मुख्यमंत्री ने डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर किया नमन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। श्री बघेल ने डॉ.ई.राव के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंनेे देशभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर देश और जनहित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। वे भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सदा संघर्षशील रहे। श्री बघेल ने कहा कि हमने बहुत संघर्षों के…
महीना: जून 2019
संविदा अधिकारी ऑफर लेटर पर डिमांड टीप लिखकर दी वापस
संविदा अधिकारी ऑफर लेटर पर डिमांड टीप लिखकर दी वापस रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर विजेंद्र कटरे को संविदा नियुक्ति दी गई है. लेकिन कटरे ने सरकार के ऑफर लेटर में अपनी डिमांड को लिखकर वापस भेज दिया है. संविदा नियुक्ति में इस तरह की डिमांड किए जाने पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं.अपने आप में इस प्रकार की यह पहली घटना है। लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद के लिए…
मुख्यमंत्री ने समझाई सुराजी गांव योजना की थीम : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री ने समझाई सुराजी गांव योजना की थीम : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कल शाम उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों को सुराजी गांव योजना की थीम समझाई और उन्हें उनके जिले में क्रियान्वित की जा रही इस योजना के एक-एक प्रोजेक्ट को मॉडल बनाते हुए बढ़िया काम कराने कहा। ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के (2018 बैच) के अधिकारियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण छत्तीसगढ़…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 में सड़कों के निर्माण में छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे अव्वल है। हाल ही में नई दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट रिव्यू कमेटी की बैठक में सभी राज्यों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ 89 फीसदी कार्यपूर्णता के साथ सबसे आगे रहा। कमेटी की बैठक में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने सड़क…
’गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए सार्थक साबित हो रहा गौठान’ : ’ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बनेगा रोल माडल’
’गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए सार्थक साबित हो रहा गौठान’ : ’ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बनेगा रोल माडल’ रायपुर। प्रकृति ने खूबसूरत दुनिया बनाई है। प्रकृति की सभी रचनाओं में अनोखा तालमेल और महत्व है। संसार में अनेक जीव-जंतु, अनेक प्राणी, पेड़-पौधे हैं। सभी मिलकर प्रकृति को उपयोगी और खूबसूरत बनाते हैं। प्रकृति की अनमोल धरोहरों ने मानव जीवन को भी समृद्ध किया है। इसे संजोये रखने की नितांत आवश्यकता है, ताकि प्रकृति को नष्ट किए बगैर हम सहज रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का सही प्रयोग कर सतत्…
मुख्य नपा अधिकारी के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित
मुख्य नपा अधिकारी के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 5 मई 2019 को आयोजित मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग – ख एवं ग की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है। यह परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड की गई है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 110 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हाकित किए गए है। इनके साक्षात्कार की तिथि-समय सारणी की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर पृथक से की जाएगी।
चार करोड़ 65 लाख स्वीकृत
चार करोड़ 65 लाख स्वीकृत रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड सिमगा की सोंढूर परियोजना अंतर्गत नेवधा वितरक नहर का रिसेक्सनिंग एवं सीसी लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 65 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। इस आशय का आदेश जल संसाधन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी किया गया है।
नगरनार स्टील प्लांट के ग्रुप सी और डी की भर्ती परीक्षा अब दंतेवाड़ा में
नगरनार स्टील प्लांट के ग्रुप सी और डी की भर्ती परीक्षा अब दंतेवाड़ा में रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों से बस्तर को दो सौगात मिलेगी। एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट के ग्रुप सी और डी की भर्ती की परीक्षा अब दंतेवाड़ा में ली जायेगी। इसी तरह नगरनार स्टील प्लांट का मुख्यालय हैदराबाद के बजाय नगरनार में स्थापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम एन एम डी सी के चेयरमैन सह प्रबंध संचालक श्री एन बैजेन्द्र कुमार ने मुलाकात की थी। इस अवसर पर…
राजधानी में ज्वेलरी पार्क निर्माण की मांग को लेकर सराफा एसोसिएशन सीएम से मिला
राजधानी में ज्वेलरी पार्क निर्माण की मांग को लेकर सराफा एसोसिएशन सीएम से मिला रायपुर। देश के 20 प्रमुख सराफा बाजारों में शुमार छत्तीसगढ़ का रायपुर सराफा बाजार अपने व्यवसाय व स्वस्थ मान्य परम्पराओं के चलते निरंतर प्रगति के साथ अग्रसर है। बाजार का पड़ोसी राज्यों के साथ देश के अन्य प्रांतों से व्यावसायिक संपर्क (क्रय विक्रय) बना हुआ है। इसे और प्रतिस्थापित करने व बढ़ाने एक सर्वसुविधायुक्त ज्वेलरी पार्क की राजधानी में महती आवश्यकता है। अपनी इस मांग को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला…
मुख्यमंत्री 14-15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे
मुख्यमंत्री 14-15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जून को दोपहर 2.50 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे यहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे। आगे का कार्यक्रम निर्धारित है।
