अलीगढ। PM नरेन्द्र मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइंस) अनिल समानिया ने गुरूवार को बताया कि हमदर्द नगर के रहने वाले मोहम्मद जैद राशिद को फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। AMU के प्रवक्ता शफी किदवई ने संवाददाताओं को बताया कि इस प्रकरण को गलती से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर से जोड दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमने पता लगाया है कि…
महीना: अगस्त 2019
राजीव 1984 में सत्ता में आए लेकिन कभी भी भय पैदा करने के लिए सत्ता का इस्तेमाल नहीं किया : सोनिया गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी साल 1984 में सत्ता में आए थे, लेकिन उन्होंने कभी भी सत्ता का इस्तेमाल भय पैदा करने के लिए नहीं किया। सोनिया ने कहा कि राजीव ने न ही स्वतंत्रता खत्म किया और नहीं लोगों की लिबर्टी छीनी। LIVE: Congress President Smt. Sonia Gandhi addresses event for former PM Shri Rajiv Gandhi #Rajiv75 https://t.co/cFOqEtoNVm — Congress (@INCIndia) August 22, 2019 राजीव गांधी को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की…
INX मीडिया केस में चिदंबरम को लगा बड़ा झटका, 26 अगस्त तक रहेंगे CBI की हिरासत में
नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को CBI के विशेष कोर्ट ने 26 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले CBI की तरफ से 5 दिन की CBI रिमांड देने की मांग की गई थी। CBI की तरफ से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चिदंबरम की रिमांड जरूरी है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार को CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन दर्शन हमारे लिए प्रेरणादायी है। उनके उपदेश हमें जीवन जीने का सही रास्ता दिखाते हैं। श्री बघेल ने कहा कि श्री कृष्ण ने हमें परिणाम की चिंता किये बगैर कर्म करने की शिक्षा दी है। भगवान श्रीकृष्ण हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने के लिए प्रेरित करते हैं।
पुरखों के सपने होंगे साकार: लोगों की बढ़ी क्रय शक्ति और बढ़ा मान-सम्मान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पुरखों के सपनों को साकार करने के लिए तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं। जनता की नब्ज को पहचानते हुए मुख्यमंत्री ने हाल के 6-7 माह में प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कई निर्णय लिए हैं। औद्योगिक वातावरण को बदलने के लिए खनिज आधारित उद्योगों के स्थान पर कृषि आधारित नए उद्योगों की स्थापना के लिए पहल की जा रही है, इससे जहां स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा वहीं किसानों और वनाचलों…
‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने लगभग 08 माह के कार्यकाल में एक विशेष पहचान स्थापित की है। (इसमें ढाई से तीन माह तक लोकसभा चुनाव 2019 की आदर्श आचरण सहिता प्रभावशील रही) चाहे वह किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ हो, या 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से वाजिब दाम देकर समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन शामिल है। ऋण माफी योजना से प्रदेश के 19 लाख किसानों के 11 हजार करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज माफ किया गया। प्रदेश की मेहनतकश किसानों के पसीने…
पिता पी चिदंबरम के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई : कार्ती चिदंबरम
नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में अपने पिता पी चिदंबरम के साथ आरोपी कार्ती चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि सरकार ”राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर रही है। लोकसभा सदस्य कार्ती ने ट्वीट कर दावा किया कि उनके पिता के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की जा रही है जबकि उनके परिवार का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा, ”मेरा INX मीडिया मामले से कोई लेनादेना नहीं है। हमारी सारी संपत्ति और देनदारियों का ब्यौरा घोषित है। मैंने कई बार यह बात कही है।…
करीब 30 घंटे के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद घर की दीवार फांद कर पी चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। आज दिन भर चले सियासी नाटकीय ड्रामे के बाद CBI ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। INX मीडिया मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी उनके दिल्ली स्थित जोरबाग वाले घर से की गयी। गिरफ्तार करने के लिए CBI अधिकारियों को चिदंबरम के घर के अंदर दीवार फांद कर जाना पड़ा था। चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस और CBI के अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने का प्रयास करते हुए भारी हंगामा भी किया लेकिन पुलिस ने जल्द ही जवानों की…
ED नोटिस के बाद राज ठाकरे के समर्थन में आए उद्धव, कहा- कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं
मुंबई। आईएलऐंडएफएस मामले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष मनसे प्रमुख राज ठाकरे की पेशी से एक दिन पहले बुधवार को उन्हें उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का अप्रत्याशित समर्थन मिला। राज को भेजे ईडी के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूछताछ से कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है।’’ बहरहाल, उद्धव ने हाल ही में राज के इस प्रस्ताव को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी कि पश्चिमी महाराष्ट्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर…
मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट को रद्द करने से किया इंकार
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुरी के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गैर जमानती वारंट को रद्द करने से मना कर दिया। निचली अदालत ने बैंक कर्ज फर्जीवाड़े से जुड़े धन शोधन के एक अलग मामले में मंगलवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 6 दिन की हिरासत में भेज दिया था। अदालत का ताजा आदेश ऐसे समय आया है, जब…
