20-21 बजट से पहले चीफ जस्टिस बोबडे ने दिया बड़ा बयान, बोले- नागरिकों पर टैक्स का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था से जुड़े बुनियादी आंकड़े उत्साहजनक नहीं हैं। लेकिन इस सब के बीच आम बजट से एक हफ्ते पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबडे ने बड़ा बयान दिया है। जस्टिस बोबडे ने कहा कि नागरिकों पर टैक्स का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की दूसरी पारी का दूसरा बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। यह बजट गांव, गरीब, किसान केंद्रित बताया जा रहा है। 1 फरवरी को आने वाला बजट मोदी सरकार का सबसे चुनौतीपूर्ण बजट होगा। यह…

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले बाबा रामदेव, 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को मिले सजा, बने कठोर कानून

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकार से देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कठोर कदम उठाना चाहिए तथा दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों को दंडित किये जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आबादी 125 करोड़ से अधिक हो गयी है और यह नियंत्रित नहीं हो रही है। इस पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि देश में प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। देख में औद्योगिक विकास और शहरीकरण…

भारत ने किया 3500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन और पाक भी मिसाइल की जद में

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम के तट से पिछले छह दिनों में दूसरी बार 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का पनडुब्बी से सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा विकसित मिसाइल का आज सुबह पानी के नीचे के प्लेटफॉर्म से परीक्षण किया गया। इससे पहले 12 जनवरी को भी परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया गया था। K-4 बैलिस्टिक मिसाइल से नौसेना की ताकत बढ़ेगी। मिसाइल को नौसेना की स्वदेशी आईएनएस अरिहंत-श्रेणी की परमाणु-संचालित पनडुब्बी पर तैनात किया जाएगा।…

नक्सल प्रभावित नारायणपुर: तमाम चुनौतियों के बावजूद जिले में बदलाव की बयार

नारायणपुर(बीएनएस)। तमाम चुनौतियों के बावजूद नारायणपुर जिले में सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है, बुनियादी ढांचा भी खड़़ा हुआ है। या यह कहिए कि जिले में बदलाव की बयार आयी है। सड़क, पुल-पुलिया और दूरसंचार के साधन पहले की अपेक्षा बढ़े हैं और लोगों का आत्मविश्वास भी। बदलाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसके अलावा अब ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से बेहतर नेट कनेक्टिविटी, बैंकिग सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्यो के अलावा स्व सहायता समूूहों के सदस्यों और युवाओं कोे रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न ईलाकों में…

मुख्यमंत्री श्री बघेल 25 और 26 जनवरी को बस्तर संभाग के दौरे पर

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 जनवरी को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 25 जनवरी को दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अगले दिन 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को भिलाई-3 से दोपहर 12 बजे हेलीकाफ्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कारली, जिला दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां पुलिस लाइन में 1.05 बजे से आयोजित ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को बनाए रखने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का बहुमूल्य अधिकार दिया है। हमें…

JNU – जामिया आंदोलन में आजादी और जिन्ना वाली आजादी के लगाते नारे,गद्दारी है : बाबा रामदेव

नई दिल्ली(बीएनएस)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और जामिया में हो रहे आंदोलन पर बाबा रामदेव ने कहा कि हर समय छात्रों को आंदोलन नहीं करना चाहिए। हर समय आजादी के नारे लगाना, जब गांधी जी वाली, नेहरू वाली और भगत सिंह वाली आजादी की बात होती है तो समझ आता है, लेकिन जब जिन्ना वाली आजादी के नारे लगाते है तो ये गद्दारी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को एक बात सोचनी चाहिए कि देश के लोगों ने जनादेश बीजेपी को दिया है और हमें संविधान के अनुसार…

राहुल – केजरीवाल जो कहते हैं वहीं इमरान खान भी कहते हैं, उनके बीच क्या संबंध हैं।’’ : अमित शाह

नई दिल्ली(बीएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने गुरूवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर शहर में उपद्रव के पीछे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का हाथ था और अगर वे लोग फिर से सत्ता में आ गए तो राष्ट्रीय राजधानी असुरक्षित हो जाएगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी निशाना साधा, जिन्होंने एक निजी TV चैनल को कहा था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े…

प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में हर सोमवार प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित मुद्दो पर होगी चर्चा, जारी हुआ आदेश, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की थी घोषणा

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अब हर सोमवार को प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित विभन्न मुद्दो पर चर्चा की जाएगी। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी संभाग के आयुक्त और जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए है। जारी निर्देश के अनुसार माह के प्रथम सप्ताह में संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा होगी वहीं दूसरे सप्ताह में संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार, तीसरे सप्ताह में मौलिक कर्तव्य और चौथे सप्ताह में राज्य के नीति निदेशक तत्व…

प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी में जेल गए लोगों को मिलने वाली सम्मान निधि की बंद, कांग्रेस ने कहा- RSS को खुश करने के लिए उठाया गया था कदम

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने देश में आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे मीसा बंदियों को मिलने वाली सम्मान निधि को समाप्त करने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि नियम 2008 को रद्द कर दिया है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2008 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने आपातकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के राजनैतिक या सामाजिक कारणों से मीसा, डीआईआर के अधीन निरूध्द व्यक्तियों को सहायता देने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि…