नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वर्ष 2017 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान घूसखोरी को लेकर की गई टिप्पणी ‘‘विशिष्ट आरोप’’ थी और ऐसा करना समुचित नहीं है। साथ ही न्यायालय ने सलाह दी कि आने वाले चुनाव में वह सामान्य बयान दें। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने आम आदमी पार्टी (APP) के संयोजक की ओर से पेश बयान के मसौदे का अनुमोदन करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई भी अदालत यह नहीं कह सकती कि चुनाव प्रचार के दौरान…
महीना: जनवरी 2020
दानशीलता का महापर्व छेरछेरा
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा में छिपे हैं कई नैतिक मूल्य, दानशीलता और परोपकार की भावना। छेरछेरा महापर्व हमारी इसी परम्परा का अंग है। छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से जुड़ा यह त्यौहार अच्छी फसल होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह समाज को जोड़ने वाला त्यौहार है। इस दिन अमीर-गरीब, छोटे-बड़े का भेदभाव मिट जाता है। इस दिन अन्नपूर्णा देवी और शाकंभरी मां की पूजा की जाती है। इस त्यौहार के पीछे यह लोक मान्यता है कि इस दिन अन्न दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती…
तीन ISIS संदिग्ध को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली NCR-UP में हमले की थी साजिश
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ISIS से प्रभावित तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या उत्तर प्रदेश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान ख्वाजा मोइद्दीन (52), अब्दुल समद (28) और सैयद अली नवाज (32) के तौर पर हुई।
युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के लिए 32 भवनों में है रूकने की व्यवस्था
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की रूकने की व्यवस्था के तहत रायपुर शहर के 32 भवनों का चयन किया गया है। सम्पूर्ण आवासीय व्यवस्था के लिए संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में की जा रही हे। आवासीय व्यवस्था के लिए छह अन्य अधिकारियों जी.आर.चन्द्राकर (मो.नं.-9617435854), एस.पी. गोस्वामी (मो.नं. 94242-03077), शिरीष तिवारी (मो.न.-94255-17512), एन.एस.ठाकुर (मो.न.-94255-02296) और एम.एन.वर्मा (मो.न.-9907412001) की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले से…
लोकवाणी 12 जनवरी को : ‘सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ’सेवा का एक साल’ रखा गया है।
रायपुर जिले में गत दिवस 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर। रायपुर जिले में कल सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई। औसत रूप से जिले में 7.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर तहसील में 4 मिमी., आरंग में 8.4 मि.मी, अभनपुर में 4 मिमी. और तिल्दा में 14.6 मिमी. वर्षा हुुई हैं। इस तरह जिले में 1 जून से अब तक रायपुर तहसील में 1111 मि.मी., आरंग में 1242.4 मि.मी., अभनपुर में 883.4 मि.मी. और तिल्दा तहसील में 757.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अभी तक…
CAA पर SC का शीघ्र सुनवाई से इंकार, कहा- देश कठिन दौर से गुजर रहा है
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने नागरिकता संशोधन कानून को संवैधानिक घोषित करने के लिये दायर याचिका पर शीघ्र सुनवाई से इंकार करते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि इस समय देश कठिन दौर से गुजर रहा है और बहुत अधिक हिंसा हो रही है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने याचिका पर अचरज व्यक्त करते हुये कहा कि पहली बार कोई किसी कानून को संवैधानिक घोषित करने का अनुरोध कर रहा है। पीठ ने कहा कि वह हिंसा थमने के बाद…
माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से महाशिवरात्रि 21 फरवरी तक होगा, राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन
रायपुर। माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से महाशिवरात्रि 21 फरवरी तक राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजित होगा। इसके तहत 15 फरवरी से संत समागम प्रारम्भ होगा । माघ पूर्णिमा 9 फरवरी, 16 फरवरी जानकी जयंती तथा 21 फरवरी महाशिवरात्रि को पर्व स्नान होगा। मेला अधिकारी एवं आयुक्त रायपुर संभाग जी आर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों तथा संभागीय अधिकारियों को कमिश्नर ने राजिम माघी पुन्नी मेला के बेहतर आयोजन करने के निर्देश दिए और…
केजरीवाल का दिल्ली पुलिस को लेकर भाजपा पर हमला, कहा- आदेश नहीं मानेंगे तो सस्पेंड हो जाएंगे
नई दिल्ली। चुनावी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के बहाने मोदी सरकार को घेरा और कहा कहा कि दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है? उन्हें तो ऊपर से आए आदेश को मानना होता है। श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें कहा जाता है कि आपको हिंसा नहीं रोकनी, कानून और व्यवस्था ठीक नहीं करना है तो वो बेचारे क्या करेंगे? अगर…
ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म ’छपाक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म ’’छपाक’’ को राज्य माल और सेवा कर से राहत देने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति सिनेमा घरों को निम्न शर्तों के अधीन प्रदान की जाएगी। आयुक्त राज्य वाणिज्यिक कर जीएसटी भवन नवा रायपुर ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर, संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त राज्य कर छत्तीसगढ़ शासन को फिल्म ’छपाक’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य धन राशि की…
