”फिदायिन” जैकेट पहन पाक सिंगर ने दी प्रधानमंत्री मोदी को धमकी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पॉप सिंगर रबी पीरजादा ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ आग उगला है और साथ ही PM नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि रबी पीरजादा ने ट्विटर पर फोटो शेयर की। जिसमें वह ‘फिदायिन’ हमलावरों की तरफ जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। https://twitter.com/Rabipirzada/status/1186683894147551232?s=20 इतना ही नहीं रबी पीरजादा सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी हरकतें करती रहती हैं। इससे पहले रबी पीरजादा ने एक वीडियो शेयर करते हुए भारत और PM मोदी पर सांपों…

‘‘केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। एक सर्वे होना चाहिए, : आनंदीबेन पटेल

अमेठी (उप्र)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने के लिये गम्भीर रूप से बीमार बच्चों का पता लगाने के सिलसिले में एक सर्वे कराने की जरूरत बतायी है। राज्यपाल ने कहा कि इस योजना के प्रचार-प्रसार की जरूरत है और जो भी अस्पताल इस योजना के तहत इलाज के लिए चयनित हैं, उनके बाहर बड़े बोर्ड लगाकर योजना के संबंध में जानकारी दी जानी चाहिये। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अमेठी के दौरे पर आयी राज्यपाल ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार…

विश्व चैम्पियन सिंधू की आसान जीत, शुभंकर ने सुगियार्तो को हराया

पेरिस। विश्व चैम्पियन P. V. सिंधू ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के पहले दौर में मिशेले लि को आसानी से हराया। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने लि को 21.15, 21.13 से मात दी। सिंधू ने लि को आस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेल में हराया था। अब उनका सामना सिंगापुर की यिओ जिया मिन से होगा। ओलंपिक रजत पदक विजेता का कनाडा की आठवीं रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 5.2 का रिकार्ड रहा है। वहीं शुभंकर डे ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को उलटफेर का शिकार बनाकर पुरुष एकल…

‘‘भाजपा के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि… : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि आप ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर राजनीतिक विमर्श की दिशा को ही बदल दिया है। अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट देंगे। आज दिल्ली में ऐसा माहौल बन चुका है कि लोग…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं लेंगे भाग गुटनिरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अक्टूबर को आयोजित गुट निरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। ये लगातार दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी शामिल नहीं हो रहे हैं। आपकोज्ञात हो कि भारत गुट निरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक सदस्य हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस बार गुट निरपेक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुट निरपेक्ष सम्मेलन अजरबैजान के बाकू में 25-26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। NAM समिट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूर रहने को लेकर भारत की विदेश नीति में बदलाव…

जम्मू-कश्मीर पर दिेए अपने बयान पर हैं कायम मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर

कुआलालंपुर। मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा कि वह कश्मीर पर अपने बयान पर कायम है तथा वह अपने मन की बात बोलते हैं और इससे पलटते एवं बदलते नहीं हैं। कश्मीर पर उनके बयान को लेकर भारत द्वारा आपत्ति जताये जाने के कई दिन बाद उनकी यह प्रतिक्रिया आयी है। महातिर ने आरोप लगाया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर पर ‘‘आक्रमण करके कब्जा’’ किया है। महातिर ने कहा कि भारत को इस मुद्दे के समाधान के लिये पाकिस्तान के साथ काम करना चाहिये। भारत के विदेश मंत्रालय ने…

PoK में भारतीय सेना की गई जवाबी कार्यवाही में मारे गए थे 18 आतंकी और सैनिक : अधिकारी

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों के एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में तीन आतंकी शिविरों पर की गई भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 18 आतंकी मारे गए थे। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर अधिकारी यह जानकारी दी कि 19 और 20 अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में 16 पाकिस्तानी सैनिकों को भी मार गिराया गया था। यह जानकारी हमारे सूत्रों ने हमें दी है। वहीं, सेना ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एचटी…

सोनिया गांधी पहुंचीं तिहाड़ जेल, मिली कांग्रेस नेता चिदंबरम – डीके शिवकुमार से

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचीं। एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं। गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ED ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोनिया…

दिवाली की रात इन 9 जगहों पर लगाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-समद्धि और मिलेगा महालक्ष्मी का आशीर्वाद

ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपावली की रात 9 खास जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता मिल सकती है… दिवाली की शाम पर लक्ष्मी पूजा से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। अगर घर में आंगन है तो एक दीपक आंगन में जलाएं और अगर आंगन नहीं तो है ड्राइंगरूम या घर के बीचों-बीच दीपक जला सकते हैं। घर के पास मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। मंदिर में कम से कम 5 दीपक जरूर जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि बनाए रखने की…

ठाकुर प्यारे लाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्था बनचरौदा ने प्रस्तुत किया आदर्श गोठान का मूर्त रूप

रायपुर। “नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी“ योजना ने अब जमीन में मुर्त रूप लेकर गांव के लोगों, किसानों और वहां के युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आधार देने का कार्य शुरू कर दिया है। इसका आदर्श उदाहरण रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम बनचरौदा के गोठान ने प्रस्तुत किया है। ठाकुर प्यारे लाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्था, निमोरा ने राज्य के विभिन्न जिलों के ग्राम गोठान स्थाई समितियों प्रशिक्षित करने वाले मास्टर टेªनर्स को प्रशिक्षण देने के लिए बनचरौदा का चयन किया है। यहां…