रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के 37 विधाओं में प्रदेश के सभी जिला के प्रतिभागियों और दलों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विधाओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकनृत्य : प्रथम रायपुर, द्वितीय बिलासपुर, तृतीय धमतरी। 40 वर्ष से अधिक पहला राजनांदगांव, सुकमा दूसरा, तृतीय रायपुर। लोकगीत : प्रथम राजनांदगांव, द्वितीय गरियाबंद, तृतीय रायपुर। 40 वर्ष से अधिक में…
महीना: जनवरी 2020
साध्वी प्रज्ञा को जहरीले रसायन पदार्थ युक्त मिली संदिग्ध चिट्ठी के साथ धमकी, दर्ज कराई शिकायत जांच में जुटी पुलिस
भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार की रात भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें उन्होंने जहरीले रसायन पदार्थ होने की आशंका जताई है। भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि हमें सांसद प्रज्ञा सिंह ने शिकायत की है कि उन्हें कुछ हानिकारक रसायन वाले लिफाफे मिले हैं। जब उनसे पूछा गया कि यह जहरीला रसायन पदार्थ क्या है तो उन्होंने कहा कि फारेंसिक टीम द्वारा जांच करने के बाद ही…
संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और NRC के खिलाफ बांग्ला कलाकार लाम बंद, कहा- कागज नहीं दिखाएंगे
कोलकाता। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और NRC के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कलाकार, निर्देशकों और संगीतकारों ने एक साथ आकर एक वीडियो के जरिए कहा है कि वे कोई कागजात नहीं दिखाएंगे। अदाकार धृतिमान चटर्जी, सव्यसाची चक्रवर्ती, कोंकणा सेन शर्मा, नंदना सेन और स्वास्तिका मुखर्जी, निर्देशक रूपम इस्लाम समेत 12 शख्सियतों ने वीडियो में कहा है- ‘कागोज अमरा देखाबोना।’ यानि हम कागजात नहीं दिखाएंगे। बांग्ला कलाकारों की मुखर आवाज वाला यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चटर्जी ने कहा, ‘‘हममें से कई लोग अपने आसपास की…
आतंकियों को साथ एवं अपने आवास में आश्रय देने वाला DSP देवेंद्र सिंह निलंबित
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी DSP देवेंद्र सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया गया और यह बात सामने आयी कि उन्होंने तीन आतंकवादियों को बादामी बाग छावनी इलाके में सेना की 16वीं कोर के मुख्यालय के पास अपने आवास पर आश्रय दिया था। सिंह के साथ ही उन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब चार महीने पहले ही सिंह को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस और खुफिया अधिकारियों की एक टीम ने सिंह से पूछताछ…
CAA पर बोले, माइक्रोसॉफ्ट CEO नडेला- जो हो रहा है वह दुखद है, सोशल मीडिया में किरकिरी के बाद बयान जारी कर दी सफाई
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। सोमवार को सत्या नडेला का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने नागिरकता कानून पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है वह दुखद है… खासकर उस व्यक्ति के लिए जो कुछ और देखकर वहां पर बड़ा हुआ हो। दरअसल, मैनहेट्टन में माइक्रोसॉफ्ट के एक इवेंट के मौके पर दुनियाभर के बड़े एडिटर्स के साथ सत्या नडेला बातचीत कर रहे थे। इसी बीच…
सही समझ’ के लिए दीपिका को मुझ जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिए: बाबा रामदेव
इंदौर (मध्यप्रदेश) । योग गुरु रामदेव ने सोमवार को कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों की सही समझ’ हासिल करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उन जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिए। रामदेव का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में हाल में हुए हमले के बाद वहां जाने को लेकर 34 वर्षीय अभिनेत्री को दक्षिणपंथी संगठनों और भाजपा नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘दीपिका में अभिनय की दृष्टि से…
दीपिका ‘सेलेब्रिटी’ हैं यह उन्हें ही सोचना है कि JNU में उनकी उपस्थिति क्या संदेश देगी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
मथुरा। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अदाकारा दीपिका पदुकोण के JNU जाने के मुद्दे पर कहा कि दीपिका हों या फिर कोई और हस्ती, यह उन्हें ही सोचना होगा कि जिस स्थान पर लोग राष्ट्र विरोधी रवैया अपना रहे हों, या फिर पाकिस्तान की बोली बोल रहे हों, वहां उनकी उपस्थिति देश को क्या संदेश देगी। वह सोमवार को यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत आयोजित ‘बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उत्पादकता…
JP नड्डा हो सकते हैं भाजपा के अगले पूर्णकालिक अध्यक्ष, लेंगे अमित शाह की जगह!
नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित…
आतंकियों के साथ गिरफ्तार DSP देविंदर का वीरता पदक हो सकता है वापस, रसूख का गलत इस्तेमाल कर पहुंचता था मदद
नई दिल्ली। आतंकी नविद बाबा के साथ गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP देविंदर सिंह का वीरता पदक वापस लिया जा सकता है। गृह मंत्रालय को देविंदर सिंह मामले की पूरी जानकारी मिली है। मंत्रालय ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाने और मामले की तह तक जाने का निर्देश एजेंसियों को दिया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पदक वापस लेना सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे मामलों में बहुत ही सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। अगर देविंदर सिंह दोषी है तो उसके साथ आतंकियों की तरह…
CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को बीजेपी शासित राज्यों में कुत्तों की तरह गोलियों से मारा गया : भाजपा के अध्यक्ष घोष
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने इस बयान से विवाद खड़ा कर दिया है कि ‘‘CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को भाजपा शासित राज्यों में कुत्तों की तरह गोलियों से मारा गया’’। इस पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ ही भाजपा के कुछ नेताओं ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। घोष ने रविवार को नादिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिसंबर में राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर गोली चलाने तथा लाठीचार्ज का आदेश…
