बालासोर। भारत ने ओडिशा तट पर सुखोई -30 एमकेआई युद्धक विमान से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के पांच सफल परीक्षण किए है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी है। इसमें कहा गया है कि वायु सेना ने सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच ये परीक्षण किए। सभी संभावित खतरों को ध्यान में रखकर ये परीक्षण किए गए। बयान के अनुसार आयुध के साथ भी मिसाइल के तीन परीक्षण किए गए। आधुनिक प्रौद्योगिकी और नौवहन तकनीकों से लैस अस्त्र (बीवीआरएएम) दृश्य सीमा से आगे हवा से…
महीना: सितम्बर 2019
NDA गठबंधन में कोई असंतोष नहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में राजग 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा: नीतीश कुमार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में होने वाले अगले साल विधानसभा चुनाव में राजग की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि जो लोग जदयू और उसकी गठबंधन सहयोगी बीजेपी के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनका बुरा हाल होने वाला है। जदयू की एक राज्य परिषद बैठक को संबोधित कर रहे नीतीश ने अपने विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिन लोगों में ‘राजनीतिक सूझबूझ की कमी’ है वह उन पर निजी हमले करके प्रचार पाने की कोशिश करते…
कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती पर बोले शाह-गोयल, निर्णय ऐतिहासिक है, अर्थव्यवस्था को मिलेगी तेजी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती करने के निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती करने का कदम ऐतिहासिक है। इसके माध्यम से मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन मिलेगा, दुनिया भर से निजी निवेश को आकर्षित करेगा, हमारे निजी क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में सुधार करेगा, अधिक नौकरियां पैदा करेगा और इससे 130 करोड़ भारतीयों की जीत होगी। इसी तरह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वित्त मंत्री के बयान का…
प्रधानमंत्री मोदी ने कंपनियों के कॉरपोरेट कर में कटौती को बताया ‘ऐतिहासिक कदम’, कहा-निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
नई दिल्ली। PM मोदी ने कॉरपोरेट कर की दरें कम किए जाने को ‘ऐतिहासिक कदम’ करार देते हुए कहा कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ में बड़ा उछाल आने के साथ ही निवेश भी आकर्षित होगा, निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। PM मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताहों में जो घोषणाएं हुई हैं वह प्रदर्शित करती हैं कि हमारी सरकार भारत को कारोबार के लिहाज से बेहतर स्थान बनाने, समाज के सभी वर्गों के लिये अवसर बेहतर बनाने तथा भारत को 5000…
NRC पर बोले शाह भारत कोई ‘‘धर्मशाला नहीं है।’’अभी सिर्फ आसाम लागू किये है, गृह मंत्री ने इसे पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा है
मधेपुरा (बिहार)। NRC राष्ट्रीय नागरिक पंजी का बचाव करते हुए BJP के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोई ‘‘धर्मशाला नहीं है।’’ अभी तक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) सिर्फ असम में प्रकाशित हुई है और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत देश के मूल नागरिकों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में शामिल किया जाता है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि ‘‘दुनिया के…
वित्तमंत्री सीतारमण के ऐलान से बाजार में दीवाली, सेंसेक्स में 10 साल में एक दिन के भीतर सबसे बड़ी उछाल, सेंसेक्स 2000 और निफ्टी 11 हजार पार
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर दर में घटाने के ऐलान से बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में 1900 से ज्यादा अंकों की भारी बढ़त देखी गई जो पिछले 10 वर्षों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक उछाल है। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी में भी तेजी देखी गई है। बीएसई सेंसेक्स 1921.15 अंकों (5.3 फीसदी) की तेजी के साथ 38,014 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 569.40 अंकों (5.5 फीसदी) की तेजी…
SIT के सामने चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकारा, बोले, अपने कृत्य पर आती है शर्म
नई दिल्ली। स्वामी चिन्मयानंद ने विशेष जांच दल (SIT) के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चिन्मयानंद ने कहा कि मैं अपने किए पर शर्मिंदा हूं। स्वामी ने पूछताछ में अपनी मालिश के लिए छात्रा को बुलाने की बात मानी है। बता दें कि यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चिन्मयानंद को…
मुख्यमंत्री शामिल होंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में : मुख्यमंत्री के हाथों श्रेष्ठ इकाई, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक होंगे सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आथित्य में 24 सितम्बर को स्थापना दिवस समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम रायपुर में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल करेंगे और विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंडि़त रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केशरी वर्मा, सचिव उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति श्री सोनमणि बोरा विशिष्ट अथिति के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 में की गई। यह वर्ष स्वर्ण जयंती…
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को दुनिया में पहचान दिलाने की पहल – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि, उद्यानिकी एवं वनोपज, सहित हैण्डलूम-कोसा आदि विविध उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन एवं विक्रय को बढ़ावा देने के लिए आज से राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेताओं का सम्मेलन प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फीता काटकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 16 देशों के 57 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं क्रेतागण तथा देश के विभिन्न राज्यों से 60 प्रतिनिधि एवं क्रेतागण पहुंचे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड के साथ चार और छत्तीसगढ़ राज्य हैण्डलूम को-ऑपरेटिव फेडरेशन के साथ चार…
अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन : मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के बारे में दी जानकारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां कृषि और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने इस दौरान नेपाल, जापान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, घाना, बहरीन, पोलैंड, सिगापुर, फ्रांस, यूनान, म्यानमार और भूटान से आए व्यवसायिक प्रतिनिधियों और क्रेताओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के कृषि व वन उत्पादों तथा हथकरघा से बने वस्त्रों के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, मुख्य सचिव सुनील कुजूर और कृषि एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मनिन्दर…
