यों, टिकाऊ जीवनशैली तथा हरित विकास मॉडल पर आधारित हों। The International Solar Alliance, the…