कश्मीर मुद्दे को लेकर पकिस्तान समूहों ने ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग में अंडे,टमाटर और पत्थर से हमला बोला, हिंसक झड़प, 2 गिरफ्तार

लंदन। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के खिलाफ ब्रिटिश पाकिस्तानी समूहों के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारी यहां भारतीय उच्चायोग के सामने एकत्र हुए और उच्चायोग में अंडे,टमाटर और पत्थर से हमला किया। इस दौरान झड़प के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। ‘कश्मीर फ्रीडम मार्च’ मंगलवार को यहां पार्लियामेंट स्कावयर से शुरू हुआ और इंडिया हाउस की ओर बढ़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए। उन्होंने भारत विरोधी तख्तियां भी ले रखी थीं। स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन पर नजर…

कश्मीर मुद्दा उठाने पर मालदीव के बाद अब श्रीलंका में हुई पाकिस्तान की किरकिरी

नई दिल्ली। श्रीलंका में यूनिसेफ (UNICEF) के एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयासों को भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने विफल कर दिया। इससे कुछ दिन पहले भी भारत ने मालदीव में क्षेत्रीय बैठक में ऐसे एक प्रयास को सफल नहीं होने दिया था। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबो में मंगलवार को बाल अधिकार समझौते पर हुए यूनिसेफ के दक्षिण एशियाई संसदीय सम्मेलन में कश्मीर में अधिकार मुद्दों को उठाने की कोशिश की जिसपर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। After Maldives, Pakistani delegation tries to rake up #Kashmir at…

(शिक्षक दिवस पर विशेष लेख) : आओ शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण करें

रायपुर। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब वे भारत के राष्ट्रपति थे तब कुछ पूर्व छात्रों और दोस्तों में उनसे अपना जन्मदिन मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि यह बेहतर होगा कि आप इस दिन को शिक्षकों के योगदान के तौर पर मनाए। इसके बाद 5 सितम्बर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हमारी जिंदगी में पहले शिक्षक होते हैं हमारे माता-पिता। आखिर सीखना-सिखाना…

अमित शाह की गर्दन में हुई गांठ को ऑपरेशन कर निकाला गया

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गर्दन के पिछले हिस्से में हुए लिपोमा (गांठ) को बुधवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मामूली ऑपरेशन से निकाल दिया गया। भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग ने एक बयान में बताया कि शाह को ‘मामूली ऑपरेशन’ के कुछ देर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले, भाजपा के स्थानीय नेताओं ने दावा किया था कि शाह स्वास्थ्य संबंधी कुछ जांच के लिए अस्पताल गए हैं, लेकिन बाद में पार्टी ने बताया कि उनका ‘मामूली…

बिहार में JD(U)-RJD का पोस्टर वार-पलटवार, लिखा- क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार ?

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं, लेकिन धीरे-धीरे ही सही इसकी गूंज सुनाई देने लगी है।बिहार में सत्ताधारी पार्टी JD(U) के नए नारे- क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार का विरोध करते हुए राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी RJD ने पटना स्थित अपने प्रदेश कार्यालय पर पलटवार कर “क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार लिखा एक पोस्टर लगवाया है। JD(U) ने अगले बिहार विधानसभा के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाला पोस्टर पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित अपने प्रदेश मुख्यालय पर…

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, दो बसें जलाईं, स्कूल-कॉलेज बंद

बेंगलुरू। मनी लॉन्ड्रिंग केस प्रवर्तन निदेशालय(ED)ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को गिरफ्तार करने के बाद से कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया है। रामनगर में मंगलवार देर रात दो बसों में आग लगा दी , जबकि कई बसों पर पथराव किया गया। पुलिस ने बताया कि रामनगर मंडल में करीब 10 बसों पर पथराव किया गया है। बसों के शीशे टूट कर बिखर गए हैं। रामनगर पुलिस ने बसों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। रामनगर के सभी स्कूल-कॉलेज आज…

आजीविका गतिविधि का नया केन्द्र बना गौठान, गौठान से गोबर, गोबर से बनेगा जैविक खाद व दवाईयां

रायपुर। गौठान को एक आजीविका गतिविधि केन्द्र के रूप में देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। गांवों में यूं तो गौठान जीवनशैली का एक अहम हिस्सा रहा हैं लेकिन इसे एक आय जनित गतिविधि केन्द्र के रूप में देख पाना मुश्किल था। लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दूरगामी सोच ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया। आज गांव-गांव में बने नये गौठान आजीविका गतिविधि केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। गरियाबंद जिले के ग्राम पारागांव, सढ़ौली, फुलकर्रा और मालगांव में महिला समूहों द्वारा…

नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत गौठान समिति के संचालन के लिए अलग-अलग स्तर पर सुझाव आमंत्रित

रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजनांतर्गत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत गौठान समिति के संचालन के लिए अलग-अलग स्तर पर सलाह ली जा रही है। इसी तारतम्य में आज धमतरी जिले के कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले की 57 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों, रोजगार सहायकों, महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं, चरवाहों सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गांवों में गौठान समिति के संचालन के लिए उनसे सुझाव आमंत्रित किए। विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रायपुर से आए राज्य स्तर के…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय रूस दौरे पर व्लादिवोस्तोक पहुंचे, मोदी-मोदी के नारों के बीच मिले भारतीयों से

व्लादिवोस्तोक। PM नरेन्द्र मोदी बुधवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर व्लादिवोस्तोक पहुंच चुके हैं। PM मोदी मंगलवार की रात नई दिल्ली से रूस की दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि PM मोदी का वहां पर 36 घंटा रूकने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे पांच सितंबर को बतौर मुख्य अतिथि पांचवें इकॉनोमिक फोरम को संबोधित करेंगे। व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी शिखर वार्ता की पूर्व संध्या पर मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के साथ उनका एक खास…

भाजपा की अरुण जेटली को श्रद्धांजलि, अमित शाह सहित कई हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

नई दिल्ली। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अनेक नेताओं एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि निः स्वार्थ और समर्पित जनसेवा से, अरुण जी भारत के इतिहास में अपनी अमित छाप छोड़ गए जो लोगों को देश सेवा के लिये प्रेरित करेगी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें जाने माने भजन गायक…