संत रविदास जयंती स्पेशल: आज संत रविदास जयंती, ये हैं मीरा के गुरु संत रविदास जी के प्रमुख दोहे

न्यूज़ डेस्क। आज रविवार को संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। काशी में जन्मे रविदास (रैदास) का समय 1482-1527 ई. के बीच हुआ माना जाता है। हर साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर इनकी जयंती मनाई जाती है। जूते बनाने का काम उनका पैतृक व्यवसाय था। आज बड़ा चांदगंज स्थित संत रविदास मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। संत रविदास की पूजा अर्चना कर उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही आप जानेंगे संत रविदास की ऐसी कुछ बातें जिन्हें सुनकर निराश व्यक्ति से कोसों…

संत कवि रविदास की जयंती पर राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति नायडू और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कवि रविदास की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम किया। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘शांति एवं सद्भाव के मजबूत समर्थक गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं से प्रेम और एकता का संदेश दिया।’’ सभी देशवासियों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास शांति, प्रेम, सत्य और पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। उनका जीवन त्याग, तपस्या और मानव-सेवा का महान उदाहरण है। आइए, हम सब…

मुख्यमंत्री ने पालकों से कहा-बच्चों पर परीक्षा में उच्च अंक लाने का दबाव न डाले: परीक्षा की तैयारी में दें सहयोग बच्चों से कहा: डर छोड़कर साहसी बने, अपनी मेहनत पर रखें भरोसा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी में ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर विद्यार्थियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि समय का पूरा सदुपयोग करें, परीक्षा के समय खाना-पीना सादा रखें, हल्का व्यायाम करें। मोबाइल, टीवी आदि से दूर रहें, जिससे आंखों को आराम मिले और दिमाग भी शांत रहे। श्री बघेल ने कहा कि आप अपना पूरा प्रयास करें अधिक अंक मिले तो अच्छा है और न मिले तो भी अच्छा है। इससे कुछ…

मुख्यमंत्री रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की सातवीं कड़ी में बच्चों से हुए रूबरू: बताए परीक्षा की तैयारी और तनाव से निपटने के गुर ’परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर हुई चर्चा

एंकर –    सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। –    लोकवाणी की सातवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। –    माननीय मुख्यमंत्री जी आपका स्वागत है, अभिनंदन है। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब –    जम्मो सुनवईया संगवारी मन ल जय जोहार, नमस्कार। –    मे ह चाहथौं के आप मन संग जादा से जादा समय बितावंव। जेमा मोर बचपन अउ, जवानी जम्मो बेरा के सुरता हो जाये। जो उमर के अन्तराल आ गे हे ओहर दूर हो जाये। अऊ महूं आप मन…

2020 FIRST SUPER MOON: आज आसमान में दिखाई देगा “सुपरमून”, यहां पढ़े इसके बारे में

न्यूज़ डेस्क। वर्ष 2020 में कुल 13 पूर्णिमा पड़ रही हैं इसमें से सबसे खास पूर्णिमा आज है। खगोलविदों ने बताया कि आज रात आसमान में साल का पहला सुपरमून दिखाई देगा। सुपरमून के वक्त चांद पहले से ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। पश्चिमी देशों के वैज्ञानिकों ने इसे ‘स्नो मून’ नाम दिया है। चंद्रमा की पृथ्वी से सामान्य दूरी 4,06,692 किलोमीटर है, इसे अपोजी कहा जाता है। पृथ्वी से इसकी न्यूनतम दूरी 3,56,500 किलोमीटर बताई जाती है। इस पेरिजी कहते हैं, इस वक्त चंद्रमा और पृथ्वी के…

लगातार दूसरा मैच हारा, न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

आकलैंड। रविंद्र जड़ेजा और नवदीप सैनी के प्रयासों को नाकाम करते हुए न्यूजीलैंड ने रोस टेलर के शानदार अर्धशतक के बाद अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत को लगातार दूसरे वनडे में 22 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2.0 की विजयी बढत बनाई। फार्म में चल रहे टेलर के नाबाद अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 273 रन बना लिये। जवाब में भारत ने 32वें ओवर में सात विकेट 153 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद जडेजा और सैनी ने 76 रन…

राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से : माघी पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव मनाने आते हैं राजिम

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में माघी पुन्नी के दिन मेला लगता है, लेकिन राजिम माघी पुन्नी मेला का विशेष महत्व है। भगवान श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव माघी पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर का पट बंद रहता है, क्योंकि भगवान जगन्नाथ श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव मनाने राजिम आते हैं। राजिम में महानदी के तट पर राजीव लोचन मंदिर परिसर से लगा सीताबाड़ी है। राजिम को धर्म नगरी और लोक कला संस्कृति का गढ़ कहा जाता है। राजिम में पैरी, सोंढूर और…

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों ने मतदान के लिए बनाई थी ख़ास रणनीति, मतदान-प्रदर्शन दोनों चलते रहे, ‘आप’ को मुस्लिम समुदाय का जबरदस्त समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से जाकर मतदान किया, ताकि आंदोलन प्रभावित नहीं हो। प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने सुबह मतदान किया, जबकि कुछ ने दोपहर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शेष महिलाओं ने शाम में मतदान किया। मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महज़बीं कुरैशी ने कहा, ‘‘ मैं घर पर रुकी, ताकि परिवार की सभी महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा सकें। अब मैं…

विधायक मोहन मरकाम और चन्दन कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर ’अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ का किया शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का जिला मुख्यालय नारायणपुर में शानदार शुभारंभ हुआ। विधायक मोहन मरकाम और विधायक चंदन कश्यप ने मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाई और दौड़ में शामिल हुए। तड़के से ही धावकों का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आना शुरू हो गया। सभी ने अबूझमाड़ हाफ पीस मैराथन की टी-शर्ट पहन रखी थी। इवेन्ट दल द्वारा जुम्बा कराया गया। डीजे की धुन पर वार्म अप कराया गया। कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप समेत बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. कलेक्टर पी.एस.एल्मा,…

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के अलगाववादियों के साथ थे कनेक्शन, रच रही थी साजिश

श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की हिरासत का आधार बताते हुए छह पेज के डोजियर में कहा गया है कि महबूबा अलगाववादियों के साथ काम कर रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, इस डोजियर में महबूबा मुफ्ती के आर्टिकल 370 को रद्द करने से पहले के लिंचिंग व हाईवे रोकने व अन्य ट्वीट शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) का झंडा और दावात व कलम का चिन्ह–1987 के जम्मू-कश्मीर चुनावों के दौरान मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट (MUF) द्वारा इस्तेमाल किए गए चिन्ह की नकल है। कश्मीर के करीब…