रायपुर। हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोला-तीजा‘ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। पोला त्यौहार के लिए संस्कृति विभाग और तीजा के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। हरेली की तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर भी इन दोनों पारम्परिक त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ का पोला तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल…
महीना: अगस्त 2019
विश्वास, सुरक्षा और विकास की नीति से नक्सलवाद करेंगे समाप्त : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सलवाद और आदिवासी इलाकों में हमारी नीति विश्वास, सुरक्षा और विकास की रही है। इस नीति के ही दम पर हम प्रदेश से नक्सलवाद का जड़ से समाप्त करेंगे। इसके बिना नक्सल समस्या को खत्म नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। Had a very fruitful meeting with the…
G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बौखलाए इमरान ने दी परमाणु युद्ध की गीदड़ धमकी
इस्लामाबाद। G-7 शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि भारत ने हमें दिवालिया करने की कोशिश की है। इसके साथ ही इमरान खान ने एक बार फिर से कश्मीर राग छेड़ा है। कश्मीर मुद्दे पर मुंह की खाने वाले पाकिस्तान के PM इमरान खान ने गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर भारत को परमाणु हमले की धमकी दे दी है। इसी के साथ उन्होंने यह भी…
रिकॉर्ड स्तर पर सोने की कीमत, पहली बार 40 हजार के पार
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया। सोने का भाव पहली बार 40 हजार के पार चला गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली और यह 45 हजार के पार चला गया। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी अमेरिका और चीन में जारी व्यापार युद्ध के कारण कीमतों में तेजी बनी गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 11 बजे सोने की कीमत ने 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था। इस दौरान सोने…
सुप्रीम कोर्ट से पी चिदंबरम को बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, 30 अगस्त तक बढ़ी हिरासत
नई दिल्ली। INX मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली। अदालत ने साफ कर दिया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जो टिप्पणी की है उस पर दखल नहीं दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि अगर चिदंबरम जमानत चाहते हैं तो उन्हें निचली अदालत का रुख करना होगा। इसका अर्थ ये है कि चिदंबरम CBI की हिरासत में ही रहेंगे। इन सबके बीच ED की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।…
जी -7 में बोले मोदी, हम किसी तीसरे देश को नहीं देना चाहते कष्ट, कश्मीर पर भारत अटल नही पसंद दखल
बिआरित्ज। PM नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुंजाइश को सोमवार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय रूप से सभी मुद्दों पर चर्चा कर समाधान कर सकते हैं और हम किसी तीसरे देश को कष्ट नहीं देना चाहते। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बगल में बैठकर मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी ने यह टिप्पणी की। ट्रंप ने PM मोदी से मुलाकात से पहले कहा था कि वह फ्रांसीसी शहर बिआरित्ज में जी-7 शिखर…
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं में लिप्त 22 अधिकारियों को घर बैठाया
नई दिल्ली। क्या करप्शन खत्म नहीं हो सकता। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, हो सकता है। बस थोड़ा सा बदलाव लाना होगा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान PM मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने रुख को कुछ इस तरह जाहिर कर संकेत दे दिया था कि केंद्र में काबिज मोदी सरकार इसे लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर हैं। दूसरे कार्यकाल के शुरूआती दौर में ही इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के…
UAE के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी
अबुधाबी। PM नरेंद्र मोदी को भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिये शनिवार को उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया गया। इससे पहले कई विश्व नेता इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं, जिनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एवं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल हैं। Prime Minister @narendramodi met Prince Salman bin Hamad bin Isa Al Khalifa, the Crown Prince of Bahrain. They discussed ways to strengthen the…
’पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक प्रगट किया’
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है । श्री अरुण जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा की है सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मुख्यमंत्री…
ड्राइवर-निजी स्टाफ के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का खर्च जेटली ही वहन करते थे, उन्होंने अपने ड्राइवर के बच्चों को भी वहीं पढ़ाया जहाँ उनके बच्चे पढ़े
नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की शख्सियत का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जिस स्कूल से उनके बच्चों ने पढ़ाई की चाणक्यपुरी स्थित उसी कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में उन्होंने अपने ड्राइवर और निजी स्टाफ के बच्चों को भी पढ़ाया। जेटली अपने निजी स्टाफ के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते थे। उनके परिवार की देखरेख भी अपने परिवार की तरह ही करते थे, क्योंकि वे इन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे। दूसरी ओर, कर्मचारी भी परिवार के सदस्य की तरह…
