मोदी सरकार की बड़ी जीत : राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी 370 वोट से धरा हुई धारा 370, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास

नई दिल्ली। संसद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी ARTICLE 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म करने के संकल्प को मंजूरी दी।। राज्यसभा के बाद अब लोकसभा से भी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को पास कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर लोकसभा में वोटिंग के दौरान पक्ष में जहां 370 वोट पड़े वहीं, विपक्ष में 70 वोट पड़े। हालांकि, इस दौरान समाजवादी पार्टी ने वोटिंग से खुद को अलग रखा और वॉक आउट किया। बता दें कि सोमवार को…

जम्मू-कश्मीर से ARTICLE 370 हटाए जाने पर बौखलाया पाकिस्तान, दी युद्ध की धमकी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद पाकिस्तान बौखलाया गया है और भारत को सीधे तौर पर युद्ध की चेतावनी तक दे डाली है। इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर को एक और फिलिस्तीन बनाने की कोशिश कर रही है। चौधरी ने आगे सांसदों से कहा कि संसद में बेकार के विषयों पर उलझने के बजाय हमें भारत का जवाब खून, आंसू और पसीने से देना होगा। हमें जंग के लिए तैयार रहना होगा। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान…

ARTICLE 370 : लोकसभा में कांग्रेस की हुई किरकिरी, रंजन चौधरी के बयान से नाराज सोनिया गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिए गए कि कांग्रेस को नीचा देखना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनुच्छेद 370 पर ऐसा सवाल पूछा बैठे कि गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी खिंचाई कर दी। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस को अपना रुख साफ करना चाहिए कि क्या कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र (UN) मॉनिटर करे। लोकसभा अधीर रंजन चौधरी ने जो पक्ष रखा है उससे सोनिया गांधी नाराज हैं।…

ARTICLE – 370 : पार्टी लाइन से अलग राजस्थान कांग्रेस के दो नेताओं ने मोदी सरकार का किया समर्थन

जयपुर। कश्मीर में ARTICLE – 370 रद्द करने पर कांग्रेस पार्टी ने बेशक लोकसभा व राज्यसभा में इसका विरोध किया, मगर राजस्थान कांग्रेस के दो नेताओं ने भाजपा के इस कदम का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार को बधाई दी है। राजस्थान के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीट किया कि यह मेरी निजी राय है। जम्मू-कश्मीर से ARTICLE – 370 को खत्म करना सरकार का ऐसा पहला फैसला है, जिसका मैं स्वागत करता हूं। ARTICLE – 370 में बदलाव के लिए तानाशाही नहीं होनी चाहिए। इसे लोगों का…

ARTICLE 370, मोदी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज जम्मू कश्मीर से ARTICLE 370 को हटाने की प्रक्रिया को चुनौती दे दी गई है। वकील मनोहर लाल शर्मा ने अपनी याचिका में बताया कि 370 को हटाने के लिए सरकार ने 367 में जो संशोधन किया है, वह असंवैधानिक है। मोदी सरकार ने मनमाने और असंवैधानिक ढंग से कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट से अधिसूचना को असंवैधानिक घोषित कर रद्द करने की मांग भी की गई है। ज्ञात हो कि मोदी सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गोस्वामी तुलसीदास जयंती की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 अगस्त तुलसीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस ने जन-जन तक मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्शों को पहुंचाया। उन्होंने मूल संस्कृत रामायण को आसान बनाकर छंदों और रस का ऐसा प्रयोग किया कि रामचरितमानस आम लोगों में लोकप्रिय हो गई। उन्होंने हनुमान चालीसा जैसे अन्य कई ग्रंथों की रचना की।

मुख्यमंत्री को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को इंडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर विधायक गुलाब कमरो, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बी.पी.एस.नेताम, डॉ. शंकर लाल उइके, कुंदनसिंह ठाकुर, एच.के.सिंह, नवीन कुमार भगत सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री संदेश के वाचन के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। जिला दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, कोरबा में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.…

Article 370: ‘लोगों से बनता है देश, जमीन से नहीं’ : राहुल गांधी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370की अधिकतर धाराएं हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के कदम की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कार्यपालिका की शक्तियों का दुरुपयोग करने का देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, जम्मू-कश्मीर का एकतरफा ढंग से विभाजित करके, निर्वाचित प्रतिनिधियों को कैद करके और संविधान का उल्लंघन करके राष्ट्रीय एकीकरण आगे नहीं बढ़ने वाला है। यह देश भूखंड से नहीं, बल्कि उसकी जनता से बनता है।…

भारत का ऐतिहासिक दिन-धारा 370 खत्म, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक

15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआं। उसके बाद आज का दिन ऐतिहासिक है, जब कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दिया गया। लम्बे समय से चल रहे विवाद अब खत्म कर दिया गया है, जिसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हो गया। सही कहा जाए तो भारत देश को पूरी आजादी आज ही मिली है। इस आजादी के लिए भारत के कितनों वीर जवानों एवं आम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। धारा 370 के कारण पाकिस्तान हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाते आ रहे थे। इस निर्णय…