रायपुर। राज्य में औद्योगिक गतिविधियों में आई मंदी को उबारने के लिए राज्य सरकार ने नई सहूलियत और रियायत देने की पहल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के मौके पर नई उद्योग नीति जारी की। इस नई उद्योग नीति में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर बल दिया गया है। कृषि आधारित उद्योगों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उद्योग नीति में परम्परागत कोर सेक्टर के अलावा रोबोटिक्स, आर्टिफिशयल इंटेलिजेन्स को बढ़ावा देने के लिए इसे प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है। राज्य सरकार के विभागों को शासकीय…
महीना: जनवरी 2020
युवा महोत्सव 2020 : सुआ गीत, राउत नाचा, डंडा नाच, पंथी से बनेगा उत्सव का माहौल, छत्तीसगढ़ी पकवानों से महकेगी राजधानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन 12 जनवरी से किया जा रहा है। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ को मंच पर दिखाने का प्रयास किया जाएगा। यहां की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व तीज त्यौहारों का प्रदर्शन होगा। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानोें की महक होगी राजधानी रायपुर में। राउत नाचा, सुआ गीत, डंडा नाच, गेड़ी नाच, पंथीनृत्य युवाओं का प्रिय भौंरा, खो-खो, कबड्डी का खेल लोगों मे जोश भर देगा। समृ़द्ध व संपन्न छत्तीसगढ़…
गौठानों में गोबर से बन रहे गमले, स्व-सहायता समूह की महिलाएं इन्हें नर्सरी में विक्रय करने कर रही तैयार
रायपुर। मॉडल गौठानों में नवाचारों के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों के लिए अधिकतम अवसर देने के क्रम में दुर्ग जिले के पाहंदा, ढौर, अमलीडीह, बोरवाय, ढाबा जैसे मॉडल गौठानों में गोबर के माध्यम से गमलें बनाये जा रहे हैं। इसके लिए जिला पंचायत के द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है और बाजार भी चिन्हांकित किया है। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि ये गोबर से बनाये गए हैं जो गोबर खाद की तरह उपयोग…
12 जनवरी के लोकवाणी में सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात
रायपुर। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। लोकवाणी- छठवीं कड़ी12 जनवरी को: ’सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात pic.twitter.com/lBSc3MdCTD — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 8, 2020 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।…
प्रदेश में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण गठित, मुख्यमंत्री होंगे प्राधिकरण के अध्यक्ष और खेल मंत्री पदेन उपाध्यक्ष
रायपुर। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के तहत यह पंजीकृत हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके पदेन अध्यक्ष होंगे वहीं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश कुमार पटेल पदेन उपाध्यक्ष होंगे। शासन के समस्त मंत्रीगण प्राधिकरण के पदेन सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य सचिव प्राधिकरण के पदेन संयोजक और अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव गृह विभाग, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव खेल एवं युवा कल्याण, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव…
ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों अल असद और इरबिल बेस पर दागी 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, ईरानी मीडिया का दावा- 80 मारे गए अमेरिकी सैनिक, पुष्टि नहीं
वाशिंगटन। ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं। बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सुलेमानी पर हमले का आदेश शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया था।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है और वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। #इराक#ईरान…
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान में क्रैश हुआ विमान, 170 यात्रियों की मौत
तेहरान। यूक्रेन का एक विमान बुधवार को तेहरान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 170 यात्री सवार थे। ईरानी सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। खबर के अनुसार विमान ने इमाम खमनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। #BREAKING Ukrainian plane that crashed in Tehran was carrying 170 passengers: Iranian news agency pic.twitter.com/FjTqc5gopj — AFP News Agency (@AFP) January 8, 2020 खबर में कोई विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना होने…
JNU विरोध-प्रदर्शन में पहुंचीं दीपिका, विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट का किया समर्थन, कन्हैया-आईशी घोष के साथ दिखाई दी
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला बोल दिया था। हथियारों से लैस नाकाबपोश जेएनयू परिसर में घुस गए और चार घंटे तक परिसर में बवाल मचाते रहे। अज्ञात नकाबपोशों ने साबरमती हॉस्टल, साबरमती टी-प्वाइंट सहित कई हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में कई छात्र घायल हुए थे। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने विश्वविद्यालय पहुंची हैं। JNU में छात्रों पर हुए हमले में…
JNU के बहाने मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया में ‘फ्री कश्मीर’ की मांग, और हिन्दुओं से आजादी के लगे नारे, उमर खालिद भी थे मौजूद ! छात्रा के हाथ दिखा में पोस्टर
मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय JNU में हुई हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच में JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद भी दिखाई दिए। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि खालिद ने आधी रात को ‘हिन्दुओं से आजादी’ के नारे लगाए हैं। हालांकि हम इन तमाम दावों की पुष्टि नहीं करते है। #Mumbai में गेटवे ऑफ इंडिया पर #JNUviolence के विरोध में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाये गये। यहाँ वामपंथी कैसे इस्लामीक अलगाववादियों की धुन पर नाच रहे…
निर्भया के चारों गुनहगारों को सजा-ए-मौत, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी
नई दिल्ली। निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के चारों दोषियों को को फांसी के फंदे पर लटकाने की तारीख डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुना दिया है। कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सात बजे फांसी दी जाएगी। मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है। निर्भया गैंगरेप मामले में चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने की तारीख मुकर्रर हो गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट…
