कुआलालंपुर। मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा कि वह कश्मीर पर अपने बयान पर कायम है तथा वह अपने मन की बात बोलते हैं और इससे पलटते एवं बदलते नहीं हैं। कश्मीर पर उनके बयान को लेकर भारत द्वारा आपत्ति जताये जाने के कई दिन बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आयी है। महातिर ने आरोप लगाया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर पर ‘‘आक्रमण करके कब्जा’’ किया है। महातिर ने कहा कि भारत को इस मुद्दे के समाधान के लिये पाकिस्तान के साथ काम करना चाहिये। भारत के विदेश मंत्रालय ने…
साल: 2019
PoK में भारतीय सेना की गई जवाबी कार्यवाही में मारे गए थे 18 आतंकी और सैनिक : अधिकारी
नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों के एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में तीन आतंकी शिविरों पर की गई भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 18 आतंकी मारे गए थे। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर अधिकारी यह जानकारी दी कि 19 और 20 अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में 16 पाकिस्तानी सैनिकों को भी मार गिराया गया था। यह जानकारी हमारे सूत्रों ने हमें दी है। वहीं, सेना ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एचटी…
सोनिया गांधी पहुंचीं तिहाड़ जेल, मिली कांग्रेस नेता चिदंबरम – डीके शिवकुमार से
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचीं। एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं। गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ED ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोनिया…
दिवाली की रात इन 9 जगहों पर लगाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-समद्धि और मिलेगा महालक्ष्मी का आशीर्वाद
ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपावली की रात 9 खास जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता मिल सकती है… दिवाली की शाम पर लक्ष्मी पूजा से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। अगर घर में आंगन है तो एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं तो है ड्राइंगरूम या घर के बीचों-बीच दीपक जला सकते हैं। घर के पास मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। मंदिर में कम से कम 5 दीपक जरूर जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि बनाए रखने की…
ठाकुर प्यारे लाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्था बनचरौदा ने प्रस्तुत किया आदर्श गोठान का मूर्त रूप
रायपुर। “नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी“ योजना ने अब जमीन में मुर्त रूप लेकर गांव के लोगों, किसानों और वहां के युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आधार देने का कार्य शुरू कर दिया है। इसका आदर्श उदाहरण रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम बनचरौदा के गोठान ने प्रस्तुत किया है। ठाकुर प्यारे लाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्था, निमोरा ने राज्य के विभिन्न जिलों के ग्राम गोठान स्थाई समितियों प्रशिक्षित करने वाले मास्टर टेªनर्स को प्रशिक्षण देने के लिए बनचरौदा का चयन किया है। यहां…
कलेक्टर ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और हाट बाजार क्लीनिक योजना से अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए
रायपुर। कलेक्टर डाॅ.एस. भारतीदासन ने आज जिला रेडका्रॅस सोसायटी के सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी के लिए समितियों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था, किसान पंजीयन, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को व्यापक अभियान चलाते हुए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को उनके रहवास के समीप जांच और ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को…
मुख्यमंत्री सुपोषण योजना और पायलेट प्रोजेक्ट “सुपर-40“ को मिलने लगी सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप 2 अक्टूबर से रायपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना प्रारंभ की गई हैै। इस अभियान को गति देने और एक आधार कायम करने की दृष्टि से रायपुर जिले में करीब 2 माह पूर्व पायलेट प्रोजेक्ट “सुपर-40“ के नाम से विशेष पहल भी प्रारंभ की गई थी। इस अभियान और पहल के परिणाम अब स्वस्थ और सुपोषित बच्चों के रूप में दिखने लगे है। पायलेट प्रोजेक्ट “सुपर-40“ केे लिए मांढर की अति गंभीर कुपोषित नन्हीं बालिका लवन्या साहू…
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने छोड़ी पार्टी
अमृतसर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ने वाली हैं। हालांकि नवजोत कौर पंजाब के लिए सोशलवर्कर के तौर पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। वेरका में एक कार्यक्रम में पहुंची नवजोत कौर ने ऐलान किया कि वह अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। आपको बता दें कि नवजोत कौर अकाली दल-भाजपा की सरकार में…
जम्मू- कश्मीर में आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखाकर मरवा देते हैं हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता : बरसे सत्यपाल मलिक
श्री नगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज एक बार फिर स्थानीय नेताओं पर हमला बोला है। सम्मेलन में सत्यपाल मलिक ने कहा कि जितने यहां समाज, धर्म, हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता कहे जाते हैं, वो दूसरो को बुला के मारवाते हैं। उन्होंने कहा कि इसमे किसी का बच्चा नहीं मरा हो, किसी का बच्चा आतंकवादी नहीं होता है। ये आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखा उन्हें मरवा रहे है। यहा यहीं होता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के पैसे का यहां इस्तेमाल नहीं हुआ। यहां…
वॉलमार्ट CEO मैकमिलन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- कारोबारी माहौल को बनाएं सुगम
नई दिल्ली। वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO डग मैकमिलन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में निवेश को संरक्षण देने वाला एक उदार और स्थायित्वपूर्ण व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की है। वॉलमार्ट ने भारत में स्टोर खोलने के लिए तरह तरह के लाइसेंस की जरूरत को कम करने का भी आग्रह किया है। मैकमिलन ने 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में डेटा की गोपनीयता और स्थानीयकरण की जरूरत का मुद्दा भी उठाया है। पत्र में कहा गया…
