भारतीय संस्कृति धार्मिक मान्याताओं से भरी पड़ी है। यहां की हर परंपरा किसी ना किसी कहानी से जुड़ी हुई है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं होती है। यदि महिला पूजन कर रही है तो उसे नारियल तोडऩे के लिए पुरुष का ही सहारा लेना पड़ता है। हिंदू धर्म में नारियल – श्रीफल बहुत ज्यादा महत्त्व है। जिसके बगैर कोई भी शुभ काम पूरा नहीं होता है। यह है मान्यता :– हिंदू धर्म में नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है ऐसी मान्यता है कि…
दिन: 5 सितम्बर 2019
CM केजरीवाल ने सीलमपुर बिल्डिंग हादसे में घटनास्थल का किया निरीक्षण, मुआवजा का किया ऐलान
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में इमारत ढहने की घटना की तत्काल जांच के बृहस्पतिवार को आदेश दिए। इस घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। यह निर्माणाधीन इमारत सोमवार रात को ढह गई। बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल…
असम NRC संयोजक प्रतीक हजेला के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज
गुवाहाटी। राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की अंतिम सूची में ‘‘विसंगतियों’’ के लिए NRC के असम संयोजक प्रतीक हजेला के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक वकील और मुस्लिम छात्र संगठन अखिल असम गोरिया-मोरिया युवा छात्र परिषद ने डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी में हजेला के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि चंदन मजूमदार ने बुधवार को डिब्रूगढ़ पुलिस थाने में हजेला के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। उनका नाम NRC की अंतिम सूची में नहीं है। मजूमदार ने आरोप लगाया कि…
अगले पांच वर्षो में हर घर की रसोई तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री खट्टर
जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद दोगुनी गति से प्रदेश का विकास होगा। अगले पांच वर्षो में प्रदेश के हर घर की रसोई तक पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार देर रात जींद शहर के झांझ गेट पर आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री ने ये बात कही। जींद शहर में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर कई जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने मकानों व दुकानों की छतों से…
पाकिस्तान ने LOC के पास तैनात किए 2000 जवान, घुसपैठ की कोशिश को दे सकते हैं अंजाम !
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से लगातार पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर सेना की एक और टुकड़ी को तैनात किया है। यह टुकड़ी पुंछ इलाके के समीप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बाग और कोटली सेक्टर में तैनात की गई है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना की इस टुकड़ी में 2000 से अधिक सैनिक हैं। पाक सेना ने टुकड़ी को…
NEW MOTOR VEHICLES ACT : ऐसा समय आना चाहिए कि किसी को दंड नहीं मिले और सभी नियमों का पालन करें : गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना ठोंकने पर कहा है कि सरकार जुर्माना की सीमा बढ़ाने की इच्छा नहीं रखती है। मुद्दा यह है कि ऐसा समय आना चाहिए कि किसी को दंड नहीं मिले और सभी नियमों का पालन करें। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और कानून का डर भी बना रहना चाहिए। 1 सितंबर से लागू हुए इस नए नियम के बाद देश में कई ऐसे मामले…
पी. चिदंबरम को झटका जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 19 सितंबर तक भेजा तिहाड़ जेल, अलग कोठरी में रखने का आदेश
नई दिल्ली। INX MEDIA मामले में दिल्ली की एक अदालत (CBI कोर्ट) ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेज दिया है। अदालत ने पी. चिदंबरम को 19 सितम्बर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। चिदंबरम की जेड सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अदालत ने उन्हें अलग कोठरी में रखने के निर्देश दिए। सॉलिसीटर जनरल ने आश्वासन दिया कि जेल में चिदंबरम के लिए पर्याप्त सुरक्षा होगी। चिदंबरम की दो दिन की CBI की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद INX MEDIA…
EEF में बोले प्रधानमंत्री मोदी, भारत और रूस मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे
व्लादिवोस्तोक। रूस के व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकॉनमिक फोरम में पीएम मोदी ने संबोधन दिया। मोदी ने न्योते के लिए पुतिन का आभार जताते हुए कहा कि मैं इस आमंत्रण के लिए राष्ट्रपति पुतनि का आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे यह निमंत्रण आम चुनाव के पहले दिया था। 130 करोड़ भारतीयों ने राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण और मुझ पर भरोसा जताया। भारत और पूर्वी हिस्से का रिश्ता बहुत पुराना है, भारत पहला देश है जिसने यहां पर अपना दूतावास खोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोवियत…
INX MEDIA CASE में पी.चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, ED मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली। INX MEDIA CASE से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ED मामले में अग्रिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चिदंबरम को अग्रिम जमानत इसलिए नहीं दी जा सकती क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी ने ED की दलील मान ली है, जिसमें उन्होंने हिरासत में लेकर पूछताछ की बात की है। सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम…
रूस में मलेशिया के PM से मिले प्रधानमंत्री मोदी, उठाया जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा
व्लादिवोस्तोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर बिन मोहम्मद से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए द्विपक्षीय संबंधों को विविधतापूर्ण बनाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के पूर्वी सुदूर क्षेत्र में यहां पूर्वी आर्थिक मंच (EEF2019) की पांचवीं बैठक के इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि व्लादिवोस्तोक में बैठकें जारी हैं। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-मलेशिया सहयोग को विविधतापूर्ण बनाने के तरीकों पर…
