नई दिल्ली। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही भारत विरोधी ताकतें इसलिए सफल नहीं हो पाईं क्योंकि BSF जैसे बलों ने मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर दिया है। यह बात रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कही। सीमा सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में लगातार घुसपैठ और तस्करी के प्रयासों को विफल करता रहा है क्योंकि देश के दुश्मन इन क्षेत्रों में माहौल…
साल: 2019
BSF हमारे देश की सीमाओं की कर्मठतापूर्वक रक्षा कर रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर संगठन के कर्मियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। यह बल हमारी सीमाओं की कर्मठता के साथ रक्षा कर रहा है।’’ Greetings to all BSF personnel and their families on BSF’s Raising Day. This force has been diligently protecting our borders. During natural disasters and crisis situations, BSF personnel have always worked hard to serve our citizens. Best wishes to…
नाना पटोले निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विस अध्यक्ष, BJP ने आखिर वक्त में वापस लिया उम्मीदवार का नाम
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी किशन कथोरे के सुबह नामांकन वापस लेने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप वालसे पाटिल ने यह एलान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ वरिष्ठ विधायक पटोले (57) को अध्यक्ष की पीठ तक ले गए। ठाकरे और भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधायक और किसान नेता के तौर पर पटोले के काम की तारीफ की ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि एक किसान का बेटा इस पद पर…
अयोध्या में शुरू हुई राम रसोई, श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क भोजन
अयोध्या। सुप्रीमकोर्ट फैसले के बाद अयोध्या में रामलला मंदिर के ठीक बाहर अमावा मंदिर में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम रसोई की शुरुआत हो गई है। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन मिलना शुरू हो गया है। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने आज शुरुआत कर दी है। इसकी महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपए चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है। इससे पहले आचार्य किशोर कुणाल ने बताया था कि अयोध्या में…
छूट-पुट घटनाओं के बीच झारखंड में विधानसभा का प्रथम चरण चुनाव संपन्न,13 सीटों के लिए 62.44 प्रतिशत हुआ मतदान
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को शाम पांच बजे तक 13 सीटों के लिए 64.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ये आंकड़े चुनाव आयोग के हैं, हालांकि अंतिम तौर पर गणना होने के बाद इन आंकड़ों में कुछ परिवर्तन भी संभव है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सबसे ज्यादा 71.47 प्रतिशत मतदान लोहरदगा विधानसभा सीट पर हुआ। वहीं चतरा में 56.59 प्रतिशत, गुमला में 67.30 प्रतिशत, बिशुनपुर में 69.80, मनिका में 62.66, लातेहार में 67.20…
महाराष्ट्र सदन में उद्धव ठाकरे सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, समर्थन में पड़े 169 वोट, बीजेपी के सभी विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट
मुंबई। उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार ने राज्य विधानसभा में शनिवार को बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने वोट दिया। जबकि प्रस्ताव के खिलाफ किसी ने वोट नहीं किया। क्योंकि 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले ही भाजपा के सभी 105 विधायक वॉकआउट कर गए। इस दौरान चार विधायक तटस्थ रहे जिनमें एआईएमआईएम से दो, माकपा के एक और उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे नीत मनसे का एक विधायक शामिल हैं। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखा पत्र, दिए सुझाव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में दैनिक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा है कि प्याज, टमाटर और दाल जैसी वस्तुएं हर व्यक्ति के दैनिक आहार में शामिल होती है। इसकी लगातार बढ़ रही कीमतों से मध्यम वर्ग और विशेषकर गरीब वर्ग के लोगों को कठिनाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने इन वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए राज्य में किए जा रहे उपायों की जानकारी देते हुए दैनिक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए भारत…
भारतीय अर्थव्यवस्था को लगा एक और बड़ा झटका, दूसरी तिमाही GDP ग्रोथ रेट 4.5 प्रतिशत पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रही है। सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से इसे पटरी पर लाने की तमाम कोशिश हो रही है, लेकिन बात नहीं बन पा रही। अब इसे लेकर एक और झटका लगा है। देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी। एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में आर्थिक…
श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया से मिले प्रधानमंत्री मोदी, आतंकवाद से निपटने श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर का लोन देने की घोषणा
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ‘‘सार्थक’’ रही। साथ ही PM मोदी ने श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया। इसमें पांच करोड़ डॉलर की राशि द्वीपीय देश को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रदान की जाएगी। वार्ता में श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने सहित सुरक्षा और व्यापार संबंधों को बढ़ाने तथा मछुआरों की चिंताओं को दूर करने के मुद्दों पर…
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने संभाला मुख्यमंत्री का पदभार, आरे मेट्रो शेड परियोजना रोकने का दिया आदेश
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद कार्यभार संभाल लिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार अपराह्न् यहां ‘मंत्रालय’ में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया यहां ठाकरे ने कहा कि- मैं बिना पूर्व सूचना के सीएम बनकर आया हूं। मैंने इसे पहले घोषित नहीं किया था। ठाकरे परिवार के बारे में आप जो भी जानते हैं, आप जानते होंगे, हमने कभी अपने लिए कुछ नहीं किया। ठाकरे ने कहा कि सीएम का पद एक जिम्मेदारी है। अगर मैं इससे भाग…
