मुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई सालों से योगा कर रही हैं और वह फिटनेस के टिप्स अपने फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को योगा, मेडिटेशन, अच्छी डाइट लेने की सलाह देती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिसका कारण है कि शिल्पा ने अपने फैंस के लिए 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया। अब आप सोच रहे होंगे की फैंस के…
महीना: अगस्त 2019
INX मीडिया केस में दिल्ली HC से चिदंबरम की अग्रिम जमानत खारिज, CBI-ED पहुंची चिदंबरम के घर, मोबाइल बंद चिदंबरम नदारद
नई दिल्ली। INX मीडिया केस में दिल्ली हाईकोर्ट से मंगलवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कद्दावर कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तार की तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मंगलवार की शाम को पहले CBI चिदंबरम के घर पहुंची और उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस नेता के घर पहुंची। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट अग्रिम याचिका दाखिल की। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर जल्द सुनवाई…
केजरीवाल ने दिखाई 25 नई बसों को झंडी, मनोज तिवारी ने ट्वीट कर किया कटाक्ष
नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1,000 ‘स्टैंडर्ड फ्लोर’ बसों की पहली खेप के तहत 25 नयी बसों को मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिल्ली सरकार ये बसें चरणबद्ध तरीके से खरीद रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात-आठ साल में सार्वजनिक परिवहन में एक भी नयी बस नहीं जोड़ी गई। इन 25 नयी बसों में अशक्त जन यात्रियों के लिए हाइड्रॉलिक लिफ्ट, के अलावा सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और ‘पैनिक बटन’ भी होंगे। दिल्ली के राजघाट बस डिपो में मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने नई बसों की fleet…
अनुराग कश्यप के खिलाफ BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘‘सेक्रेड गेस्म’’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कश्यप निर्देशित वेब सीरीज के जरिये हिंदुओं और सिखों की भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है। Complaint Registered against Anurag Kashyap for Hurting Religious Sentiments By @BJP4Delhi Spokesperson @TajinderBagga. https://t.co/LgfXOBphS3 pic.twitter.com/AjTcv9ko8O — JASPREET SINGH MATTA (मोदी का परिवार) (@JasMatta) August 20, 2019 बग्गा ने…
चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-2 ,इसरो प्रमुख के. सिवान ने कहा, बहुत मुश्किल थे वे 30 मिनट
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में प्रवेश करने के अंतिम 30 मिनट बहुत मुश्किल भरे थे। यह कहना है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के. सिवान का। इस महत्वपूर्ण चरण के तुरंत बाद सिवान ने बताया कि अभियान के अंतिम 30 मिनट बहुत मुश्किल भरे थे। घड़ी की सुई के आगे बढऩे के साथ-साथ तनाव और चिंता बढ़ती गई। चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करते ही अपार खुशी और राहत मिली। उन्होंने कहा, हम एक बार फिर चांद पर जा रहे…
मुख्यमंत्री निवास पर 21 अगस्त को जन चौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 21 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने दी हलषष्ठी की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हलषष्ठी (हरछठ) के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर माताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा कि हलषष्ठी के दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। राज्य सरकार भी बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में कुपोषण एक बड़ी समस्या है। आगामी 3 सालों में छत्तीसगढ़ को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। कुपोषण समाप्त करने…
ट्रम्प ने इमरान से की बात, भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने की दी नसीहत
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से कश्मीर मामले में क्षेत्र में तनावकम करने की अपील की। साथ ही स्थिति को ‘‘गंभीर’’ बताया। ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से सोमवार को फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर करीब 30 मिनट बात करने के बाद उन्होंने खान से बात की। मोदी ने बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा ‘‘भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे’’का मुद्दा उठाया।…
17 कैबिनेट मंत्री एक पूर्व CM और दो पूर्व डिप्टी CM के साथ, येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस विस्तार में 17 मंत्रियों को शामिल किया गया, जिसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व डिप्टी सीएम शामिल हैं। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था। बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री ने 20 अगस्त को…
जाकिर नाईक नहीं दे पाएगा अब धार्मिक उपदेश, मलेशिया ने लगाया प्रतिबंध
कुआलालंपुर। भारत को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाईक की तलाश है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भारत ने पूर्व में मलेशिया से आग्रह किया था। इसके अलावा वह भारत को लेकर कई बार भडक़ाऊ बयान दे चुका है। इस बीच मलेशिया सरकार ने नाईक के धार्मिक उपदेश देने पर पाबंदी लगा दी है। मलेशिया पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जाकिर नाईक के उपदेश देने पर बैन लगाया गया है। पुलिस को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। रॉयल मलेशिया…
