गणतंत्र दिवस के पहले पाकिस्तान रेंजर्स अफगानी आतंकियों की करा सकते है घुसपैठ, BSF ने जम्मू, पंजाब सीमाओं पर बढ़ाई सतर्कता

नई दिल्ली। भारत में गणतंत्र दिवस के पहले सीमापार से अफगानी आतंकियों की घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है। सीमा सुरक्षा बल को घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर कश्मीर, पंजाब, राजस्थान से सटी सीमाओं पर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। BSF के जवान इस मौके पर किसी भी आतंकी वारदात को नाकाम करने को पूरी तरह से मुस्तैद किए गए हैं। पहाड़ी सीमाओं पर ठंड के साथ सर्द हवाओं के बीच भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी से तैनात हैं। खुफिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि आतंकी लॉन्च पैड…

राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के आकलन में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा में लगातार नवाचार और गुणवत्ता शिक्षा को निरंतर बल प्रदान किया जा रहा है। कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूली बच्चों का राज्य स्तरीय आकलन में 43 हजार 824 स्कूलों के 28 लाख 93 हजार 738 बच्चों का गुणवत्ता सुधार हेतु आकलन किया गया। विगत एक वर्ष में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया राज्य स्तरीय आकलन राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के आकलन के लिए रोल मॉडल बन गया है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी निहित क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ परिवर्तन कर…

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में 90 प्रतिशत पुलिस थानों को ऑनलाईन किए जाने की प्रशंसा की

रायपुर (बीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली से प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए क्राईम एण्ड क्रिमिनल नेटवर्क एण्ड सिस्टमस (सीसीटीएनएस) के संबंध में राज्यों की समीक्षा की गई। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 446 पुलिस थाने है। इन पुलिस थानों को कम्प्यूटराईस करके 446 में से 437 को ऑनलाईन किया जा चुका है। इसमें से 9 थाना पहुंचविहीन क्षेत्र में है। जिसमें से 4 इस महीने में ऑनलाईन हो जाएंगे। राज्य में 27…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विभागीय मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जी एस टी) विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। आज अपने निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा…

गगनयान मिशन सिर्फ मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं, बल्कि लम्बे समय तक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और रूपरेखा बनाने में अवसर प्रदान करेगा : ISRO चीफ के सिवान

नई दिल्ली। ISRO प्रमुख के सिवन ने बेंगलुरू में कहा कि गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं है, यह मिशन हमें दीर्घकालिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सहयोग के लिए एक रूपरेखा बनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वैज्ञानिक खोज, आर्थिक विकास, शिक्षा, तकनीकी विकास और युवा सभी राष्ट्र के लिए लक्ष्य बन रहे हैं। मानव अंतरिक्ष उड़ान इन सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सही मंच प्रदान करती है। #ISROA Press Meet was organised…

CAA पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल रोक लगाने से इंकार, केंद्र को भेज नोटिस 4 हफ्तों में मांगा जवाब

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दायर 144 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को नोटिस जारी करते हुए अपना जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है। सरकार के लिए राहत की बात यह रही कि अधिवक्ता कपिल सिब्बल की ओर से सीएए पर कोई अंतरिम आदेश जारी करने की मांग को कोर्ट ने नहीं माना है। नागरिकता संशोधन क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ़्ते बाद होगी सुनवाई, कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 4…

सिक्किम के मुख्य सचिव ने माना मुख्यमंत्री का आभार, कलाकार की तबीयत बिगड़ने पर एयर एम्बुलेंस के जरिए भेजा गया था दिल्ली

रायपुर(बीएनएस)। सिक्किम के मुख्य सचिव एस.सी. गुप्ता ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान उनके राज्य के कलाकार पदम गंधर्व को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम से आए कलाकारों के दल के सदस्य पदम गंधर्व की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मुख्यमंत्री की पहल पर एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए तत्काल दिल्ली भेजा गया। सिक्किम के मुख्य…

बस्तर संभाग में 50 लाख रूपए और अन्य संभागों में 20 लाख रूपए तक की निविदाएं अब मैनुअल पद्धति से

रायपुर। बस्तर संभाग क्षेत्र के अंतर्गत 50 लाख रूपए तक के निर्माण कार्यों की निविदाएं मैनुअल पद्धति से आमंत्रित की जाएगी। इम्पावर्ड कमेटी फॉर इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट की 13 जनवरी को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार बैठक में राज्य के अन्य संभागीय क्षेत्रों में 20 लाख रूपए तक के निर्माण कार्यों की निविदाएं भी मैनुअल पद्धति से आमंत्रित करने की अनुमति प्रदान की गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ई-प्रोक्यूरमेंट पोर्टल में आवश्यकतानुसार संशोधन और सुधार करते हुए मैनुअल पद्धति से आमंत्रित…

अंतर्विरोध दरकिनारकर JDU-BJP ने की किलाबंदी, दिल्ली में मोदी और नीतीश देंगे केजरीवाल को चुनौती

नई दिल्ली। JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर…

धोखाधड़ी मामले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी को झटका, जब्त घड़ियों और कारों की होगी नीलामी

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जब्त की गयी महंगी घड़ियों,हैंडबैग, कारों और कलाकृतियों की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी का आयोजन सैफरनआर्ट करेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने नीलामी की जिम्मेदारी सैफरनआर्ट नीलामी घर को दी है। पहली नीलामी मुंबई में 27 फरवरी को होगी जबकि दूसरी नीलामी 3-4 मार्च को आनलाइन की जायेगी। नीलामी के लिए रखे जाने वाले सामान में अमृता शेरगिल की 1935 की एक पेटिंग, एम. एफ. हुसैन की ‘महाभारत’ श्रृंखला में से एक ऑयल पेटिंग, वी. एस. गायतोंडे…