मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी प्रवास के दौरान किया ‘धमतरी गौठान-पशु मितान‘ एप का शुभारम्भ धमतरी। जिले के सभी पशुपालकों का पंजीयन अब न सिर्फ सरलता से होगा, बल्कि पशुपालकों की जानकारी मोबाइल एप में संकलित होगी। इस एप के जरिए पशुओं से संबंधित बीमारी, समस्या, उपचार तथा विभाग की अद्यतन जानकारियां सीधे तौर पर पशुपालकों को मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत 07 जून को धमतरी प्रवास के दौरान ‘धमतरी गौठान- पशु मितान‘ नामक एप का शुभारम्भ किया। उन्होंने जिले के पशुपालकों को इसकी बधाई देते हुए कहा कि…
दिन: 21 जून 2019
नरवा कार्यक्रम से जिले के नदी-नालों को मिलेगा नव-जीवन
नरवा कार्यक्रम से जिले के नदी-नालों को मिलेगा नव-जीवन कोण्डागांव। नरवा कार्यक्रम को अपने आप में एक बहुआयामी कल्याणकारी कार्यक्रम का दर्जा दिया जा सकता है। इस योजना के पूर्ण होने से न केवल इसके दूरगामी जनहितकारी परिणाम निकलेंगे, बल्कि जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगा। कोण्डागांव जिले के कई क्षेत्र में छोटे-छोटे नदी नाले हैं जिनके जल संसाधन का उपयोग नहीं हो सका है ऐसे नदी नालों में पहले वर्ष के छह से आठ महीने भरपूर पानी रहता था, परन्तु वर्तमान…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग का प्रदर्शन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग का प्रदर्शन उत्तर बस्तर कांकेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिले के सभी जनपदों, ग्राम पंचायतों तथा जिला मुख्यालय कांकेर में लोगों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योग का अभ्यास किया तथा स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए योग करने और राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में विधायक श्री शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों…
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब सीधे रूबरू होंगे आमजन
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब सीधे रूबरू होंगे आमजन रायपुर। प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं और उनकी मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब सीधे रू-ब-रू होंगे । मुख्यमंत्री श्री बघेल अब हर बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए जरिए प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। भेंट-मुलाकात की शुरूआत आगामी 3…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगे छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भवन में लगे इस स्टॉल में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट प्रजाति के चावल विक्रय के लिये उपलब्ध हैं, इनमें जवाँ फूल, विष्णुभोग, नन्ही परी, श्रीराम, दुबराज ब्लैक, रेड और ब्राउन राइस प्रमुख हैं । उल्लेखनीय है कि ’धान के कटोरे’ के रूप में छत्तीसगढ़ की ख्याति सर्वत्र है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में…
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में राज्यों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न डाले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में राज्यों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न डाले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांग की है कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में केन्द्र का वित्तीय अंश बढ़ाया जाये तथा राज्यों के वित्तीय अंश को कम किया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं में राज्यों के अंश को लगातार बढ़ाया जा रहा है और इससे राज्यों को काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है। श्री बघेल आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित मंत्रालय द्वारा आयोजित बजट पूर्व बैठक में बोल रहे थे।…
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित, छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग किया..
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित, छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग किया.. रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित, छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग किया। मुख्यमंत्री ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यक्ति को स्वस्थ व निरोगी बनाता है बल्कि उसे अनुशासित…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राजभवन में योग शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राजभवन में योग शिविर का आयोजन रायपुर। राजभवन में आज सुबह यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, उप सचिव रोक्तिमा यादव, राज्यपाल के विधिक सलाहकार एन.के. चन्द्रवंशी, राज्यपाल के परिसहाय अनंत श्रीवास्तव, नियंत्रक हरबंश मिरी सहित राजभवन सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों और बच्चों ने योग किया। शिविर में योग प्रशिक्षक ए.के. साहू और उनके शिष्यों ने विभिन्न तरह के योगासनों एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत…
छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश के समय ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाए : डाॅ. प्रेमसाय सिंह
छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश के समय ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाए : डाॅ. प्रेमसाय सिंह रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने महानदी भवन मंत्रालय में कल नौ घंटे की मैराथन बैठक में जिलों में पदस्थ परियोजना प्रशासकों और सहायक आयुक्तों की बैठक लेकर करीब डेढ़ दर्जन बिन्दुओं पर विस्तार से विभागीय काम-काज की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 14 जिलों में 16 नये एकलव्य विद्यालय स्वीकृत हुए हैं। डाॅ. सिंह ने कहा कि छात्रावास…
