ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ पकड़ाया

ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ पकड़ाया राजनाांदगाव। अंबागढ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम हिडकूटोला मे पानी की तलाश मे एक तेंदुआ जंगल से बाहर आकर एक ग्रामीण के घर जा घुसा, तेंदुआ के घर में घुसने से घरवालो के साथ साथ पूरे गांव मे दहशत का मौहाल बना रहा। तेंदुए को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस फोर्स सहित वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे तक रेस्कयू आँपरेशन के बाद शावक तेंदुए को पकड़ कर पिंजरे में डालने में कामयाबी मिली। तेंदुए को फिर…

पुलिया निर्माण हेतु 17.10 लाख स्वीकृत

पुलिया निर्माण हेतु 17.10 लाख स्वीकृत अम्बिकापुर। सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर द्वारा जनपद पंचायत सीतापुर एवं अम्बिकापर में कुल तीन पुलिया निर्माण हेतु 17 लाख 10 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये निर्माण एजेंसी का दायित्व ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार सीतापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंयायत ढोढागांव में पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी प्रकार कुनमेरा ग्राम पंचायत के मुडरेपारा से रिई हाउस पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख…

बार-बार पर्यावरणीय स्वीकृति का स्टील रि-रोलिंग एसोसिएशन ने किया विरोध

बार-बार पर्यावरणीय स्वीकृति का स्टील रि-रोलिंग एसोसिएशन ने किया विरोध रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलिंग एसोसिएशन के बार-बार पर्यावरण की स्वीकृति लेने के प्रावधान को हटाने की मांग पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय मंथन कर रहा है। पर्यावरण मंत्रालय ने स्टील मिलों को पर्यावरणीय स्वीकृति की शर्तो को लेकर छत्तीसगढ़ रि -रोलिंग मिल एसोसिएशन ने एक ज्ञापन दिया था। इसे लेकर पर्यावरण विभाग की संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा ने बताया कि उनकी मांग पर पर्यावरण मंत्रालय विचार कर रहा है। छत्तीसगढ़ रिरोलिंग मिल्स के अध्यक्ष अशोक सुराना ने बताया कि राज्य में…

आईटीआई हसौद में प्रवेश हेतु आनलाइन पंजीयन 17 तक

आईटीआई हसौद में प्रवेश हेतु आनलाइन पंजीयन 17 तक जांजगीर-चांपा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हसौद में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 जून है। विभाग की बेवसाइट सीजीआईटीआईसीजी स्टेट डॉट जीओव्ही डॉट इन पर पंजीयन कर सकते हैं। कोपा, विद्युतकार एवं फीटर व्यवसाय में प्रवेश किया जा सकता है।

डेढ़ साल से फरार राशन दुकान संचालक गिरफ्तार

डेढ़ साल से फरार राशन दुकान संचालक गिरफ्तार रायपुर। पिछले डेढ़ साल से फरार राशन दुकान संचालक को सराईपाली में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज हुआ था। राशन दुकान संचालक पर सार्वजनिक वितरण की खाद्य सामाग्री में गबन की शिकायत है, पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक राशन दुकान संचालक चितरंजन राजपूत कांटाभांजी ओडिशा का रहने वाला है और यहां आनंद नगर गुढियारी रायपुर में रहकर शंकर नगर में एक सरकारी राशन दुकान चला रहा था। खाद्य निरीक्षक वीणा साहू ने उसकी दुकान…

बिलासपुर -रायपुर में लू के हालात

बिलासपुर -रायपुर में लू के हालात रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, नांदगांव व आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी लू की स्थिति बनी रही और लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। प्रदेश में राजस्थान की ओर से झुलसनभरी गर्म हवाएं आ रही हैं। ऐसे में इन तीनों शहरों के तापमान 46 डिग्री के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आजकल और इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलते ही तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। प्रदेश में बदली-बारिश के…

नाले में मिला युवक का शव

नाले में मिला युवक का शव बिलासपुर। गुरूवार सुबह नाले में युवक का शव मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर में रहने वाला रामलाल सोनी नाले में मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक युवक के गले में चोट के निशान पाए गए है पुलिस को आशंका है कि गला घोंट कर रामलाल सोनी की हत्या की गई है।…

हाथियों ने फिर एक ग्रामीण को मार डाला

हाथियों ने फिर एक ग्रामीण को मार डाला आरंग। हाथियों के निशाने पर अभी भी ग्रामीण बने हुए तमाम सावधानी के बीच यदि जरा सी भी चूक हुई तो मौत तय है। आरंग के पास गुल्लू क्षेत्र में हाथी डेरा डाले हुए थे। ग्रामीण डोमार लाल साहू को पैरों तले कुचल कर माल डाला। डोमार देर रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच हाथियों के झुण्ड को देखकर डोमार ने उनको खेत से दूर भगाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया…

8 महीनें की मासूम गिरी हवन कुंड में घायल

8 महीनें की मासूम गिरी हवन कुंड में घायल जगदलपुर। घर में पूजा अर्चना करने के लिए हवन कराया जा रहा था, लेकिन घर वालों को पता ही नही चला कि उसी हवन कुंड में उसकी 8 माह की बच्ची गिर कर जल जाएगी। घटना के बाद बच्ची के परिजन मासूम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां मासूम का इलाज जारी है। मनीराम कवासी ने बीते दिनों अपने घर मे हवन कराया था। जिसमे घर के लोगो के साथ ही मोहल्ले के लोग भी आये थे। पूजा खत्म होने के…

अडानी को मिले खदान के विरोध में उतरे ग्रामीण

अडानी को मिले खदान के विरोध में उतरे ग्रामीण दन्तेवाड़ा। अडानी को मिली एनएमडीसी 13 नम्बर खदान के विरोध जिले के आदिवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में शामिल होने सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे है। कटेकल्याण के अंदरूनी आसपास के इलाको में भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा है।