नई दिल्ली। मोदी की सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को इस साल 78 दिन का बोनस देना का निर्णय किया है। इसका फायदा रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इस पर 2024 करोड़ रुपए का खर्च आने वाला है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने ई-सिगरेट कप पर बैन लगा दिया है। भारत में ई-सिगरेट को बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बार रेलवे के 11 लाख 52 हजार कर्मचारियों…
महीना: सितम्बर 2019
कश्मीर से कर्फ्यू हटाने तक भारत से नहीं होगी कोई बातचीत, UNGA में कश्मीर मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे : प्रधानमंत्री इमरान खान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में वह कश्मीर मुद्दा इतने जोरदार तरीके से उठाएंगे कि जैसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक खान ने कहा कि भारत के साथ वार्ता तब तक नहीं हो सकती, जब तक कि वह (नई दिल्ली) कश्मीर में कर्फ्यू नहीं हटा लेता है और आर्टिकल 370 हटाने के अपने फैसले को रद्द नहीं कर देता है। खबर में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को भरोसा दिलाया…
राहुल गाँधी का ‘हाउडी मोदी’ को लेकर कटाक्ष, पूछा- मोदी जी, अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए। गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, ‘हाउडी’ इकॉनमी डूइंग (अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है)? फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती।’’ “Howdy” economy doin’, Mr Modi? Ain’t too good it seems. #HowdyEconomyhttps://t.co/p2NTW3fLZo — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2019 गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 22…
पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना ने किया बड़ा युद्धाभ्यास, पाकिस्तान के उड़े होश
लेह। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में युद्धाभ्यास किया जिससे बाद से पाकिस्तान के होश उड़े हुए है। कश्मीर से आर्टिकल 370 ख़त्म करने के बाद भारत-पाक रिश्ते में आई तनातनी के बीच भारतीय सेना का यह युद्धाभ्यास उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। उन्होंने चीन से सटे भारतीय इलाकों के सुरक्षा हालात का भी जायजा लिया। हालांकि लद्दाख का यह क्षेत्र चीन के सीमा से सटा हुआ है जहां हमारे जवान चीनी सेना के आगे सीना ताने खड़े…
प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्ष को होने लगी परेशानी: अमित शाह
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। शाह ने कहा कि ये यात्रा तीन चरणों में झारखंड की सभी विधानसभाओं में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रांची वापस लौटेगी। शाह ने कहा कि रघुवर दास जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर नरेंद्र मोदी की सरकार आपने बनाई है। यहां भी दोबारा रघुवर दास की सरकार बना दीजिये, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर 1 प्रदेश बना देंगी। श्री…
राष्ट्रपति कोविंद के बाद अब PM मोदी को भी अपना एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं करने देगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद। भारत ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर उसका विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद से ही हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की नींदें हराम हो गईं। दोनों देशों के बीच पहले से बिगड़े संबंधों में खाई बढ़ती ही जा रही है। पाकिस्तान तो बड़ी अदावत के मूड में आ गया है। उसने पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को अपने एअर स्पेस से रास्ता नहीं दिया था और अब PM नरेंद्र मोदी के प्लेन के लिए भी मना कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने…
शिखर सम्मेलन में मोदी-चिनफिंग की मुलाकात में नहीं होगी कश्मीर पर बात, चीन ने पाक को दिया बड़ा झटका
बीजिंग। चीन का कहना है कि PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच नियोजित दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान कश्मीर मुद्दा संभवत: चर्चा का “बड़ा विषय” नहीं होगा। चीन की ओर से मंगलवार को कही गई यह बात इस लिहाज से अहम है कि भले ही उसका करीबी सहयोगी पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने के भारत के फैसले पर जोर-शोर से अभियान चला रहा हो लेकिन चीन को इस मुद्दे में खास दिलचस्पी नहीं है। पांच अगस्त को भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर का…
मुंबई में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे लगे हुए रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए ‘‘रेड’’ बारिश अलर्ट जारी किया है जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है। उन्होंने बताया कि यह संकेत देता है कि बृहस्पतिवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हो…
पटेल ने रोका था हैदराबाद को मुक्त कराके एक और कश्मीर जैसी स्थिति बनने से : जी किशन रेड्डी
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद ‘मुक्ति दिवस’ पर सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानी ने हैदराबाद को निज़ाम की हुकूमत से मुक्ति दिलाकर ‘ एक और कश्मीर-जैसी स्थिति बनने से रोक’ दी। भूतपूर्व हैदराबाद रियासत 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में शामिल हुई थी। इसके लिए भारत सरकार को ‘ऑपरेशन पोलो’ नाम से एक अभियान चलाना पड़ा था, क्योंकि रियासत में आंतरिक हालात ठीक नहीं थे। मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करके पटेल और हैदराबाद रियासत…
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, भगवा वस्त्र पहने लोग कर रहे हैं बलात्कार
भोपाल। BJP पर हमला करते हए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। आज भगवा पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इनके बयान से कांग्रेस…
