भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। बुधवार शाम उनको भोपाल के नर्मदा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। गौर पिछले कई दिनों से दिल्ली में भर्ती थे। इसके बाद 27 जुलाई को दिल्ली से भोपाल उनके घर पर शिफ्ट हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ग़ौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे।यही कामना। — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 7, 2019 काफी दिनों से घर…
दिन: 7 अगस्त 2019
Article 370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को भेजा वापस, द्विपक्षीय व्यापार भी किया खत्म
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान में बौखलाहट देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर से Article 370 के हटाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले से तिलमिलए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंधों को तोडऩे का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने भारत के राजदूत को निकालने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस जाने को कहा है। साथ ही उसने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को भी निलंबित कर दिया है। सूत्रों के हवाले…
नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सोना, दस ग्राम सोना 38 हजार के पार
दिल्ली/अहमदाबाद। मजबूत विदेशी संकेतों और घरेलू बाजार में आई जबरदस्त तेजी से सोना बुधवार को देश के सर्राफा बाजार में सोना (Gold) 38,000 रुपए प्रति 10 ग्रामसे ऊपर चला गया। घरेलू वायदा बाजार में सोना फिर नई ऊंचाई पर जा चुका है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला गया है जोकि मासिक आधार पर अगस्त 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना बुधवार को 1,503.25 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि मासिक आधार पर अगस्त…
इस्लामाबाद में दिखे ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है” कल बलूचिस्तान-POK लेंगे के बैनरपोस्टर, पाक पुलिस परेशान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कई भारत समर्थक बैनर दिखाई दिए जिन्हें लेकर पाकिस्तान पुलिस परेशान है। सोमवार को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले ARTICLE 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया। बैनरों पर शिवसेना नेता संजय राउत के संदेश लिखे हुए थे, जिन्हें हटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बैनर के…
UNGCA अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, कहा-असाधारण महिला और नेता थीं सुषमा
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGCA) की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा ने भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की प्रशंसा करते हुए उन्हें असाधारण महिला और नेता बताया है। फिलहाल ब्रिटेन के दौरे पर गईं एस्पिसोना ने ट्वीट किया कि अपना जीवन जनसेवा में समर्पित करने वाली असाधारण महिला और नेता सुषमा स्वराज के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। सुषमा स्वराज का मंगलवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। एस्पिसोना ने आगे कहा कि भारत दौरे पर मुझे उनसे मिलने का सम्मान प्राप्त हुआ था…
आर्टिकल 370 खत्म हो जाने के बाद अब कश्मीर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा: CM योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिकल 370 के बारे में लिया गया निर्णय जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के विकास के लिए एक नया क्रांतिकारी कदम है। योगी ने राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के बारे में लिया गया निर्णय जम्मू कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के विकास के लिए एक नया क्रांतिकारी कदम है। आर्टिकल 370 खत्म हो जाने के बाद…
ओजस्वी वक्ता सुषमा स्वराज के सम्मान में हरियाणा-दिल्ली में दो दिन का रहेगा राजकीय शोक
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। उनके पार्थिव देह को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हरियाणा सरकार ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में 2 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। Haryana Government will observe a 2 day State mourning in honour of Senior BJP leader and…
राजस्व हित को ध्यान रख सरकार ने हटाया वैट रियायत, पेट्रोल-डीजल में प्रति लीटर 2.25 रूपए की होगी बढ़ोत्तरी, नई दरें 8 अगस्त से होंगी प्रभावशील
रायपुर। राज्य में पेट्रोल और डीजल की नई दरें 8 अगस्त से लागू होंगी। राजस्व हित को देखते हुए राज्य में डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर पर दी गई रियायत को हटा दिया गया है। रियायत हटाने के बाद भी छत्तीसगढ़ में वैट की दर कम होने के कारण सीमावर्ती राज्यों जैसे मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और ओडिशा आदि राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल का मूल्य कम होगा। राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत नई दरें 8…
पंचतत्व में विलीन सुषमा स्वराज, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई, बेटी बांसुरी ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्म
नई दिल्ली। लोधी रोड में सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को पूरी की उनके साथ सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल मौजूद थे। भाजपा मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन हुए। जिसके बाद सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए लोधी रोड ले जाया गया। बता दें कि सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ…
सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पश्चात उनके निवास स्थान पहुंचे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AMS) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। 67 वर्षीय सुषमा स्वराज के निधन पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखें। I…
