कुछ लोग मुझे डंडा मारने की बात करते हैं, इतनी बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों का आशीर्वाद मेरा सुरक्षा कवच है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। संसद से नागरिकता कानून पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले असम दौरे पर आज कोकराझार पहुंचे। PM मोदी ने इस दौरान कोकराझार में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला। पीएम मोदी ने एक बार फिर राहुल गांधी के डंडे वाले बयान का जिक्र किया और कहा कि उनके पास डंडे से बचने के लिए मां-बहनों का आशीर्वाद है। साथ ही PM मोदी ने बोडो समझौते के लिए वहां के लोगों को धन्यवाद दिया। बता दें…

उमर – महबूबा के खिलाफ PSA के तहत मामला दर्ज, भड़के चिदंबरम, कही यह बात……..

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत मामला दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिना किसी आरोप के कार्रवाई करना लोकतंत्र में एक घटिया कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य के खिलाफ पीएसए की क्रूर कार्रवाई से हैरान हूं। आरोपों के बिना किसी पर कार्रवाई लोकतंत्र में सबसे घटिया कदम है। आरोपों के बिना कैद लोकतंत्र में सबसे घृणास्पद बात है।जब अन्यायपूर्ण…

उप मुख्यमंत्री सिसोदिया का OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार, भाजपा का तंज- आंदोलन से जन्मी पार्टी भ्रष्टाचार पर ख़त्म होगी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में महज 1 दिन का समय बचा हुआ है। इस बीच एक सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया के ओएसडी को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार ओएसडी का नाम गोपाल कृष्ण माधव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गोपाल को एक टैक्स के मामले को निपटाने के लिए ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।…

उमर और महबूबा मुफ्ती अभी हिरासत में ही रहेंगे, PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की छह महीने की ऐहतियातन हिरासत पूरी होने से महज कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार को उनके खिलाफ जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत मामला दर्ज किया गया। इससे पहले दिन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव तथा पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर और पीडीपी के वरिष्ठ नेता सरताज मदनी पर भी पीएसए लगाया गया। एक पुलिस अधिकारी के साथ एक मजिस्ट्रेट यहां हरि निवास पहुंचे, जहां 49 वर्षीय उमर पांच अगस्त से नजरबंद हैं। इसी दिन केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से…

शाहीन बाग प्रदर्शन ‘‘आप’’ और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है, चुनावी नतीजों के बाद लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहा प्रदर्शन ‘‘आप’’ और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है। उन्होंने दावा किया कि जब चुनाव नतीजे घोषित होंगे तब ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ को झटका लगेगा।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीन रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा विजेता के रूप में सामने आएगी क्योंकि लोग देश की सुरक्षा, विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेंगे।…

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी, पैकेज टूर एवं रिसॉर्ट बुकिंग टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध

रायपुर। पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ अत्यंत समृद्ध राज्य है। यहां की प्राकृतिक गुफाएं, जलप्रपात, अभ्यारण्य एवं धार्मिक स्थलों के साथ ही जलाशय आदि पर्यटकों के लिए बेहद ही आकर्षक और मनभावन है। पर्यटन गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल का गठन किया गया है। पर्यटन मण्डल द्वारा प्रदेश में 128 स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के चुनिन्दा पर्यटन स्थलों में खान-पान एवं आवास के लिए सर्व सुविधायुक्त होटल, मोटल, रिसॉर्ट एवं…

मदकूद्वीप में देखने को मिलता है सामाजिक समरसता का अद्भूत संगम, वर्ष में चार बार लगता है मेला

रायपुर। कहा जाता है कि मदकूद्वीप में कभी माण्डुक्य ऋषि का आश्रम था। ऐसी मान्यता है कि मंडूक ऋषि ने यहीं पर मंडूकोपनिषद की रचना की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम मंडूक पड़ा। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया में शिवनाथ नदी तट पर स्थित मदकूद्वीप में सामाजिक समरसता का अद्भूत संगम देखने को मिलता है। मदकूद्वीप में प्रति वर्ष में चार बार मेला लगता है। यहां 9 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर एक दिन का मेला लगता है। महाशिवरात्रि में एक दिन…

राजिम माघी पुन्नी मेला 9 फरवरी से, श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के साथ-साथ मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से जाना जाने वाले राजिम में माघी पुन्नी मेले का शुभारंभ नौ फरवरी से होगा। मेले का समापन 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। मेले के भव्य आयोजन के लिए स्थानीय मेला समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान कुलेश्वरनाथ और राजीव लोचन के दर्शन के लिए लम्बी इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। धर्मस्व मंत्री…

इको फ्रेंडली सामग्रियों के निर्माण से महिलाओं ने बनायी अलग पहचान : गोबर का गमला, दिया, अगरबत्ती, एलोविरा साबुन तैयार कर बनीं आत्मनिर्भर

रायपुर। कुछ कर गुजरने की चाह हो तो संभावनाएं भी खुद बन जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर तैयार गौठान भी महिलाओं के लिए नयी संभावनाओं के कई अवसर लेकर आए हैं। अर्थ उपार्जन और रोजगार की ये नयी संभावनाएं अब फलीभूत होते दिख रही हैं। एक छोटे से गांव बैहार की महिलाओं ने गौठान से मिले इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी कर्मठता और उद्यमिता से एक अलग पहचान बनाई है। रायपुर से आरंग-सरायपाली होकर उडीसा जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे बसे बैहार की स्व-सहायता समूह…

पाकिस्तान में हिंदुओं की रक्षा न करने के लिये अमेरिका ने की पाकिस्तान की निंदा

नई दिल्ली। अमेरिका ने बुधवार को अपने यहां अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा न करने के लिए पाकिस्तान की निंदा की है। अमेरिकी सचिव माइक पॉम्पियो ने 27-राष्ट्रों के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता गठबंधन के लॉन्च के दौरान कहा कि हम आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों की निंदा करते हैं जो धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं चाहे वे इराक में यजीदी हों, पाकिस्तान में हिंदू हों, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ईसाई हों या बर्मा में मुसलमान हों। बता दें कि पोम्पियों का ये बयान तब आया है जब भारत में अफगानिस्तान,…