हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त पाई गई। शहर के कुम्हार टोली पार नाला वार्ड नंबर 24 में महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर बापू की यह प्रतिमा लगी थी, जिसे शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। हजारीबाग सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 फरवरी की शाम को बापू की प्रतिमा को खंडित किया गया है। गांधीजी के स्मारक के रूप में 2…
महीना: फ़रवरी 2020
भारतीय सेना ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब, आधा दर्जन से अधिक चौकियां नष्ट, आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड तबाह, मारे गए चार सैनिक
श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना काे मुंहतोड जवाब दिया है। इस कार्रवाई में पाक के कम से कम चार सैनिक मारे गए हैं। आपको बताते जाए कि पाकिस्तानी सेना लगातार बीते 24 घंटे से जम्मू-कश्मीर के पुंछ और बालाकोट सेक्टर में सीमा पर गोलाबारी कर रही है। भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान की आधा दर्जन से अधिक चौकियों को तबाह कर दिया है। कार्रवाई में कम से कम पाकिस्तान के चार सैनिक भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी चौकियों से उठता धुएं का गुबार पुंछ शहर…
‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को, हो सकता है मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान
लखनऊ। अयोध्या में राम मदिंर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो चुका है। बीते दिनों PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा की थी। ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट पहली बैठक 19 फरवरी को होगी। यह बैठक ट्रस्ट के दिल्ली ऑफिस और के परासरण के निवास स्थान पर शाम 5:00 बजे बुलाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन राम मंदिर निर्माण के लिए तारीख का ऐलान भी किया जा सकता है। साथ ही इस बैठक में ट्रस्ट के…
नागरिकों को सेवाएं देने में छत्तीसगढ़ शीर्ष छह राज्यों में शामिल, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट में प्रदेश को छठवां स्थान
रायपुर। ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) में छत्तीसगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है। एक सर्वेक्षण के आधार पर छत्तीसगढ़ को शीर्ष छह राज्यों की सूची में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) सेवाएं प्रदान करने में राज्य वार प्रदर्शन के आकलन के लिए एक सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों के सात…
गोवा-दमन के आर्चबिशप फादर फिलिप ने की मोदी सरकार से अपील, बिना किसी शर्त वापस ले CAA
गोवा। गोवा और दमन के आर्चबिशप फादर फिलिप नेरी फेराओ ने केन्द्र सरकार से ” तत्काल एवं बिना किसी शर्त संशोधित नागरिकता कानून (CAA) वापस लेने और ”असहमति जताने के अधिकार को दबाना बंद करने की अपील की है। आर्चबिशप ने सरकार से राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) को देशभर में लागू ना करने की अपील भी की है। गोवा गिरजाघर की एक शाखा ‘सोसाइटी फॉर सोशल कम्युनिकेशंस मीडिया ने शनिवार को एक बयान में कहा, ”आर्चबिशप और गोवा का कैथोलिक समुदाय सरकार से भारत के…
वाराणसी दौरे पर, गुरु संत रविदास जन्मस्थान मंदिर पहुंच कर प्रियंका गांधी वाड्रा ने की प्रार्थना
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में गुरु संत रविदास जन्मस्थान मंदिर में प्रार्थना की। प्रियंका रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi वाराणसी में संत रविदास जी की जन्मस्थली मंदिर में दर्शन करने बाद लंगर में शामिल हुईं ! #priyankagandhi #Varanasi pic.twitter.com/RRT3aBULAU — kejriwal Chor hai (@Pegwant_mann) February 9, 2020 पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका पिछले काफी…
प्रतिबंधित संगठन JKLF पर कश्मीर में हिंसा भड़काने की कोशिशों के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
श्रीनगर। पुलिस ने कश्मीर में हिंसा भड़काने और कानून-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिशों के आरोप में प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, पुलिस ने घाटी में हिंसा भड़काने और कानून-व्यवस्था को बाधित करने के JKLF के प्रयायों को संज्ञान मे लिया है।’’ उन्होंने कहा कि JKLF से संबद्ध संगठनों ने घाटी में आने वाले दिनों में हिंसा का आह्वान करते हुए पर्चे बांटे हैं और वे एक गैरकानूनी संगठन के संदेशों और गतिविधियों का प्रचार कर रहे…
श्रीलंका प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे वाराणसी पहुंचकर किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
वाराणसी। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज वाराणसी पहुंच कर वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिए हैं। षोडशोपचार विधि विधान से पूजन किया। एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक पूरे रास्ते को सील कर दिए गए है। गोदौलिया और मैदागिन की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रीलंका के प्रधानमंत्री को अंगवस्त्रम प्रसाद रुद्राक्ष की माला और बाबा की फोटो प्रदान की। साथ ही पैकेट बंद बाबा का भस्मी भी प्रदान की गई। इसके बाद वह होटल ताज में…
DGCA ने 15 जनवरी के बाद चीन गए लोगों का भारत आने पर लगाया प्रतिबंध, बिहार में एक संदिग्ध को अस्पताल में किया भर्ती
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कोरोनावायरस को ध्यान में रखकर 15 जनवरी ,2020 के बाद चीन गए लोगो के वापस भारत आने की इजाजत पर प्रतिबंध लगा दिया है। ज्ञात हो कि चीन में अब तक कोरोनावाइरस से 803 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक महीने पहले चीन से लौटे छात्र टार्जन कुमार को कोराेनावायरस का संदिग्ध मानते हुए बिहार में गया के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीनियर रेजिडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि छात्र को सर्दी और खांसी है,…
25 लोगों की हत्या करने वाले हमलावर को थाईलैंड पुलिस ने मार गिराया
बैंकॉक। थाईलैंड में नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोली मारकर 25 लोगों की हत्या करने वाले हमलावर को पुलिस ने रविवार को मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। द नेशन समाचार पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख पॉल जेन चाकथिप चाइजिंदा ने इसकी पुष्टि की। हमलावर एक जूनियर अधिकारी जाकराफंथ थोम्मा गोलीबारी के बाद कोराट नाम से प्रसिद्ध टर्मिनल 21 शॉपिंग मॉल में छिपा था। पुलिस और सैन्य बलों ने टर्मिनल 21 मॉल सील कर दिया। द नेशन की रिपोर्ट के…
