नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवंगत अरुण जेटली को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक प्रख्यात वक्ता, कुशल सांसद और व्यवहारकुशल नेता के रूप में याद किया जो सरकार एवं राजनीतिक दलों के बीच सेतु की भूमिका निभाते थे। BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कांग्रेस, सपा, तृणमूल, बसपा, राकांपा, अन्नाद्रमुक, द्रमुक के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के…
दिन: 10 सितम्बर 2019
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, किया दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम
लखनऊ/सहारनपुर। शरारती तत्वों की हरकत ने मंगलवार को सहारनपुर में एक बार फिर बवाल करा दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के घुन्ना गांव में सुबह के समय बाबा आंबेडकर की प्रतिमा टूटी मिली तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साई भीड़ और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को जाम कर दिया। शाकुंभरी देवी की यात्रा पर जा रहे हजारों श्रद्धालु पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने जब जाम खुलवाने के लिए बल प्रयोग किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया और श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट की।…
आखिर 72 वर्ष बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को माना भारत का अंग, UNHRC में PAK विदेश मंत्री की जुबां पर आया सच
जिनेवा। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पूरी दुनिया में मात खाए पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मीडिया से बातचीत के लिए मुखातिब हुए तो वो सच सामने आ गया जो इतिहास के पन्नों में 72 साल पहले दर्ज हो चुका था। आखिर 72 वर्ष बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा मान लिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया को यह दिखाना…
जम्मू-कश्मीर पर चीन-पाक के साझा बयान को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K हमारा अभिन्न अंग है
नई दिल्ल। जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने की बात पर भारत सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है। भारत सरकार ने चीन और पाकिस्तान की कश्मीर मुद्दे पर साझा बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हम जम्मू-कश्मीर पर चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान को खारिज करते हैं। भारत ने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर हमारा अभिन्न अंग (हिस्सा) है। बता दें कि चीनी विदेश मंत्री के हालिया दौर पर दोनों देशों ने संयुक्त…
जिनेवा UNHRC में भारत का पकिस्तान को करारा जवाब, झूठ की कमेंट्री चला रहा पाकिस्तान
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में पाकिस्तान की तरफ से रखे गए झूठ के पुलिंदों पर करार जवाब देते हुए उसे आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की तरफ से कश्मीर पर दिए बयान को भारत ने वैश्विक आतंक के केन्द्र की तरफ से बोला गया बेबुनिया झूठ करार दिया। UNHRC में विदेश सचिव (ईस्ट) विजय ठाकुर सिंह ने कहा- “एक प्रतिनिधमंडल की तरफ से मेरे देश के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं।…
ट्रेन में शराबियों के हुड़दंग में फसे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, परेशान होकर बुलाई पुलिस
नई दिल्ली। नई दिल्ली से इंदौर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में शराबियों के हुड़दंग की बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी फस गए। इंदौर इंटरसियी एक्सप्रेस केAC कोच में शराब की महफिल और हंगामा की वजह से ओम बिड़ला ने परेशान होकर पुलिस बुला ली। गौरतलब है कि लोकसभा स्पीकर AC फर्स्ट AC में सफर कर रहे थे। कुछ अन्य युवक भी सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन नई दिल्ली से रवाना हुई इन सभी युवकों ने शराब पीना शुरू कर दिया। इसके बाद हंगामा…
जम्मू कश्मीर में अस्थायी प्रतिबंधों का मकसद शरारती तत्वों की मंशा को नाकाम बनाना : वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति M वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विभिन्न नागरिक सुविधाओं पर अस्थायी प्रतिबंधों का उद्देश्य उपद्रव और अशांति फैलाने की शरारती तत्वों की मंशा को नाकाम बनाना है और अब इन प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। नायडू ने जम्मू कश्मीर में हाल ही में निर्वाचित पंच और सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि राज्य में पांच अगस्त को संविधान का आर्टिकल 370 निष्प्रभावी घोषित किये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये…
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को बताई वजह
मुंबई। 2019 लोकसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई जिन्होंने उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव में षडय़ंत्र रचा, जिसके कारण वह चुनाव हार गई। ज्ञात हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला ने 16 मई को तत्कालीन महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उर्मिला ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मेरे इस्तीफे के…
प्रधानमंत्री मोदी ने किया मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियन पाइपलाइन का उद्घाटन, बोले- यह रिश्तों का प्रतीक
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री KP शर्मा ओली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया। यह दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइन है। A special day for India-Nepal friendship! My friend, PM Oli and I jointly inaugurated South Asia’s first cross-border petroleum products pipeline from Motihari in India to Amlekhgunj in Nepal. You would be happy that this project has been completed much ahead of schedule. pic.twitter.com/4i5IU4Qv7a — Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2019…
आर्टिकल 370 के कारण जम्मू कश्मीर में पनप रहा था अलगाववाद : जे.पी. नड्डा
जयपुर। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष दर्ज के कारण वहां अलगाववाद पनप रहा था। उन्होंने यहां संवादददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का विषय लंबे समय से चला आ रहा था और उसकी वजह से ही राज्य में अलगाववाद पनप रहा था। जम्मू कश्मीर के भारत की मुख्यधारा में होने के बावजूद वहां अलगाववादी ताकतें सिर उठाकर समस्याएं पैदा कर रही थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के हटने और 35A…
