कॉमन धान 1815 रू और ग्रेड-ए धान 1835 रू प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, अपने वायदे के अनुसार किसानों को 2500 रू प्रति क्विंटल का भुगतान सुनिश्चित करेगी सरकार : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मामले में विधानसभा में प्रस्तुत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि किसानों के साथ किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि धान का प्रति क्विंटल 2500 रूपए किसानों के जेब में जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के बार-बार अनुरोध के बावजूद भारत सरकार इस निर्णय पर अड़िग है कि वह छत्तीसगढ़ के किसानों के धान को 2500 रूपए प्रति क्विंटल राशि दिए जाने पर राज्य सरकार को सहयोग नहीं…

विधानसभा में आज पहली बार गूंजा राजगीत अरपा पइरी के धार………

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज विधानसभा सत्र की शुरूआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम …. से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पइरी के धार…..आज पहली बार सदन में गूंजा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा का बखान करता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के लिखे अरपा पइरी के धार …..गीत को राजगीत घोषित किया गया है। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय के अनुसार आज राजगीत का गायन सदन में किया गया।

साल में एक दिन खुलती है ये दुकान, मिलता है कुछ ऐसा कि कई कि.मी. तक रहती है लम्बी लाइन

न्यूज डेक्स। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसी ही दुकान है, जिसका ताला साल भर में सिर्फ एक ही दिन खोला जाता है और जब ये दुकान खुलती है तो इसके बाहर ग्राहकों की लंबी कतारे लग जाती हैं। प्रतापगढ़ के लोगों को हर साल उस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, जब यह दुकान खुलनी होती है। इस दुकान पर मिलने वाले मालपुए इतने मशहूर हैं कि पिछले साठ साल से यह दुकान बाजार में अपनी खास पैठ बनाए हुए है। हर साल सिर्फ हरियाली अमावस्या के…

भारतीय खाने की तौहीन करना अमेरिकी प्रोफेसर को पड़ा महंगा, हुआ ये अंजाम

वर्ल्ड न्यूज। कभी भी किसी देश के खाने या उस देश की सभ्यता से जुड़ी किसी भी बात मजाक बनाना या उसकी निंदा करना बेहद गलत साबित होता हैं। ऐसा करने वाले को शायद ये नहीं पता होता कि अगर वो मज़ाक भी कर रहा होगा तो उसका अंजाम उसे कैसे भुगतना पड़ सकता हैं। बता दें कि ट्विटर एक ऐसी जगह है जहां पर इंटरनेट यूजर्स रोज ही अपने विचारों खुले दिल से रख रहे होते हैं। कुछ लोग यहां कोई खुशी की बात शेयर कर रहे होते हैं…

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं : भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट की लॉन्च

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट www.tourism.cg.gov.in लॉन्च की। उन्होंने इस अवसर पर अपने निवास से सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए पर्यटक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अनेक सुरम्य प्राकृतिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें हैं। पर्यटन विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग और ग्रामोद्योग विभाग को मिलकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में…

मुख्यमंत्री ने नुकनपाल के गौठान का किया भ्रमण : ग्रामीणों से कहा जैविक खेती अपनाएं और गोबर से वर्मीकम्पोस्ट बनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत मूसालूर के ग्राम नकुनपाल में बनाए गए गौठान का अवलोकन किया। उन्होंने वहां ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें जैविक खेती अपनाने और गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की समझाईश दी। उन्होंने ग्रामीणों को रासायनिक उर्वरक की जगह गोबर खाद का खेतों में उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे अच्छी फसल होगी और कृषि उत्पाद का मूल्य भी अच्छा मिलेगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को कजरीफूल, जवांफूल चावल,…

व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के कोसे की रेडीमेड कपड़ों और खादी को लेकर दिख रही लोगों की दिलचस्पी उमड़ रही ग्राहकों की भीड़

रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 39वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के पवेलियन में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहाँ लोगों को छत्तीसगढ़ की हैंडलूम उत्पाद खासा आकर्षित कर रहे हैं। मेले में छत्तीसगढ़ से पहली बार लेकर आए सिल्क कोसे की रेडीमेड कपड़ों को लेकर लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पंडाल हाल नंबर 12 ए में वहां के कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित कपड़ों समेत अन्य चीजों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। जिसमें सर्वाधिक सिल्क के रेडीमेड और खादी के…

‘भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ेगी, हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही करेंगे आराम ‘ : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव का वर्तमना प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारी जी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही आराम करेंगे।’ दिल्ली में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। श्री मनोज तिवारी @Delhi4BJP के अध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे जोश…

युवाओं की प्रतिभा और कौशल निखारने हो रहा है, बेहतर प्रयास

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं की प्रतिभा निखारने और तकनीकी कौशल को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे है। औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पुनरीक्षित पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर सुगमता से प्राप्त हो रहे हैं। इसी शैक्षणिक सत्र से 14 नवीन…

पंचायत चुनाव में पांचवी-आठवीं पास की बाध्यता खत्म अब केवल साक्षर होने पर भी उम्मीदवार लड़ सकेंगे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पांचवीं और आठवीं की बाध्यता समाप्त होगी। अब केवल साक्षर होने पर उम्मीदवार लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 में संशोधन के इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। यह प्रस्ताव अब विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में दो नये विश्वविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, इनमें महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी…