भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘काफी कमजोर’ IMF ने की चिंता जाहिर

वाशिंगटन। IMF ने कहा कि कॉरपोरेट एवं पर्यावरणीय नियामक की अनिश्चितता एवं कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से ‘काफी कमजोर’ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हालांकि कहा कि इसके बावजूद भारत चीन से बहुत आगे और विश्व की सबसे तेजी से विकास करने वाली बड़ी अर्थव्यस्था बना रहेगा। IMF प्रवक्ता गेरी राइस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम नए आंकड़े पेश करेंगे लेकिन खासकर कॉरपोरेट एवं पर्यावरणीय नियामक की अनिश्चितता एवं कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की…

‘तनाव लगातार बने रहने और बढऩे पर “आकस्मिक युद्ध” की आशंका से इनकार नहीं ’, पाक की गीदड़भभकी

जेनेवा। जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर से युद्ध की गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति से कभी भी युद्ध भड़क सकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति एक आकस्मिक युद्ध की ओर इशारा करती है। बुधवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कुरैशी ने कहा कि उनका मानना है कि पाकिस्तान और भारत दोनों एक संघर्ष के परिणामों को समझते…

भोपाल में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, कई लापता

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवर तड़के गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। यह घटना करीब 4 बजे हुई जब काफी संख्या में लोग नाव पर सवार होकर खाटलपुरा घाट पर गणपति को विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खटलापुरा मंदिर घाट पर नाव के टूटने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना के वक्त करीब 20 लोग इस नाव में सवार थे।…

DDCA ने फिरोजशाह कोटला का नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा, एक पवेलिन का नाम विराट के नाम

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता और खेल प्रशासक अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला का नमा अरुण जेटली स्टेडियम रखा। रंगारंग समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली के परिवार की मौजूदगी में अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। DDCA ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी फिरोजशाह कोटला पर नए पवेलियन स्टैंड का अनावरण किया। कोहली हाल में टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के…

महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा को झटका, NCP के दो पूर्व मंत्रियों ने थामा BJP का दामन

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा को बुधवार को उस समय झटका लगा जब दोनों पार्टियों के दो पूर्व मंत्रियों ने BJP का दामन थाम लिया। दिन में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल BJP में शामिल हुए और शाम होते होते राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाइक भी भगवा दल में शामिल हो गए। नाइक अपने साथ नवी मुंबई महानगरपालिक के 50 पार्षदों को भी सत्तारूढ़ दल में ले गए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द ही चुनाव का ऐलान होने वाला है। इसके…

‘‘देश इस वक्त गंभीर आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है, सरकार को आर्थिक मंदी का अहसास नहीं : पूर्व PM मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। पूर्व PM मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि खतरनाक बात है कि नरेंद्र मोदी सरकार को आर्थिक मंदी के बारे में अहसास नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई पार्टी महासचिवों-प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में सिंह ने यह भी कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक ले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के पूरा होने की…

झारखंड को मिली नई विधानसभा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

रांची। PM नरेंद्र मोदी ने कुटे ग्राम में यहां झारखंड विधानसभा के एक नव निर्मित भवन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 465 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। PM Shri @narendramodi inaugurates new Jharkhand Vidhan Sabha premises. #JharkhandWithModi pic.twitter.com/QHgHQlb3Pu — BJP (@BJP4India) September 12, 2019 प्रधानमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में इस भवन का उद्घाटन किया। इसे देश की पहली कागज रहित विधानसभा कहा गया है। इस भवन की आधारशिला मुख्यमंत्री ने 12 जून 2015 को रखी…

दुष्प्रचार, मनगढ़ंत खबरों मूर्खतापूर्ण बातें से नहीं बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को एक ठोस नीति की जरूरत : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस स्थिति को ठीक करने के लिए दुष्प्रचार की नहीं, बल्कि ठोस नीति की जरूरत है।एक अंग्रेजी दैनिक में छपे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साक्षात्कार का हवाला देते हुए गांधी ने यह भी कहा कि पहले सरकार को स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था को लेकर समस्या है। What India needs isn’t propaganda, manipulated news cycles & foolish theories about millennials, but a concrete plan…

600 साल तक राज करने वाले और 16-17 करोड़ की आबादी वाला मुस्लिम क्यों ‘भयभीत’ है : RSS कृष्ण गोपाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने देश में सभी धर्मों के बीच समन्वय की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि देश पर 600 साल तक शासन करने वाला और 16-17 करोड़ की आबादी वाला मुस्लिम समाज ‘भयभीत’ क्यों है जबकि कुछ लाख एवं हजार की आबादी वाले अन्य धर्मों के लोग भयभीत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भय है तो उसे दूसरे करने के लिए चर्चा करनी चाहिए। मुगल बादशाह शाहजहां के पुत्र और विचारक दारा शिकोह…

जम्मू-कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ध्रुवीकरण करने का पाकिस्तान का प्रयास हुआ खारिज : भारत

नई दिल्ली। भारत ने गुरूवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर के ध्रुवीकरण एवं राजनीतिकरण का पाकिस्तान का प्रयास खारिज हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि 4 या 5 बार झूठ दोहराने से कोई बात सच नहीं होती।’’ उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आतंकवादी ढांचे को समर्थन देने, उसका पोषण करने एवं बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका से अवगत है। Weekly Media Briefing by Official Spokesperson (September 12, 2019) https://t.co/rGFcumSKZU —…