मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आर्शीवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आर्शिवाद मांगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, सांसद दीपक बैज, विधायक मोहन मरकाम भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज दंतेवाड़ा में मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/6KZyZn4hLf — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 16, 2019

बिहार मुजफ्फरपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मामला दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में वकील सुधीर ओझा ने सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की कोर्ट में प्रियंका गांधी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और लोअर कोर्ट के निर्णय का अवमानना करने के आरोप में परिवाद पत्र दर्ज कराया है। पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक…

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलीजी के नाम पर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में बनाए जाएंगे आवासीय विद्यालय: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे। इसके साथ ही उनके नाम नाम पर बटेश्वर में एक स्मारक भी बनाया जा रहा है। राजधानी के लोकभवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आज लखनऊ में श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि के…

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर चिदंबरम के बदले सुर, जनसंख्या नियंत्रण सहित तीन मुद्दों की की तारीफ़

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की तीन बातों का शुक्रवार को स्वागत किया जिनमें जनसंख्या नियंत्रण प्रमुख है। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से कही गई तीन बातों का स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने मोदी की इन तीन बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटा परिवार होना देशभक्तिपूर्ण कर्तव्य है। पूंजी का सृजन करने वालों का…

हरियाणा में गरजे शाह, आर्टिकल 370 को हटा हमने सरदार पटेल के सपने को पूरा किया

जींद। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के जींद में आस्था रैली को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब इससे पहले विधानसभा चुनाव में मैं हरियाणा आया था, तब 47 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनीं थी, अबकी बार मैं फिर आया हूं तो आपसे आह्वान करता हूं कि इस बार 75 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाइए। हरियाणा के जींद में आयोजित ’आस्था रैली’ को संबोधित किया। पिछली बार हरियाणा ने भाजपा को 47 सीटों पर आशीर्वाद…

परमाणु हथियार को लेकर हमारी No First Use की पॉलिसी रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा : राजनाथ

पोखरण। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण में कहा कि अभी तक हमारी न्यूक्लियर को लेकर पॉलिसी No First Use की रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि पोखरण वह क्षेत्र है जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटलजी के दृढ़ संकल्प को देखा और अभी तक नो फर्स्ट यूज के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करता…

सुपोषित दन्तेवाड़ा अभियान शुभारंभ, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने कटिबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान और बिहान महिला समूह के सम्मेलन में शाामिल हुए। उन्होंने स्थानीय मेढका डोबरा स्टेडियम में अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन परोसकर सम्पूर्ण जिले में सुपोषण दंतेवाड़ा महाअभियान की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा गांधी जी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर से यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कुपोषण और एनीमिया से पीड़ितों को प्रतिदिन निःशुल्क पौष्टिक भोजन प्रदान किया…

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ही रहेंगे,BCCI ने किया ऐलान

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ही रहेंगे यह बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि वे 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के हारने के बाद आवाज उठने लगी थी कि कोच पद से रवि शास्त्री काे हटा दिया जाएगा। The CAC reappoints Mr Ravi Shastri as the Head Coach of the Indian Cricket Team. pic.twitter.com/vLqgkyj7I2 — BCCI (@BCCI) August 16, 2019…

सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 मामले की सुनवाई टली, लगाई फटकार SC ने कहा- दोबारा दायर करें याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (SC) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को कानूनी चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। उच्चतम न्यायालय (SC) ने याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा से कहा कि आर्टिकल 370 पर केंद्र के कदम के खिलाफ उनकी याचिका का कोई मतलब नहीं है। साथ ही उन्हें दोबारा याचिका दायर करने के लिए कहा। इसी के साथ कोर्ट ने शर्मा से कहा कि यह किस तरह की याचिका है ? इसे खारिज किया जा सकता था,…

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति कोविंद,PM मोदी,शाह समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक सदैव अटल पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वाजपेयी के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने भजन और भक्ति संगीत के बीच दिवंगत भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी। Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. His thoughts and words live on. We will always cherish his contribution to India’s development. Paid tributes to Atal Ji at Sadaiv Atal this morning. pic.twitter.com/RRZFnlcfTT…